• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

स्टील फैक्ट्री की क्रेन टूटने से पांच मजदूर दबे, एक की मौके पर हुई दर्दनाक मौत

Writer D by Writer D
28/09/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, बहराइच
0
crane collapsed

crane collapsed

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले के आसाम रोड स्थित स्टील फैक्ट्री में क्रेन टूटने से हड़कंप मच गया। अचानक टूटे क्रेन के नीचे पांच मजदूर दब गए जिनमें से एक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई जबकि चार घायलों को कड़ी मशक्कत के बाद क्रेन से बाहर निकाला गया।

घायलों को आनन-फानन इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर तीन मजदूरों की हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें इलाज के लिए लखनऊ के ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया जबकि एक घायल मजदूर का इलाज बहराइच अस्पताल में चल रहा है। घटना को छुपाने के लिए पांच घंटे तक मिल प्रबंधन ने किसी को अंदर जाने की अनुमति नहीं दी। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

जिले के रिसिया थाना क्षेत्र के आसाम रोड पर सुदेश इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड नाम से स्टील फैक्ट्री है। इसमें पारस ब्रांड की टीएमटी सरिया बनाने का काम होता है जिसमें सैकड़ो मजदूर काम करते है। सरिया मिल में काम करने के दौरान मंगलवार की भोर लगभग चार बजे अचानक क्रेन टूट गई। जिससे काम कर रहे कई मजदूर दब गए।

आठ साल की बच्ची की धारदार हथियार से हत्या, कातिल गिरफ्तार

आसपास के मजदूर तो बाहर निकल गए, लेकिन पांच मजदूर उसी में दबे रहे। काफी मशक्कत के बाद क्रेन को हटाया गया। क्रेन हटने के बाद उसके नीचे दबे बिहार राज्य के निवासी संजय पुत्र केशावर ढोल बजवा की मौके पर ही मौत हो गई जबकि अनिल कुमार पुत्र राजेन्द्र, राहुल कुमार पुत्र श्याम सुंदर, दुर्गेश पुत्र राजेन्द्र (जोकि सभी बिहार राज्य के ही है,) व अमेठी निवासी मोहम्मद हसनैन पुत्र जमी गंभीर रूप से घायल हो गए।

आनन-फानन उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद इलाज के लिए तीन लोगों को लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। रिसिया थानाध्यक्ष हेमंत गौड़ ने बताया कि एक मजदूर की मौत हुई है। मामले की जांच की जा रही है। नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जा रही हैं।

Tags: Bahraich Newscrime news
Previous Post

जो बाइडन ने लगवाई कोरोना वैक्सीन की बूस्टर डोज

Next Post

जम्मू-कश्मीर में सेना को मिली बड़ी कामयाबी, उरी में आतंकी को किया ढेर

Writer D

Writer D

Related Posts

PM Modi
Main Slider

प्रधानमंत्री का 18वां हरियाणा दौरा: 12,470 करोड़ से अधिक की विकास परियोजनाओं की मिलेगी सौगात

16/07/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में ओबीसी छात्रों को मिला शिक्षा का मजबूत सहारा

16/07/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

रोबोटिक्स, AI और डीप टेक का अग्रणी केंद्र बनेगा उत्तर प्रदेश: मुख्यमंत्री योगी

16/07/2026
cm dhami
Main Slider

मुख्यमंत्री धामी ने वृद्ध जागेश्वर में की पूजा-अर्चना, प्रदेश की सुख-समृद्धि और जनकल्याण की कामना

16/07/2026
AK Sharma
उत्तर प्रदेश

आमजन की समस्याओं का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें सुनिश्चित: एके शर्मा

16/07/2026
Next Post

जम्मू-कश्मीर में सेना को मिली बड़ी कामयाबी, उरी में आतंकी को किया ढेर

यह भी पढ़ें

Poisonous Liquor

वोटिंग में फूटा जहरीली शराब का कहर, तीन लोगों की मौत

03/03/2022
Dogs

मासूम पर 12 कुत्तों ने एक साथ किया हमला, गंभीर रूप से घायल

20/04/2021
Ganga Dussehra

इस दिन मनाया जाएगा गंगा दशहरा, नोट करें पूजा विधि

23/05/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version