• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कान से आती बदबू से हैं परेशान, तो अपनाएं ये नुस्खे

Writer D by Writer D
04/01/2026
in फैशन/शैली, स्वास्थ्य
0
ear odor

ear odor

15
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अक्सर कुछ लोग कान की बदबू (Ear Odor) से परेशान रहते है इसकी वजह है कान को साफ न करना क्योंकि अक्सर कान में धूल  का जमा होना और इसके कारण कान कि समस्या बड़ जाती है और इसलिए आपके कान से बदबू भी आती है और कान बहने लगता है। कान से बदबू आना वैसे तो किसी गंभीर समस्या का संकेत नहीं है, मगर लंबे समय तक नजरअंदाज करने से कान में इंफेक्शन या किसी रोग की संभावना हो सकती है।

कान हमारे शरीर के संवेदनशील अंग हैं।अगर आपके कान से बदबू आती है, तो इसके कई कारण हो सकते हैं। आमतौर पर कान में वैक्स जमा होने या चिपचिपी गंदगी के कारण कान से बदबू आने की समस्या होती है। मगर कुछ आसान घरेलू उपायों से आप कान से आने वाली बदबू से राहत पा सकते हैं और वैक्स की भी सफाई कर सकते हैं।

हाइड्रोजन परऑक्साइड

कान में जमी मैल और वैक्स को निकालने के लिए आमतौर पर सबसे ज्यादा इस्तेमाल हाइड्रोजन परऑक्साइड का किया जाता है। इस केमिकल के इस्तेमाल से कान में बबल्स बनने लगते हैं और वैक्स फूलकर उतराने लगती है। इसके बाद इसे कान से निकालना आसान हो जाता है। ध्यान रखें कि हाइड्रोजन परऑक्साइड का सीधा इस्तेमाल कानों में न करें, बल्कि आधा हाइड्रोजन परऑक्साइड (3%) और आधा डिस्टिल्ड वाटर मिलाकर ही इसे कान में डालें। इसके बाद कॉटन बड की मदद से वैक्स को साफ करें। इससे कान की बदबू दूर हो जाएगी। अगर आपको कान में इंफेक्शन है, कान से खून निकलने की समस्या है या दर्द है, तो हाइड्रोजन परऑक्साइड का इस्तेमाल बिल्कुल भी न करें।

लहसुन का तेल

यह तो आप भी जानते होंगे कि लहसुन में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-वायरल गुण होते हैं। इसलिए लहसुन का तेल आपके वैक्स को साफ करने, बदबू दूर करने और इंफेक्शन से बचाने में मददगार है। लहसुन का तेल बनाने के लिए आप 4-5 कली लहसुन को छीलकर इसे थोड़े से नारियल तेल में 10-12 मिनट के लिए पका लें। अब इस तेल को छानकर कान में डालें। अगर तेल को गुनगुना डालेंगे,तो आपको ज्यादा फायदा होगा। मगर तापमान का ध्यान रखें कि यह ज्यादा गर्म न हो,क्योंकि कान की भीतरी त्वचा बहुत पतली और संवेदनशील होती है।

बेकिंग सोडा

बेकिंग सोडा त्वचा और बालों की तमाम समस्याओं में फायदेमंद होता है। इसके साथ ही इसका इस्तेमाल आप कान से आने वाली बदबू को दूर करने के लिए भी कर सकते हैं। 2 चम्मच पानी में 4 चुटकी बेकिंग सोडा मिलाकर थोड़ा सा घोल बनाएं। इस घोल की कुछ बूंदें कान में डालें और 2 मिनट रुकने के बाद इसे साफ कर लें। आपके कान से बदबू दूर हो जाएगी और वैक्स भी साफ हो जाएगी।

एप्पल साइडर विनेगर

एप्पल साइडर विनेगर का प्रयोग करके भी कान की बदबू दूर की जा सकती है। इसमें एसिडिक गुण होते हैं,इसलिए ये वैक्स को फुलाकर बाहर कर देता है। आप 2 चम्मच डिस्टिल्ड वाटर में आधा चम्मच एप्पल साइडर विनेगर मिलाकर इसे डायल्यूट कर लें। अब इसे कान में डालें और 2 मिनट के लिए छोड़ दें। 2 मिनट बाद ईयर बड्स की मदद से कान को साफ करें। इससे अतिरिक्त वैक्स निकल जाएगी और कान से आने वाली बदबू भी दूर हो जाएगी।

इन बातों का रखें ध्यान

अगर ऊपर बताए गए घरेलू नुस्खों के 2 बार प्रयोग से भी आपके कान की बदबू नहीं जाती है, तो आप बिना देरी किए डॉक्टर से संपर्क करें।

अगर बदबू आने के साथ-साथ कान में दर्द, खिंचाव, सुनने में परेशानी, घंटी बजने, आवाजें सुनाई देने जैसी समस्याएं हैं,तो इन घरेलू उपायों का प्रयोग न करें, बल्कि डॉक्टर से संपर्क करें।

अगर आपको कान में मवाद आने, खून निकलने या किसी तरह के इंफेक्शन की समस्या है, तो इन घरेलू उपायों का इस्तेमाल न करें, बल्कि चिकित्सक को दिखाकर जांच कराएं।

किसी भी घरेलू नुस्खे को प्रयोग करने से अपने डॉक्टर से इस बारे में सलाह जरूर ले लें।

Tags: Ear OdourEar ProblemsHOME REMEDIESHow to Prevent Ear OdourHow to Remove Ear WaxSmelling Earकान का वैक्सकान की बदबूकान की बदबू के घरेलू उपायकान से दुर्गंध
Previous Post

तलाक के बाद इस तरह करें अपनी लाइफ को फिर से स्टार्ट

Next Post

घर में मौजूद इन चीजों से करें नेल आर्ट, नहीं पड़ेगी सैलून की जरूरत

Writer D

Writer D

Related Posts

Sharad Purnima
धर्म

कब है शरद पूर्णिमा? जानें खीर रखने का महत्व

23/10/2026
Glowing Face
फैशन/शैली

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

23/10/2026
Karwa Chauth
Main Slider

Karwa Chauth 2026: पूजा का शुभ मुहूर्त क्या है? कपल जरूर जानें ये जरूरी बातें

22/10/2026
Dhanteras
Main Slider

धनतेरस पर कब करें पूजा और खरीदारी? जानें शुभ समय और सही तारीख

22/10/2026
फैशन/शैली

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

21/10/2026
Next Post
Nail Art

घर में मौजूद इन चीजों से करें नेल आर्ट, नहीं पड़ेगी सैलून की जरूरत

यह भी पढ़ें

gold

सोने की शुद्धता के लिए हॉलमार्किंग सेंटर की ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू

23/08/2020
CM Yogi

जनता दर्शन में बोले सीएम योगी आदित्यनाथ, नहीं होने देंगे किसी के साथ अन्याय

13/10/2024
Dead Body

घूमने निकले तीन दोस्तों के किच्छा नदी में मिले शव, परिवारों में मचा कोहराम

07/07/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version