• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कर्ज के तले दबे हुए है तो इन उपायों से पाएं छुटकारा

Writer D by Writer D
19/09/2024
in धर्म, फैशन/शैली
0
money

money

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

यदि आप कर्ज (Debt) के तले दबे हुए हैं और इससे छुटकारा पाने का कोई रास्ता नजर नहीं आ रहा है तो घबराने की जरूरत नहीं है। हमारे द्वारा बताए गए उपाय करके आप ऋण मुक्त हो सकते हैं परंतु शर्त यह है कि आपके कर्म अच्छे होना चाहिए। उपाय तभी काम करते हैं जबकि आप सच्चे और अच्‍छे हैं। परिवार के प्रति जिम्मेदार हैं।

तिजोरी में सोना और नोट की गिनती :

लाल किताब के अनुसार, घर में शुद्ध सोना और केसर को एक साथ रखने से मां लक्ष्मी की कृपा हमेशा बनी रहती है और परिवार में उन्नति होती रहती है। अपनी तिजोरी में 10 के लगभग 100 से ज्यादा नोट रखें। जेब में हमेशा कुछ सिक्के रखें। खुद को धनवान मानना शुरू कर दें और उसी तरह से कपड़े पहनें और जो भी आप खरीदना चाहते हैं उसके बारे में कल्पना करें। जो लोग खुद को दरिद्र मानते हैं, वे हमेशा दरिद्र ही बने रहते हैं। इसके अलावा एक नोट की गड्डी लें और रोज रात में उसे गिनकर अपने सिरहाने रखें और सुबह उसे तिजोरी में रख दें।

ताले से खुलेगी किस्मत :

किसी भी शुक्रवार को ताले की दुकान पर जाएं और एक स्टील या लोहे का बंद ताला खरीद लें, खुला ताला नहीं। ताला खरीदते समय उसे न दुकानदार को खोलने दें और न आप खुद खोलें। बस, बंद ताले को खरीदकर ले आएं। उस ताले को शुक्रवार की रात को ही अपने सोने वाले कमरे में बिस्तर के पास रख लें। शनिवार सुबह उठकर स्नान आदि से निवृत्त होकर ताले को बिना खोले किसी मंदिर या देवस्थान पर रख दें। ताले को रखकर बिना कुछ बोले, बिना पलटें वापस अपने घर आ जाएं। जैसे ही कोई उस ताले को खोलेगा आपकी किस्मत का ताला भी खुल जाएगा और उसकी किस्मत भी खुल जाएगी।

अन्न दान :

रात को जब आप सोएं तो अपने सिरहाने की तरफ पलंग के नीचे एक बर्तन में जौं रख दें। इसके बाद सुबह उठकर वह जौं गरीबों में बांट दें या फिर जानवरों को खिला दें और घर के सभी सदस्य रसोई में बैठकर ही भोजन करें। भोजन के तीन हिस्से होते हैं। पहला कौवे को खिलाएं। दूसरा कुत्ते को और तीसरा गाय को खिलाएं। काले कुत्ते को शनिवार के दिन सरसों के तेल से चुपड़ी हुई रोटी खिलाएंगे तो लाभ मिलेगा। इसके अलावा यह भी कर सकते हैं कि सवा 5 किलो आटा एवं सवा किलो गुड़ लें। दोनों का मिश्रण कर रोटियां बना लें। गुरुवार के दिन सायंकाल गाय को खिलाएं। 3 गुरुवार तक यह कार्य करने से दरिद्रता समाप्त होती है।

फिटकरी :

रोज रात को सोते समय अपने दांत फिटकरी से साफ करेंगे तो लाभ होगा। इसके अलावा आप कभी कभार फिटकरी के पानी से स्नान भी करें। इससे शुक्र के दोष दूर होकर धनलाभ होता है। इसके अलावा एक पान के पत्ते पर थोड़ी सी फिटकरी और सिंदूर बांधकर बुधवार की सुबह या शाम को पीपल के पेड़ के नीचे किसी बड़े पत्थर से दबा दें। यह कार्य तीन बुधवार करेंगे तो लाभ मिलेगा।

काली बांसुरी :

एक काली बांसुरी लें। काली नहीं मिले तो किसी भी रंग की लेकर आएं और उस पर काला रंग पोत लें। इस बांसुरी में शक्कर भरे और इसे सुनसान जगह पर बांसुरी की लंबाई में आड़ा गड्ढा करें और उसे गाड़ दें। इसे धन लाभ होगा।

सीढ़ियां कराएं ठीक :

सीढ़ियों में वास्तु दोष है तो व्यक्ति को कर्ज (Debt) में डूबो सकती है। संतान की प्रकृति पर भी इसका दुष्प्रभाव पड़ता है। व्यापार में हानि की संभावन बढ़ जाती है। दोष निर्मित सीढ़ियों का मुखिया हर समय परेशान ही रहता है। कभी-कभी तो मुखिया पर मौत का साया भी मंडराने लगता है। हमेाशा चोर-उचक्कों का भय बना रहता है।

Tags: AstrologyAstrology tipslal kitab ke totkeLal Kitab ke upaay
Previous Post

इस दिन से शुरू होंगे शारदीय नवरात्रि, जानें कब मनाया जाएगा दशहरा

Next Post

इस छल्ले को पहनने से चमक जाएगी किस्मत, बन जाएंगे बिगड़े काम

Writer D

Writer D

Related Posts

धर्म

घर में तुलसी का पौधा लगाने से पहले जान लें ये बातें

01/07/2026
mole
धर्म

इस जगह तिल का है खास महत्व, लव लाइफ के मामले में होते है…

01/07/2026
blackness of Neck
फैशन/शैली

गर्दन का कालापन इन तरीकों से करें दूर

01/07/2026
Back
फैशन/शैली

सुन्दर पीठ पाने के लिए आज़माएं ये आसान नुस्खे

01/07/2026
Wedding Lehenga
Main Slider

पुराने लहंगे को करें रीयूज, हर कोई करेगा आपके लुक की तारीफ

01/07/2026
Next Post
Silver Ring

इस छल्ले को पहनने से चमक जाएगी किस्मत, बन जाएंगे बिगड़े काम

यह भी पढ़ें

राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने 5 राज्यों के स्थापना दिवस पर दीं शुभकामनाएं

01/11/2021
shot

प्रधान पद के प्रत्याशी को हमलावरों ने मारी गोली, हालत गंभीर

04/04/2021
Clothes

बारिश में नहीं सूख पर रहे कपड़े, ले इन तरीकों की मदद

06/09/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version