• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पांच साल तक केवल अपराधियों और भ्रष्टाचारियों का गिरोह तैयार करते रहे अखिलेश : केशव मौर्य

Writer D by Writer D
20/01/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
Keshav Maurya

Keshav Maurya

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। समाजवादी पार्टी की ओर से जनता को दिखाए जा रहे झूठे सपने और किये जा रहे फरेबी वादों पर पलटवार करते हुए यूपी के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि अखिलेश यादव की माफियापरस्ती और झूठे वादों का जनता करारा जवाब देने को तैयार बैठी है।

उन्होंने समाजवादी पार्टी के मुखिया को चुनौती देते हुए कहा कि भ्रष्टाचारियों और आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों को सत्त में आने का न्योता देने वाली समाजवादी पार्टी इस बार विधानसभा चुनावों में 27 सीटों को तरस जाएगी।

केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि चुनाव के वक्त माफियाओं और अपराधियों का गिरोह तैयार करने के बजाय अखलेश यादव अगर 5 साल जनता के बीच जाते और उनके सुख-दुख में शामिल होते। तो उन्हें धरातल की जानकारी होती। भाजपा सरकार में हुए विकास कार्य उनकी जुबान पर होते।

सीएम योगी के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे चंद्रशेखर रावण

रोजगार, व्यापार, स्वास्थ्य, किसानों के विकास के साथ पिछड़ों व गरीबों के हित में चल रही योजनाओं की उन्हें जानकारी होती। वो तो पांच साल तक केवल अपराधियों और भ्रष्टाचारियों की लिस्ट ही तैयार करते रह गये।

मौर्य ने कहा कि सत्ता में रहते हुए भ्रष्टाचार, गुण्डागर्दी और तुष्टीकरण की पौध लगाने वाले अखिलेश यादव ने मां भारती का विरोध करने वालों को चुनाव में उतारकर अपने कुत्सित इरादों को फिर जाहिर कर दिया है। अखिलेश यादव को चुनौती देते हुए उप मुख्यमंत्री ने कहा कि यूपी की जनता ने उन्हें पिछली बार 47 सीटों पर समेटा था इस बार अखिलेश के गिरोह को 27 का आंकड़ा भी पार करना मुश्किल होगा।

बीजेपी में शामिल हुए मुलायम के साढू और कांग्रेस की पोस्टर गर्ल

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि अखिलेश यादव के नेतृत्व वाली पार्टी में आपराधिक पृष्ठभूमि वाले उम्मीदवारों की लंबी लिस्ट है। उन्होंने कहा कि जिस तरह के पेशेवर अपराधियों और माफियाओं को सपा ने अपनी सूची में टिकट दिये हैं, वो राज्य की जनता देख रही है।

भाजपा ने जहां विकास, सुशासन और राष्ट्रवाद को चुनाव के लिए एजेंडा के रूप में प्राथमिकता दी है। वहीं समाजवाद का डंका पीटने वाली सपा में वंशवाद और पारिवारिक राजनीति को हमेशा बढ़ावा दिया है। जनता से ज्यादा केवल और केवल अपने परिवार के लिए सोचा है।

Tags: bjpElection 2022Keshav mauryaLucknow NewsUP Assembly Election 2022up election 2022
Previous Post

सीएम योगी के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे चंद्रशेखर रावण

Next Post

स्वर कोकिला लता मंगेशकर अभी भी ICU में, डॉक्टरों ने की दुआ करने की अपील

Writer D

Writer D

Related Posts

Yamuna swells at Syanachatti
Main Slider

उत्तराखंड में बारिश का कहर! यमुनोत्री हाईवे पर भूस्खलन, स्यानाचट्टी में होटलों तक पहुंची यमुना

31/07/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

मंडियों का पुनरोद्धार हो, आधुनिक सुविधाओं से लैस हों सभी मंडियां: मुख्यमंत्री

31/07/2026
Mayawati
उत्तर प्रदेश

नाम बदलने की सियासत में मायावती की एंट्री, सरकार से की ये अपील

31/07/2026
shehzad poonawalla
Main Slider

भाजपा में सब ठीक नहीं? शहजाद पूनावाला के बायो ने बढ़ाई राजनीतिक हलचल

31/07/2026
Lucknow Nagar Nigam
Main Slider

भाजपा ने घोषित की नगर निगम की नई टीम, मुन्ना मिश्रा को मिली उपनेता की जिम्मेदारी

31/07/2026
Next Post
Lata Mangeshkar

स्वर कोकिला लता मंगेशकर अभी भी ICU में, डॉक्टरों ने की दुआ करने की अपील

यह भी पढ़ें

tappebaj

जेवर दुगुना करने का झांसा देकर लाखों के जेवरात लेकर टप्पेबाज हुए फुर्र

25/10/2021
sainik school

सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा के लिए 20 अक्टूबर से करें आवेदन

15/10/2020
Honda का मास्टर प्लान! City और Elevate के फीचर्स होंगे पहले से ज्यादा दमदार

2026 में Honda का मास्टर प्लान! City और Elevate के फीचर्स होंगे पहले से ज्यादा दमदार

20/12/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version