• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

उत्तराखंड में जीएसटी संग्रहण में छलांग, एसजीएसटी में 24 प्रतिशत की वृद्धि

Writer D by Writer D
25/07/2026
in Main Slider, उत्तराखंड, राष्ट्रीय
0
Surge in GST collection in Uttarakhand

Surge in GST collection in Uttarakhand

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देहरादून। उत्तराखंड के राज्य कर विभाग ने जीएसटी संग्रहण (GST Collection) के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। अप्रैल से जून 2026 तक की अवधि में पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में नेट एसजीएसटी संग्रहण में 24 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है। वहीं कुल जीएसटी संग्रहण में 22 प्रतिशत और नॉन-जीएसटी संग्रहण में 12 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है।

शनिवार को राज्य कर विभाग की प्रमुख सचिव आरके सुधांशु की अध्यक्षता में आयोजित समीक्षा बैठक में यह जानकारी सामने आई। बैठक में जीएसटी संग्रहण, कर अनुपालन, विभागीय कार्यों और आगामी कार्ययोजना की विस्तृत समीक्षा की गई।

विभागीय आंकड़ों के अनुसार, अप्रैल-जून 2026 के दौरान नॉन-जीएसटी संग्रहण 658 करोड़ से बढ़कर 740 करोड़ पहुंच गया, जिसमें 12 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई। इसी अवधि में नेट एसजीएसटी संग्रहण ₹2,457 करोड़ से बढ़कर 3,056 करोड़ हो गया, जो 24 प्रतिशत अधिक है। जबकि कुल संग्रहण ₹3,115 करोड़ से बढ़कर 3,796 करोड़ पहुंच गया, जिसमें 22 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई।

बैठक में केंद्रीय खुफिया इकाई (सीआईयू) के कार्यों की भी समीक्षा की गई। बताया गया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में सीआईयू के माध्यम से 12.92 करोड़ की वसूली की गई थी। वहीं वित्तीय वर्ष 2026-27 में जून 2026 तक यह आंकड़ा बढ़कर 16.48 करोड़ पहुंच गया है। पिछले वर्ष की तुलना में इसमें 27.6 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है।

प्रमुख सचिव आरके सुधांशु ने विभागीय अधिकारियों को जीएसटी संग्रहण में हुई प्रगति को बनाए रखने और आने वाले समय में इसे और बेहतर करने के निर्देश दिए। उन्होंने कर अनुपालन बढ़ाने के लिए उपलब्ध आंकड़ों और तकनीक के प्रभावी उपयोग पर जोर दिया।

प्रमुख सचिव ने कहा कि करदाताओं की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए लंबित मामलों का समयबद्ध निस्तारण किया जाए। उन्होंने विभागीय स्तर पर नियमित समीक्षा और निगरानी व्यवस्था मजबूत करने के निर्देश दिए।

बैठक में विशेष जांच शाखा, मोबाइल स्क्वाड और ऑडिट कार्यों की प्रगति की भी समीक्षा की गई। अधिकारियों को निर्धारित लक्ष्यों को समय पर पूरा करने और आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए। होटल एवं रेस्टोरेंट सेवाओं, वर्क्स कॉन्ट्रैक्ट सहित विभिन्न क्षेत्रों में जीएसटी अनुपालन की स्थिति और आगामी कार्ययोजना पर भी चर्चा हुई।

बैठक में वित्त सचिव दिलीप जावलकर, आयुक्त राज्यकर प्रतीक जैन, अपर सचिव/अपर आयुक्त महमोहन मैनाली, अपर सचिव/अपर आयुक्त अनिल सिंह सहित अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

Tags: Uttarakhand News
Previous Post

बिल्डर ने बिजली कनेक्शन काटे तो होगी कड़ी कार्रवाई: नायब सिंह सैनी

Next Post

सपा-कांग्रेस की देन हैं नकल माफिया, इनकी जगह जेल या जहन्नुम : योगी आदित्यनाथ

Writer D

Writer D

Related Posts

Yogi government is taking digital education to every home
Main Slider

डिजिटल शिक्षा को घर-घर पहुंचा रही योगी सरकार, पीएम ई-विद्या पर एक मंच में मिलेंगे पढ़ाई के जरूरी संसाधन

10/09/2026
Mega mock exercise will be held on September 18
Main Slider

आपदाओं से निपटने की परखी जाएगी तैयारी, 18 सितंबर को होगी मेगा मॉक एक्सरसाइज

10/09/2026
उत्तराखंड

1984 के सिख नरसंहार के दोषियों को सजा दिलाने के लिए मोदी सरकार ने उठाए कदम: नितिन नवीन

10/09/2026
Main Slider

तकनीकी और एआई के दौर में साहित्य की भूमिका और अधिक महत्वपूर्ण: आनंद वर्द्धन

10/09/2026
BJP
Main Slider

अखिलेश यादव पर बीजेपी का तीखा हमला, पीडीए से लेकर रैली रद्द होने तक घेरा

10/09/2026
Next Post
CM Yogi laid the foundation stone for 125 development projects in Fatehpur.

सपा-कांग्रेस की देन हैं नकल माफिया, इनकी जगह जेल या जहन्नुम : योगी आदित्यनाथ

यह भी पढ़ें

Kat told IPL

आईपीएल टीमें यूएई में छह की बजाय तीन दिन का चाहती है क्वारंटाइन

05/08/2020

पत्रकार कमाल खान का निधन, सीएम योगी ने जताया दुख

14/01/2022
CM Bhajan Lal

‘कांग्रेस ने हमेशा देश विरोध की ही बात की’, बोले मुख्यमंत्री भजन

10/11/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version