• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बिहार की ‘स्वर कोकिला’ शारदा सिन्हा ऑक्सीजन सपोर्ट पर, ब्लड कैंसर से लड़ रही है जंग

Writer D by Writer D
28/10/2024
in मनोरंजन
0
Sharda Sinha

Sharda Sinha

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

छठ पूजा में ‘स्वर कोकिला’ शारदा सिन्हा (Sharda Sinha) के गीत न बजे तो कुछ अधूरा-सा लगता है। बिहार सहित देश के अन्य हिस्सों में धीरे-धीरे छठ पूजा का रंग चढ़ने लगा है। अब शारदा सिन्हा के छठ गीत सुनाई देने लगे हैं। इन सबके बीच छह साल से ब्लड कैंसर से जूझ रहीं बिहार की मशहूर लोक गायिका शारदा सिन्हा को दिल्ली के एम्स में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों के मुताबिक उनकी हालत स्थिर है और उन्हें ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया है। हालांकि, अभी वेंटिलेटर की नौबत नहीं आई है।

पद्म भूषण शारदा सिन्हा (Sharda Sinha) पिछले छह वर्षों से मल्टीपल मायलोमा नाम के ब्लड कैंसर से पीड़ित हैं। शुक्रवार को उनकी तबीयत अचानक ज्यादा बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें आनन-फानन में दिल्ली एम्स के कैंसर सेंटर में भर्ती कराया गया। एम्स प्रशासन ने बताया है कि शारदा  को मेडिकल आंकोलॉजी वार्ड में ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया है, लेकिन उनकी हालत स्थिर है और फिलहाल उन्हें वेंटिलेटर पर नहीं रखा गया है। डॉक्टरों की टीम लगातार उनकी सेहत पर नजर रख रही है।

बताया जा रहा है कि पिछले कुछ समय से शारदा जी को खाने-पीने में तकलीफ हो रही थी, जिसका इलाज चल रहा था, लेकिन 26 अक्टूबर की सुबह उनकी तबीयत अचानक बहुत ज्यादा खराब हो गई। फिलहाल वो एम्स के अंकोलॉजी मेडिकल डिपार्टमेंट में भर्ती हैं। कुछ समय पहले ही शारदा जी के पति ब्रज किशोर का 80 वर्ष की आयु में ब्रेन हैमरेज से निधन हुआ था। इसी साल शारदा और ब्रज किशोर ने अपनी शादी की 54वीं सालगिरह मनाई थी। शारदा सिन्हा 72 साल की हैं।

‘स्वर कोकिला’ शारदा सिन्हा (Sharda Sinha) के बारे में जानें

बिहार की शारदा सिन्हा ने 1980 में अपने गायकी के सफर की शुरुआत की। शारदा सिन्हा को लोग उनके मैथिली और भोजपुरी गानों के लिए खास तौर पर जानते हैं। खासकर छठ के मौके पर उनके गाये गीतों को बिहार समेत पूरे देश में बहुत पसंद किया जाता है। अब तक वो 62 से भी ज्यादा छठ के गीतों को अपनी आवाज दे चुकी हैं। संगीत के क्षेत्र में उनके योगदान को देखते हुए 1991 में उन्हें पद्म श्री और 2018 में पद्म भूषण से सम्मानित किया गया।

Tags: Sharda Sinhasharda sinha bhojpuri song ganasharda sinha chhath ka geet
Previous Post

पाकिस्तान को ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले तगड़ा झटका, गैरी कर्स्टन ने कोच से दिया इस्तीफा

Next Post

‘बीजेपी सरकार का जनता को पैगाम, न रहें हमारे भरोसे, रखें खुद का ध्यान’, प्रदूषण पर अखिलेश यादव का तंज

Writer D

Writer D

Related Posts

Asha Bhosle
Main Slider

खामोश हुईं सुरों की रानी: आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

12/04/2026
Asha Bhosle
Main Slider

आशा भोसले को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती

11/04/2026
Salman Khan and Shahrukh Khan attended Rajat Sharma's daughter's wedding
मनोरंजन

रजत शर्मा की बेटी की शादी में पहुंचे ‘करण-अर्जुन, लूट ली महफिल

05/04/2026
Sonam Kapoor
मनोरंजन

बधाई हो! सोनम कपूर बनी मम्मी, दिया दूसरे बेटे को जन्म

30/03/2026
Dhurandhar 2
मनोरंजन

बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ की सुनामी , लगातार तोड़ रही रिकॉर्ड

28/03/2026
Next Post
Akhilesh Yadav

'बीजेपी सरकार का जनता को पैगाम, न रहें हमारे भरोसे, रखें खुद का ध्यान', प्रदूषण पर अखिलेश यादव का तंज

यह भी पढ़ें

UTI AMAC

UTI AMC के शेयर आईपीओ मूल्य से 11 % की गिरावट के साथ हुए सूचीबद्ध

12/10/2020

IGNOU में जुलाई 2020 सत्र के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी

02/11/2020
जिंदा जलाया

करवाचौथ पर पत्नी ने पति को जिंदा जलाया, जानिए पूरा मामला

06/11/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version