• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बढ़ते कर्ज से हैं परेशान, तो इन उपायों से पाएं छुटकारा

Writer D by Writer D
30/06/2026
in धर्म, फैशन/शैली
0
money

money

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कर्ज (Debt) होना एक बड़ा बोझ बनता हैं जिसे चुकाने में लोगों का सुख-चैन छिन जाता हैं। वैसे तो सभी कोशिश करते हैं कि कर्ज ना लिया जाए, लेकिन आज के भौतिकवादी युग में आवश्‍यकताओं की पूर्ति हेतु या किसी जरूरी काम के लिए कर्ज लेना पड़ ही जाता हैं। हांलाकि लेने में कोई बुराई नहीं है। लेकिन इसे समय पर ना चुकाया जा सका तो परेशानी बढ़ती चली जाती हैं। कई लोग कर्ज के बोझ में ऐसे परेशान हो जाते हैं कि उनकी पूरी जिंदगी कर्ज चुकाते-चुकाते खत्म हो जाती है और कई तो गलत कदम उठा लेते हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए कर्ज (Debt) मुक्ति हेतु कुछ उपायों की जानकारी लेकर आए हैं जिन्हें पूरी श्रद्धा के साथ किया जाए तो बेहतर परिणाम मिलेंगे। आइये जानते हैं इन उपायों के बारे में…

भगवान गणेश को घर पर लगाएं

कर्ज (Debt)  और लोन से मुक्ति के लिए आप घर के मुख्यद्वार पर भगवान गणेश की दो मूर्तियां लगाएं, एक मेन गेट पर और दूसरी मेन गेट पर घर के अंदर की तरफ। दोनों मूर्तियों की पीठ एक-दूसरे से सट जाएं, मूर्तियों को इस तरह लगाएं। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा आती है और कर्ज से धीरे-धीरे राहत मिलने लगती है।

शिवलिंग की करें पूजा

आप हर रोज लाल मसूर की दाल का दान करें और मंगलवार के दिन शिवलिंग पर मसूर की दाल और जल अर्पित करें। इसके बाद ओम ऋण मुक्तेश्वर महादेवाय नम: का जाप करें। इससे आपको कर्ज (Debt) और लोन से धीरे-धीरे मुक्ति मिल जाएगी।

राई का उपाय

दोनों मुट्ठियों में काली राई लें। चौराहे पर पूर्व दिशा की ओर मुंह रखें तथा दाहिने हाथ की राई को बाईं ओर तथा बाएं हाथ की राई को दाहिनी दिशा में फेंक दें। राई फेंकने के पश्चात चौराहे पर सरसों का तेल डालकर दोमुखी दीपक जला देना चाहिए। दीया मिट्टी का रखना चाहिए। यह प्रयोग शनिवार को संध्या के समय करें। श्रद्धा द्वारा किया गया यह उपाय अवश्य कर्ज से मुक्ति दिलाता है। एक बार सफलता न प्राप्त हो तो दोबारा फिर कर लेना चाहिए। यह उपाय शनिश्‍चरी अमावस्या को भी कर सकते हैं।

सूर्यदेव का उपाय

कर्ज मुक्ति के लिए सूर्य देव को जल में रोली, चावल और लाल फूल डालकर अर्घ्य दें। साथ ही ‘ओम आदित्याय नम:’ मंत्र का जप करते रहें। सूर्यदेव से कर्ज मुक्ति के लिए प्रार्थना करें। ऐसा करने से आपकी सभी समस्याएं दूर होंगी।

माता लक्ष्मी का उपाय

माता लक्ष्मी आपको कर्ज से मुक्ति दिलवाएंगी। इसके लिए आपको मां की सफेद चीज जैसे चावल से बनी खीर और दूध से बने पकवानों का भोग लगाएं। फिर इस भोग को घर में सबसे बड़ी महिला को आदर समेत खिलाएं और सभी को प्रसाद के रूप में दें और स्वयं भी खाएं। घर पर लक्ष्मी माता की कृपा होगी और धीरे-धीरे आपका पूरा कर्ज उतर जाएगा।

नारियल का उपाय

एक नारियल पर चमेली का तेल मिले सिन्दूर से स्वस्तिक का चिह्न बनाएं। कुछ भोग (लड्डू अथवा गुड़-चना) के साथ हनुमानजी के मंदिर में जाकर उनके चरणों में अर्पित करके ऋणमोचक मंगल स्तोत्र का पाठ करें। तत्काल लाभ प्राप्त होगा।

पीपल का उपाय

कर्ज की चिंता से ज्यादा परेशान हैं तो शनिवार की शाम पीपल का पेड़ के नीचे आटे का एक चौमुख दीप सरसों तेल डालकर जलाएं। फिर भगवान से कर्ज से मुक्ति के लिए प्रार्थना करें। माना जाता है कि शनिवार को पीपल पर सभी देवी-देवताओं का वास होता है, इससे मनोकामनाएं पूरी होती है। ऐसा शास्त्रों का मत है।

नीम की लकड़ी का उपाय

शनिवार को शाम को नीम की लकड़ी पर काले तिल का हवन करें। इसके बाद कुल 108 बार आहुति दें। हवन के बाद काली वस्तुओं का दान करें। मान्यता है कि ऐसा करने से धन-संपत्ति की प्राप्ति होती है।

मूंग का उपाय

तमाम कोशिशों के बाद भी कर्ज चुका नहीं पा रहे हैं तो बुधवार को सवा पाव मूंग पानी में उबाल लें, उसमें थोड़ा गुड़ और घी मिलाकर गाय को खिलाएं। यह उपाय हर बुधवार को नियमित रुप से करना चाहिए। इससे जल्द ही आपको कर्ज से छुटकारा मिलता है।

Tags: AstrologyAstrology tips
Previous Post

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

Next Post

घर के इस हिस्से में रखें ये पोटली, पैसों की तंगी से मिलेगा छुटकारा

Writer D

Writer D

Related Posts

Ceiling Fan
फैशन/शैली

चुटकियों में साफ हो जाएगी सीलिंग फैन पर जमा गंदगी, बहुत काम का है ये हैक्स

27/09/2026
Lipstick
फैशन/शैली

लिपस्टिक लगाते समय न करें ये गलतियां

27/09/2026
Hair Wash
Main Slider

इस दिन नहीं धोने चाहिए बाल, घर में आती है दरिद्रता

27/09/2026
Dark chocolate milkshake
फैशन/शैली

बच्चों के लिए बनाएं डार्क चॉकलेट मिल्क शेक, खुशी से उछल जाएंगे

27/09/2026
men fashion
फैशन/शैली

पुरुषों के बैग में ये चीजे होनी ही चाहिए

27/09/2026
Next Post
ajwain

घर के इस हिस्से में रखें ये पोटली, पैसों की तंगी से मिलेगा छुटकारा

यह भी पढ़ें

लखनऊ : यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 1511 लोगों का चालान

18/07/2020
Samrat Chaudhary

सीएम सम्राट चौधरी पैदल पहुंचे अपने कार्यालय

15/05/2026
CM Dhami welcomed JP Nadda

मुख्यमंत्री धामी ने जेपी नड्डा का किया स्वागत, ‘हाउस ऑफ हिमालय’ के उत्पाद किए भेंट

18/05/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version