• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पीले दांतों से निजात पाने के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय

Writer D by Writer D
26/02/2026
in Main Slider, फैशन/शैली
0
Yellow Teeth

Yellow Teeth

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

आपने वो गीत तो सुना ही होगा “तेरी हर मुस्कान में ना जाने कैसा जादू है”। अब आफताफ शिवदेशानी को कोई बताये कि ग्रेसी सिंह की इस मुस्कान के पीछे उनके चमकदार दाँतों (Teeth) का जादू हैं। जी हाँ, सफ़ेद और चमकदार दांत किसी की भी मुस्कान को ओर ज्यादा खुशनुमा बनाते हैं। इसलिए दांतों को चमकते हुए रखना चाहिए। तो आज हम आपको बताने जा रहे हैं कुछ ऐसे घरेलू उपाय जिनको अपनाकर आप अपने दाँतों (Teeth)  की चमक को बढ़ा सकें। आइये जानते हैं उन उपायों के बारे में।

* नीबू : नीबू से कई तरह की समस्याओं से छुटकारा पाया जा सकता है। यह सुंदरता को भी बढ़ाने वाला एक चमत्कारी फल है, जिसे महिलाएं खूब इस्तेमाल करती हैं। इसके लिए आप एक नीबू के रस में उतनी ही मात्रा में पानी मिला लें। खाने के बाद हर बार इस पानी से कुल्ला करने से दांत में जमा पीलापन दूर होता है। साथ ही सांसों की दुर्गंध भी दूर होती है।

* जामुन की छाल : जामुन की छाल को जलाकर उसे बारीक पीसकर उसका चूर्ण बना लें। फिर इसमें सेंधा नमक और काली मिर्च मिलाकर उससे नियमित रुप से मंजन करें।ऐसा करने से दांत और मसूड़े दोनों को मजबूती मिलेगी।

* तुलसी : भारतीय परम्परा में तुलसी को विशेष महत्व दिया गया है। तुलसी में रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने के साथ ही दांतों का पीलापन दूर करने की भी अद्भुत क्षमता पाई जाती है। तुलसी मुंह और दांत के रोगों से भी बचाती है। इसके लिए तुलसी के पत्तों को धूप में सुखा लें। फिर इसके पाउडर को टूथपेस्ट में मिलाकर ब्रश करें। इससे कुछ ही दिनों में आपके दांत (Teeth)  चमकने लगते हैं।

* अनार के फूल : अनार के फूलों को छांव में सूखाकर उसे बारीक पीसकर छान लें। फिर एक शीशी में भरकर रख लें। इस चूर्ण से रोजाना मंजन करने से दांत और मसूड़े बेहद मजबूत होते हैं।

* स्ट्रॉबेरी : स्ट्रॉबेरी अधिकतर लोगों को पसंद आती है। दातों को चमकाने का यह उपाय सभी को पसंद आएगा। स्ट्रॉबेरी में पाया जाने वाला मैलिक एसिड दांतों को सफेद और चमकदार बनाता है। पहले स्ट्रॉबेरी को पीस लें। फिर इसके पल्प में थोड़ा बेकिंग सोडा मिलाएं। ब्रश करने के बाद इस मिश्रण को उंगली से दांतों पर लगाएं। कुछ दिनों तक यह उपाय नियमित रूप से करने पर दांत चमकने लगेंगे।

* केला : केले में कैल्शियम की मात्रा बहुत अधिक होती है। जो दांतों की समस्याओं को दूर करने में काफी मददगार साबित होता है। दांतों के पीलेपन की समस्या को दूर करने के लिए एक केले का पेस्ट बना लें। इस पेस्ट से रोज एक मिनट तक दांतों की मसाज करनी चाहिए। इससे धीरे-धीरे दांतों का पीलापन दूर हो जाता है।

* नमक : दादी नानी के जमाने से ही दांतों (Teeth) की समस्या के लिए नमक ही सबसे पहले घरेलू उपाय की श्रेणी में आता है। सरसों के तेल की दो तीन बूंदों के साथ नमक मिलाकर दांत साफ करने से मसूड़े मजबूत होने के साथ ही दांतों का पीलापन भी दूर होता है।

Tags: beautyBeauty tipsTeethteeth brightening
Previous Post

सिंक की पाइप हो गई है जाम, इन उपायों से हो जाएंगे साफ

Next Post

सुबह-सुबह करें ये उपाय, घर में होगा धन आगमन

Writer D

Writer D

Related Posts

रामबाण है मेथी
फैशन/शैली

बालों की समस्या में रामबाण है रसोई में मौजूद ये चीज

24/05/2026
Itching
फैशन/शैली

गर्मियों में खुजली की समस्या से है परेशान, इनसे पाए राहत

24/05/2026
Makeup
फैशन/शैली

गर्मियों में होती हैं मेकअप मेल्ट होने की समस्या, लें इन टिप्स की मदद

24/05/2026
besan
Main Slider

गर्मियों में भी फेस में निखार लाएगा ये आटा`

24/05/2026
Shani Jayanti
Main Slider

कुंडली में शनि के कमजोर होने पर जीवन में होती हैं ऐसी भयंकर घटनाएं, करें उपाय

24/05/2026
Next Post
Main Gate

सुबह-सुबह करें ये उपाय, घर में होगा धन आगमन

यह भी पढ़ें

CM Vishnu Dev Sai

खिलाड़ियों के सपनों को पंख देने के लिए सरकार प्रतिबद्ध: मुख्यमंत्री

25/12/2025

कानपुर अब सही मायने में मेट्रो सिटी हो गया : योगी

10/11/2021
Mamta Banerjee

ममता बनर्जी की सुरक्षा में सेंधमारी, हथियार लेकर सीएम आवास में घुस रहा युवक गिरफ्तारर

21/07/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version