• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

शेयर बाजार की फ्लैट ओपनिंग, शुरुआती कारोबार में दिखा दबाव

Writer D by Writer D
29/06/2026
in Business
0
Stock Market

Stock Market

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

घरेलू शेयर बाजार (Share Market) में आज शुरुआती कारोबार के दौरान उतार-चढ़ाव के बीच दबाव बना हुआ नजर आ रहा है। आज शेयर बाजार ने सपाट स्तर पर मिली-जुली शुरुआत की । बाजार खुलने के बाद खरीदारी के सपोर्ट से सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांक की चाल में कुछ देर के लिए तेजी भी आई। इसके बाद बिकवाली शुरू हो जाने पर दोनों सूचकांक गिर कर लाल निशान में पहुंच गए। हालांकि खरीदारों ने एक बार फिर लिवाली का जोर बनाया, जिससे इन दोनों सूचकांक की स्थिति में सुधार होने लगा। सुबह 10 बजे तक का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 0.04 प्रतिशत की कमजोरी के साथ और निफ्टी 0.11 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे।

स्टॉक मार्केट (Share Market) के दिग्गज शेयरों में से डॉक्टर रेड्डीज लेबोरेट्रीज, मैक्स हेल्थकेयर, एटरनल, ट्रेंट लिमिटेड और श्रीराम फाइनेंस के शेयर 3.95 प्रतिशत से लेकर 1.57 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे। दूसरी ओर, कोटक महिंद्रा अदानी एंटरप्राइजेज, महिंद्रा एंड महिंद्रा, अदानी पोर्ट्स और इंटरग्लोब एविएशन के शेयर 2.51 प्रतिशत से लेकर 1.15 प्रतिशत की गिरावट के साथ कारोबार करते हुए नजर आ रहे थे।

अभी तक के कारोबार में स्टॉक मार्केट (Share Market) में 2,754 शेयरों में एक्टिव ट्रेडिंग हो रही थी। इनमें से 1,213 शेयर मुनाफा कमा कर हरे निशान में कारोबार कर रहे थे, जबकि 1,541 शेयर नुकसान उठा कर लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। इसी तरह सेंसेक्स में शामिल 30 शेयरों में से 18 शेयर लिवाली के सपोर्ट से हरे निशान में बने हुए थे। दूसरी ओर 12 शेयर बिकवाली के दबाव में लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। जबकि निफ्टी में शामिल 50 शेयरों में से 31 शेयर हरे निशान में और 19 शेयर लाल निशान में कारोबार करते नजर आ रहे थे।

बीएसई का सेंसेक्स आज 45.26 अंक की मामूली गिरावट के साथ 77,055.21 अंक के स्तर पर खुला। कारोबार की शुरुआत होते ही खरीदारी का सपोर्ट मिलने के कारण यह सूचकांक उछल कर हरे निशान में 77,228.23 अंक के स्तर पर पहुंच गया। हालांकि थोड़ी देर बाद ही बिकवाली का दबाव बन गया, जिसकी वजह से सेंसेक्स ने दोबारा लाल निशान में गोता लगा दिया।

बिकवाली के दबाव में यह सूचकांक टूट कर 76,853.93 अंक के स्तर तक आ गया। इसके बाद खरीदारों ने एक बार फिर लिवाली का जोर बनाया, जिससे इस सूचकांक की स्थिति में सुधार होने लगा। बाजार में लगातार जारी खरीद बिक्री के बीच सुबह 10 बजे तक का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 30.14 अंक की कमजोरी के साथ 77,070.33 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

सेंसेक्स के विपरीत एनएसई के निफ्टी ने आज 5.75 अंक की मामूली बढ़त के साथ 24,061.75 अंक के स्तर से कारोबार की शुरुआत की। बाजार खुलने के बाद लिवालों और बिकवालों के बीच एक दूसरे पर हावी होने की होड़ शुरू हो गई, जिसकी वजह से इस सूचकांक की चाल में उतार चढ़ाव होने लगा। खरीदारी के सपोर्ट से निफ्टी उछल कर 24,110.75 अंक तक पहुंचा। वही बिकवाली का दबाव बनने पर इसने 24,005.45 अंक के स्तर तक गोता भी लगाया। बाजार में लगातार जारी लिवाली और बिकवाली के बीच सुबह 10 बजे तक का कारोबार होने के बाद निफ्टी 27.05 अंक की बढ़त के साथ 24,083.05 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

इसके पहले पिछले सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन गुरुवार को सेंसेक्स 109.25 अंक यानी 0.14 प्रतिशत की मजबूती के साथ 77,100.47 अंक के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी ने 34.35 अंक यानी 0.14 प्रतिशत की उछाल के साथ 24,056 अंक के स्तर पर गुरुवार के कारोबार का अंत किया था।

Tags: Business NewsniftysensexShare Market
Previous Post

चेहरे की खो गई है रौनक, वापस पाने के लिए ट्राई करे ये फेसपैक

Next Post

पूर्वांचल की राजनीति में नया मोड़, चुनाव मैदान में उतरेंगे बृजेश सिंह

Writer D

Writer D

Related Posts

Business

बैंक हड़ताल के बीच रविवार को खुलेंगे बैंक, ग्राहकों को भेजा गया जरूरी मैसेज

26/09/2026
Stock Market
Business

हरे निशान पर खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 148 अंक उछला

25/09/2026
Business

यूपी में पांच दिन थमेगा बैंकिंग कामकाज, बैंक हड़ताल से बढ़ेगी परेशानी

23/09/2026
Gold
Business

सस्ता हुआ सोना, चांदी के भाव भी गिरे

22/09/2026
UPI
Business

2000 से ऊपर UPI पेमेंट पर कितना लगेगा MDR? पूरा गणित समझिए

16/09/2026
Next Post
Brijesh Singh

पूर्वांचल की राजनीति में नया मोड़, चुनाव मैदान में उतरेंगे बृजेश सिंह

यह भी पढ़ें

hartalika teej

इस दिन रखा जाएगा हरतालिका तीज का व्रत, ऐसे सजाएं पूजा की थाली

05/09/2024
jac board

झारखंड 8वीं के रिजल्ट में असफल छात्रों को मिलेगा 20 प्रतिशत ग्रेस मार्क्स

05/11/2020
Swatantra Dev

आज देश में किसान खुशहाल है, किसान स्वतंत्र है : स्वतंत्र देव

18/12/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version