• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

जनता को सिंचाई के लिए बिजली प्रदाय का ‘फ्लेक्सी प्लान’ लागू होगा : शिवराज

Desk by Desk
05/11/2020
in Main Slider, मध्य प्रदेश, राजनीति, राष्ट्रीय
0
शिवराज चौहान Shivraj Chauhan

शिवराज चौहान

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रदेश में जनता को सिंचाई के लिए भरपूर बिजली प्रदाय करने एवं बिजली की बचत के उद्देश्य से ‘फ्लेक्सी प्लान’ लागू किया जाएगा।

श्री चौहान आज यहां मंत्रालय में ऊर्जा विभाग की उच्च स्तरीय बैठक ले रहे थे। बैठक में मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस, डीजीपी विवेक जौहरी, प्रमुख सचिव ऊर्जा विभाग संजय दुबे आदि उपस्थित थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस योजना के लागू होने से एक तरफ किसानों को उनकी सुविधा अनुसार भरपूर बिजली मिलती रहेगी, वहीं प्रतिदिन लगभग 1.5 हजार मेगावाट बिजली बचेगी, जिससे प्रतिदिन लगभग एक करोड़ रूपए की बचत होगी।

श्री चौहान ने कहा कि वर्तमान में किसानों को सिंचाई के लिए दिन व रात में बिजली दी जाती है। रबी में सर्दी में खेतों में सिंचाई करना किसानों के लिए कष्टकारक होता है, अत: दिन में सिंचाई के लिए बिजली प्रदाय के घंटे बढ़ाए जाएं। यथासंभव किसानों को सिंचाई के लिए बिजली दिन में प्रदाय की जाए।

बाहुबली अतीक अहमद की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये हुई पेशी, अगली सुनवाई 18 नवंबर को

उन्होंने कहा कि वर्तमान में गुजरात में किसानों को सिंचाई के लिए पूरी बिजली दिन में ही दी जा रही है। उन्होंने प्रमुख सचिव को निर्देश दिए कि गुजरात मॉडल स्टडी कर मध्यप्रदेश में किसानों की सुविधा एवं आवश्यकता की दृष्टि से बिजली प्रदाय की जाए। उन्होंने प्रदेश में सिंचाई एवं घरेलू प्रयोजन के बिजली की निर्बाध आपूर्ति के लिए ऊर्जा विभाग के प्रमुख सचिव सहित पूरे अमले की सराहना करते हुए सभी को बधाई दी।

प्रमुख सचिव ने बताया कि वर्तमान में 100 यूनिट तक बिजली की खपत पर 100 रूपए का बिल दिया जा रहा है। इसी प्रकार 100 से 150 यूनिट तक की खपत पर 384 रूपए महीने का बिल दिया जा रहा है। इसके बाद सामान्य दर पर बिजली दी जा रही है। श्री चौहान ने निर्देश दिए कि हर गरीब को सस्ती बिजली मिले, यह सुनिश्चित किया जाए। बिजली बिलों की नियमित वसूली भी होनी चाहिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि गरीबों और किसानों को सस्ती बिजली प्रदाय के साथ ही यह भी आवश्यक है कि उपभोक्ता बिजली बिलों का नियमित रूप से भुगतान करें। इसके लिए जनजागरूकता अभियान चलाया जाए।

प्रदेश में वर्तमान में 11 के.वी. कृषि फीडरों से सिंचाई की बिजली दिन में 6 घंटे व रात में 4 घंटे प्रदाय की जाती है। ‘फ्लेक्सी प्लान’ के अंतर्गत इतने ही समय बिजली प्रदाय की जाएगी, परंतु पीक लोड के समय को छोड़कर कम लोड के समय बिजली प्रदाय की जाएगी। प्रात: 9 बजे सर्वाधिक लोड का समय होता है। अत: इस समय को छोड़कर बिजली दी जाएगी। फ्लेक्सी प्लान के अंतर्गत ‘ए’ ‘बी’ एवं ‘सी’ समूह में बिजली दी जाएगी। इस योजना के अंतर्गत प्रतिदिन बिजली की अधिकतम मांग 16 हजार मेगावाट से घटकर 14 हजार 766 मेगावाट हो जाना अपेक्षित है। बिजली की मांग घटने से किसानों को अतिरिक्त बिजली दी जा सकेगी तथा अन्य राज्यों को बिजली बेची भी जा सकेगी।

Tags: Latest Madhya Pradesh News in Hindimp newsNational newspolitical newsशिवराज सिंह चौहान
Previous Post

बाहुबली मुख्तार अंसारी के दोनों सालो को बड़ी राहत, हाईकोर्ट ने लगाई गिरफ्तारी पर रोक

Next Post

आत्मनिर्भर मध्य प्रदेश निर्माण के सपने को धरातल पर उतारना पहली प्राथमिकता : शिवराज

Desk

Desk

Related Posts

De Tan
Main Slider

चेहरे को झुर्रियों से निजात दिलाएंगे ये फेसपैक

26/07/2026
CM Dhami
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं के लिए ₹ 62 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति

25/07/2026
Surge in GST collection in Uttarakhand
Main Slider

उत्तराखंड में जीएसटी संग्रहण में छलांग, एसजीएसटी में 24 प्रतिशत की वृद्धि

25/07/2026
CM Nayab Saini
राष्ट्रीय

बिल्डर ने बिजली कनेक्शन काटे तो होगी कड़ी कार्रवाई: नायब सिंह सैनी

25/07/2026
School Close
उत्तराखंड

कांवड़ मेला के दौरान हरिद्वार में 30 जुलाई से 11 अगस्त तक सभी स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद

25/07/2026
Next Post

आत्मनिर्भर मध्य प्रदेश निर्माण के सपने को धरातल पर उतारना पहली प्राथमिकता : शिवराज

यह भी पढ़ें

Sucharita Mohanty

कांग्रेस को एक और झटका, संबित पात्रा के खिलाफ उतरे प्रत्याशी ने लौटाया टिकट

04/05/2024
Jena Malone

शूटिंग के दौरान एक्ट्रेस का हुआ यौन शोषण, बोलीं- पहले बॉयफ्रेंड ने …

03/03/2023
President Ramnath Kovind

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की बाइपास सर्जरी सफल, राजनाथ ने दी जानकारी

30/03/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version