• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

महाकुंभ में पर्यटक ले सकेंगे फ्लोटिंग रेस्टोरेंट का लुफ्त

Writer D by Writer D
25/10/2024
in उत्तर प्रदेश, प्रयागराज, राजनीति
0
Floating Restaurant

Floating Restaurant

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

प्रयागराज। महाकुंभ (Maha Kumbh) में यूपी टूरिज्म श्रद्धालुओं और पर्यटकों को अधिक से अधिक सुविधा देने का प्रयास कर रहा है। इसी क्रम में टूरिज्म विभाग महाकुंभ में प्रयागराज आने वाले पर्यटकों को फ्लोटिंग रेस्टोरेंट की सुविधा भी उपलब्ध करवा रहा है। प्रयागराज में यमुना नदी पर बने यूपी के पहले फ्लोटिंग रेस्टोरेंट (Floating Restaurant)  “कालिंदी” का उद्घाटन दिसंबर 2023 में सीएम योगी ने किया था। सीएम के मार्गदर्शन में यूपीएसटीडीसी इस रेस्टोरेंट का संचालन कर रही है। ये सुविधा महाकुंभ के दौरान देश-विदेश आने वाले पर्यटकों के लिए एक नया और अनोखा अनुभव प्रदान करेगी।

यूपी का पहला फ्लोटिंग रेस्टोरेंट (Floating Restaurant) है कालिंदी

यूपी टूरिज्म के यूपीएसटीडीसी की ओर से प्रयागराज के त्रिवेणी बोट क्लब में उत्तर प्रदेश का पहला फ्लोटिंग रेस्टोरेंट (Floating Restaurant)  दिसंबर 2023 से चल रहा है। पर्यटन अधिकारी अपराजिता सिंह ने बताया कि यमुना नदी की लहरों पर तैरता हुए कालिंदी फ्लोटिंग रेस्टोरेंट यूपी का पहला फ्लोटिंग रेस्टोरेंट है। सीएम योगी के मार्गदर्शन में ऐसा ही प्रयोग गोरखपुर के रामगढ़ ताल में भी किया गया है। कालिंदी रेस्टोरेंट इस मामले में प्रदेश में पहला सफल प्रयोग था।

महाकुंभ के दौरान शहर को जाम से मुक्ति दिलाएगा “रिवर फ्रंट”

प्रयागराजवासी पिछले कई महीनों से इस फ्लोटिंग रेस्टोरेंट (Floating Restaurant) का लुफ्त उठा रहे हैं। सीएम योगी की मंशा के अनुरूप यूपी टूरिज्म इस बार ये अनुभव महाकुंभ के पर्यटकों को भी उपल्ब्ध कराएगा। महाकुंभ के पवित्र स्नान और आध्यात्मिक अनुभव के साथ पर्यटकों के लिए फ्लोंटिग रेस्टोरेंट (Floating Restaurant)  भी आकर्षण का केंद्र रहेगा। देश विदेश से आने वाले पर्यटकों के लिए फ्लोटिंग रेस्टोरेंट एक नया एक्सपीरियंस साबित होगा।

UPSTDC संचालित करता है कालिंदी फ्लोटिंग रेस्टोरेंट (Floating Restaurant) 

कालिंदी फ्लोटिंग रेस्टोरेंट (Floating Restaurant) प्रयागराज की यमुना बैंक रोड पर स्थित यूपी टूरिज्म के त्रिवेणी बोट क्लब में स्थित है। रेस्टोरेंट का संचालन टूरिज्म विभाग का कार्पोरेशन यूपीएसटीडीसी करता है। रेस्टोरेंट के फ्रंट आफिस मैनेजर दीपक टंडन ने बताया कि कालिंदी 40 सीटों से युक्त पूर्णतः वातानुकूलित रेस्टोरेंट है। रेस्टोरेंट सुबह 10 बजे से रात के 9 बजे तक खुला रहता है।

महाकुंभ के दौरान रेस्टोरेंट के समय में परिवर्तन कर और सुबह खोलने पर भी विचार चल रहा है। इसके साथ ही यूपीएसटीडीसी यमुना बैंक रोड पर राही त्रिवेणी दर्शन होटल भी संचालित कर रहा है। जहां पर संगम स्नान के लिए आने वाले श्रद्धालुओं के ठहरने की भी सुविधा है।

Tags: Floating Restaurantmaha kumbhPrayagraj News
Previous Post

त्योहारों में हो निर्बाध विद्युत आपूर्ति, व्यवधानों का हो शीघ्र निस्तारण: एके शर्मा

Next Post

महाकुंभ-2025: जीरो एनिमल जोन बनेगा महाकुंभ क्षेत्र

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

यूपी के चार शहरों में दौड़ेगी भारत टैक्सी, ड्राइवर ही होगा अपनी कमाई का मालिक

23/09/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार का निर्बाध बिजली आपूर्ति पर जोर, युद्धस्तर पर प्रयास के निर्देश

22/09/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

सीएम योगी बुधवार को भारत टैक्सी और मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना का करेंगे शुभारंभ

22/09/2026
उत्तर प्रदेश

राजकीय महिला शरणालय भवन का बुधवार को लोकार्पण करेंगे मुख्यमंत्री

22/09/2026
उत्तर प्रदेश

UPITS: अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में चमकेगा रुहेलखंड, बरेली की जरी से मेंथा-फार्मा को मिलेगा बड़ा बाजार

22/09/2026
Next Post
Zero Animal Zone

महाकुंभ-2025: जीरो एनिमल जोन बनेगा महाकुंभ क्षेत्र

यह भी पढ़ें

yogi cabinet

यूपी कैबिनेट निर्णय : बहराइच के आपदा प्रभावित 136 परिवारों का होगा सुरक्षित स्थान पर पुनर्वास

29/01/2026
SBI

बैंक में निकली हैं 1031 पदों पर नौकरियां, जानें क्या मांगी गई है योग्यता

05/04/2023

मासूमों के खिलौनों को हथियार बना रहे रहे है पुतिन के सैनिक, टेडी बियर में लगा रहे है बम

11/04/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version