• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मोदी की गारंटी को पूरा करने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार वचनबद्ध: सीएम साय

Writer D by Writer D
24/04/2024
in छत्तीसगढ़, राजनीति, राष्ट्रीय
0
CM Vishnudev Sai

CM Vishnudev Sai

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

रायपुर/अंबिकापुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आदिवासियों की सबसे पिछड़ी जनजाति कोरवा, बिरहोर, बैगा, कमार, अबूझमाड़िया जनजाति के लोगों के लिए पीएम जनमन योजना लागू की है। वन धन योजना लागू कर आदिवासियों को वनोपज का ऊँचा दाम देने का काम किया है। सरकार की सारी सुविधाएं पहुंचाने का काम किया है। देश के सर्वोच्च पद पर आदिवासी समाज की बेटी द्रौपदी मुर्मू विराजमान हैं। छत्तीसगढ़ में पहली बार कोई आदिवासी का बेटा मुख्यमंत्री बना है।

अंबिकापुर की सभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत करते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (CM Sai) ने कहा कि ये गौरव का विषय है कि आज पूरी दुनिया में भारत का सम्मान बढ़ाने वाले प्रधानमंत्री आज सरगुजा की धरती पर हैं। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी जननायक और दुनिया के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता हैं। जो देश की 140 करोड़ जनता को अपना परिवार मानते हुए उनके सुख-दुःख की सदैव चिंता करते हैं।

मुख्यमंत्री (CM Sai) ने मंच पर बैठे प्रधानमंत्री से कहा कि उनकी दी हुई गारंटी पर विश्वास करके सरगुजा संभाग की जनता ने कांग्रेस का सूपड़ा साफ कर दिया और संभाग की सभी 14 सीटों पर कमल खिलाया, साथ ही कांग्रेस के भ्रष्टाचारी पंजे को साफ कर दिया।

मुख्यमंत्री (CM Sai) ने प्रधानमंत्री से कहा कि मोदी की गारंटी को पूरा करने के लिए उनकी सरकार पूरी तरह वचनबद्ध है। हमारी सरकार ने शपथ लेने के दूसरे ही दिन 18 लाख प्रधानमंत्री आवास की स्वीकृति दे दी है। 12 लाख किसानों को 2 साल का 3716 करोड़ रुपये का बकाया बोनस दे चुके हैं। 21 क्विंटल प्रति एकड़ धान खरीद कर 3100 रुपये क्विंटल धान की कीमत दी है।

हार की हताशा से आंय-बांय बोल रहे हैं कांग्रेसी : विष्णुदेव साय

साय (CM Sai) ने कहा कि न केवल समर्थन मूल्य के अंतर की राशि एकमुश्त उनकी सरकार ने किसानों के खाते में ट्रान्सफर किये वरन महिला शक्ति के लिए लागू उनकी योजना महतारी वंदन योजना के दूसरे महीने की राशि भी उनके खातों में ट्रान्सफर कर दी है। उन्होंने कहा कि रामलला दर्शन योजना की शुरुआत भी उनकी सरकार ने कर दी है। साथ ही 5500 रुपये प्रति मानक बोरा के दर से तेंदूपत्ता खरीद के आदेश भी दे दिए हैं और बोनस की शुरुआत भी कर दी है।

साय (CM Sai) ने विशाल जनसमूह से सरगुजा से लोकसभा प्रत्याशी चिंतामणि महाराज को प्रचंड मतों से जिताकर मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का आशीर्वाद माँगा।

शंखनाद रैली में मंत्री गण रामविचार नेताम, श्यामबिहारी जायसवाल, लक्ष्मी राजवाड़े, लोकसभा प्रत्याशी चिंतामणि महाराज, विधायक गण रेणुका सिंह, अमर अग्रवाल, प्रबोध मिंज, राजेश अग्रवाल, शकुन्तला सिंह पोर्ते, रामकुमार टोप्पो, भूलन सिंह मरावी, उद्देश्वरी पैंकरा, पूर्व संगठन महामंत्री रामप्रताप सिंह, पूर्व सांसद कमलभान सिंह सहित अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि भी उपस्थित थे।

Tags: ambikapur ne lok sabha elections 2024Chhattisgarh newsCM Vishnudev Sai
Previous Post

हार की हताशा से आंय-बांय बोल रहे हैं कांग्रेसी : विष्णुदेव साय

Next Post

मलेरिया मुक्त यूपी बनाने के लिए अस्पतालों-स्कूलों में होंगे जागरूकता कार्यक्रम

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami
Main Slider

विकसित भारत के निर्माण में सभी की भागीदारी जरूरी: CM Dhami

15/08/2026
CM Vishnudev Sai
छत्तीसगढ़

नक्सलवाद से मुक्त छत्तीसगढ़ अब शांति, विकास और समृद्धि की नई यात्रा पर: मुख्यमंत्री

15/08/2026
CM Vishnudev Sai honored officers and employees of police and city army.
छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री साय ने पुलिस एवं नगर सेना के अधिकारी-कर्मचारियों को किया सम्मानित

15/08/2026
CM Vishnudev Sai inaugurated the photography exhibition
छत्तीसगढ़

देश की आजादी में छत्तीसगढ़ के वीर नायकों का योगदान नई पीढ़ी तक पहुंचाना हमारा दायित्व : मुख्यमंत्री साय

15/08/2026
Governor-CM Dhami released the book 'Devbhoomi Samvad' and 'The Governor'
उत्तराखंड

राज्यपाल-मुख्यमंत्री ने ‘देवभूमि संवाद’ और ‘द गवर्नर’ पुस्तक का किया विमोचन

15/08/2026
Next Post
Malaria

मलेरिया मुक्त यूपी बनाने के लिए अस्पतालों-स्कूलों में होंगे जागरूकता कार्यक्रम

यह भी पढ़ें

Ireland selected its team against South Africa

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आयरलैंड ने अपनी टीम का किया चुनाव

30/06/2021
CM Yogi

बोझ हैं सपा और कांग्रेस, इन्हें उठाकर देश से बाहर फेंकना होगा : योगी

14/03/2024
Fengshui

नहीं होगी धन-धान्य की कमी, करें ये आसान उपाय

06/06/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version