• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मोदी के लिए 140 करोड़ का भारत ही उनका परिवार है: मुख्यमंत्री योगी

Writer D by Writer D
01/04/2024
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, बुलंदशहर, राजनीति
0
CM Yogi

CM Yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बुलंदशहर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) सोमवार को लोकसभा चुनाव के मद्देनजर आयोजित प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे। उन्हाेंने सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि यह केवल आयोजन नहीं है बल्कि यह हमारी पौराणिक पहचान को भी प्रदर्शित करता है। होली, दीपावली, विजयदशमी,रक्षाबंधन, जन्माष्टमी, शिवरात्रि और रामनवमी इन सभी कार्यक्रमों को लिए मैं बहुत पहले से आग्रह रहा हूँ कि कार्यक्रम धूमधाम के साथ होने चाहिए।

हमारे पूर्वी उत्तर प्रदेश में गाना गया जाता था कि होली खेले रघुवीरा अवध में होली खेले, लेकिन दुख होता था कि गांव-गांव में लोग गा तो रहे हैं लेकिन अयोध्या में जहां आप रामलला के होली खेलने की बात कर रहे, वहां तो रामलीला है ही नहीं।

योगी (CM Yogi) ने कहा कि 500 वर्षों बाद हमारी पीढ़ी कितनी सौभाग्यशाली है कि हमने अयोध्या में रामलला को होली खेलते हुए देखा है। पिछली सरकारों की दंगा पॉलिसी को भी आप लोगों ने देखा था। सरकार के संरक्षण में आम जनता की आवाज को किस कदर बंद कर दिया जाता था। व्यापारी,बेटी,नौकरी पेशेवाला,अन्नदाता, किसान और युवा का भविष्य असुरक्षित था। सुरक्षित तो केवल गुंडे थे या कुछ चंद परिवार थे।

उन्होंने (CM Yogi) कहा कि जो गुंडे पहले सुरक्षित थे, आज असुरक्षित हुए हैं और जनता जनार्दन, बेटी और व्यापारी खुद को सुरक्षित महसूस कर रहे हैं। योगी ने कहा कि हमारा एक वोट हमारी किस्मत को, हमारी तकदीर और तस्वीर को बदल सकता है या फिर बर्बादी के रास्ते पर भी ले जा सकता है। लेकिन इसका दुरुपयोग करोगे तो आपका वोट गलत हाथों में चला जाएगा।

प्रधानमंत्री जब विदेश दौरे पर गए तो तत्कालीन इंग्लैंड के प्रधानमंत्री को खुर्जा का ओडीओपी क्रॉकरी को दिया था। उन्होंने कहा कि मैं आपके बीच इसलिए आया हूं कि समाज को मानसिक रूप से तैयार करने के लिए आप सबकी सबसे बड़ी भूमिका होने वाली है। शिक्षक, चिकित्सक, अधिवक्ता, व्यापारी समाज को दिशा और दशा देने का काम करते हैं।

योगी आदित्यनाथ (CM Yogi)  ने कहा कि मोदी सरकार के आने के पहले 15 सरकारें आ चुकी थीं। अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार को छोड़ कर बाकी सरकारों में गरीब कल्याण की योजना क्यों नहीं बनी? तब क्यों फ्री में राशन नहीं मिल पा रहा था। तब क्यों नहीं गरीबों को सर रखने के लिए छत मिली थी? प्रधानमंत्री आवास योजना कहां थी?तब गरीबों को स्वास्थ्य बीमा क्यों नहीं मिल पा रहा था? तब नौजवानों की नौकरियां क्यों नहीं थी? तब बेटी और व्यापारी को सुरक्षा कहां थी? सत्तारूढ़ दल समाज को जातिवाद के नाम पर बांटते रहे।

उन्होंने (CM Yogi) कहा कि उत्तर प्रदेश का मतलब है अनलिमिटेड पोटेंशियल। उत्तर प्रदेश के माध्यम से हम सभी भारत के विकास में अपना योगदान देंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने साढे़ 10 लाख करोड़ रुपये के निवेश के प्रस्ताव को जमीन पर उतारा है और लगभग 40 हजार करोड़ रुपये का अकेले बुलंदशहर में निवेश आया।

उन्होंने (CM Yogi) कहा कि देश की तस्वीर और तकदीर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बदल कर रख दिया है। दुनिया के अंदर भारत का सम्मान बढ़ा है। भारत की सीमाएं सुरक्षित हुई हैं। देश के अंदर आंतरिक सुरक्षा की स्थिति बेहतर हुई है। नक्सलवाद, आतंकवाद, उग्रवाद समाप्त हो गया है। कश्मीर में धारा 370 समाप्त हुई। अयोध्या में भगवान राम के भव्य मंदिर का निर्माण हुआ है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रबुद्ध लोग समाज के ओपिनियन को तैयार करते हैं। सभी मतभेद भुलाकर केवल देश के बारे में सोचना है। उन्होंने कहा कि मोदी के लिए 140 करोड़ का भारत ही उनका परिवार है।

Tags: bulandshehr newscm yogilok sabha election 2024up news
Previous Post

मौलाना तौकीर रजा फरार घोषित

Next Post

लखनऊ में राम नवमी पर निकलेगी भगवा यात्रा

Writer D

Writer D

Related Posts

'Himala water' will be available in the market from August 15
Main Slider

UCF की नई पहल, 15 अगस्त से बाजार में उतरेगा ‘हिमाला जल’

15/07/2026
Nandini Yojana changed the life of Shakuntala Devi
उत्तर प्रदेश

मोदी-योगी सरकार की नंदनी योजना बनी वरदान, प्रयागराज की शकुंतला देवी हुईं आत्मनिर्भर

15/07/2026
Anand Bardhan
Main Slider

उत्तराखंड में हवाई कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा विस्तार

15/07/2026
Preparations to hold simultaneous Lok Sabha and Assembly elections in 2029 intensified: PP Choudhary
Main Slider

2029 में लोकसभा व विधानसभा चुनाव साथ कराने की तैयारी तेज: पीपी चौधरी

15/07/2026
43.218 km long Varuna Elevated Corridor will be constructed
Main Slider

वरुणा एलिवेटेड कॉरिडोर: वाराणसी को मिलेगी 43 किमी लंबी नई शहरी यातायात व्यवस्था

15/07/2026
Next Post
Ramlala

लखनऊ में राम नवमी पर निकलेगी भगवा यात्रा

यह भी पढ़ें

CM Yogi

बाढ़ से बचाव के लिए हमारी तैयारियां पूरी: सीएम योगी

15/07/2023
sakat chauth

सकट चौथ पर करें ये खास उपाय, गणेश जी पूरी करेंगे सभी मनोकामनाएं

15/01/2025
Bhupendra Patel

गुजरात में सियासी भूकंप! CM भूपेंद्र पटेल को छोड़कर सभी मंत्रियों ने दिया इस्तीफा

16/10/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version