• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

जिसके लिए करवा चौथ रखा, उसी पार्टनर ने शक के चलते डाल दिया एसिड

Desk by Desk
04/11/2020
in Main Slider, क्राइम, मध्य प्रदेश, राजनीति, राष्ट्रीय
0
एसिड अटैक

एसिड अटैक

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लिव इन में रह रहे एक पार्टनर ने महिला पर शक के चलते एसिड डाल दिया। पीड़ित सुनीता 12 साल से पार्टनर मुकेश के लिए करवा चौथ रख रही थी और आज ही के दिन उसे इस दरिंदगी का शिकार होना पड़ा।

महिला के शरीर का ऊपरी हिस्सा बुरी तरह झुलस चुका है। नीलगंगा पुलिस ने आरोपी मुकेश को गिरफ्तार कर लिया है।

सुनीता के पिता मनोहरलाल रावत ने बताया, “बेटी की शादी साल 2000 में शमशाबाद के रहने वाले अनिल पटवा के साथ हुई थी। उससे दो बच्चे भी हुए। एक बेटा और एक बेटी। शादी की शुरुआत तो ठीक रही, लेकिन बाद में विवाद शुरू हो गया। वर्ष 2007 आते-आते संबंध इतना बिगड़ गया कि तलाक हो गया। उसके बाद गांव के ही शादीशुदा मुकेश ने हमदर्दी जताते हुए सुनीता से दोस्ती बढ़ाई। इसी बीच सुनीता को नर्सिंग का कोर्स कराया। कोर्स पूरा होने के बाद सुनीता उज्जैन शहर के तेजेनकर हॉस्पिटल में नौकरी करने लगी। उज्जैन के साईंधाम कॉलोनी में किराए के मकान में सुनीता और मुकेश रहने लगे थे।”

बागपत : दिल्ली के नीरज बवाना गिरोह के दो बदमाश गिरफ्तार, हथियार और शराब बरामद

पिता मनोहर ने बताया- सुबह करीब साढ़े पांच बजे छोटी बेटी बबीता का फोन आया कि पापा आप जल्दी दीदी के घर पहुंचो। मुकेश ने दीदी के चेहरे पर एसिड फेंक दिया है। यह सुनते ही 10 मिनट में पत्नी के साथ सुनीता के घर पहुंच गया। सुनीता का सिर और ऊपरी हिस्सा बुरी तरह झुलस गया था। एम्बुलेंस से लेकर उसे जिला अस्पताल आए। वहां से रेफर कराकर तेजेनकर हॉस्पिटल में भर्ती करा दिया। अब जिंदगी का एक ही मकसद है। जब तक मुकेश को सजा नहीं दिला दूंगा, तब तक चैन नहीं मिलेगा।

सुनीता के परिजनों ने बताया कि मुकेश हमेशा उसपर शक करता था। यहां तक कि अस्पताल में आकर उसकी निगरानी करता। मरीजों और उनके परिजनों से सुनीता बात करती तो ऐतराज जाहिर करता। नौकरी छोड़ने के लिए दबाव बनाता।

लखनऊ : पुलिस ने 18 आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल, हथियार बरामद

सुनीता का पहला पति तलाक के बाद बच्चों को अपने साथ ले गया। मुकेश भी शादीशुदा है। उसके भी दो बच्चे हैं। वह सुनीता के साथ 12 साल से लिव-इन रिलेशनशिप में रहता है। सुनीता जब भी शादी के लिए कहती तो मुकेश हमेशा टाल जाता। मुकेश दूध का व्यवसाय करता है।

Tags: acid attackcrime newscrime news in hindiLatest Madhya Pradesh Newsmp news
Previous Post

बागपत : दिल्ली के नीरज बवाना गिरोह के दो बदमाश गिरफ्तार, हथियार और शराब बरामद

Next Post

सहारनपुर : पराली जलाने के आरोप में सात किसान गिरफ्तार कर भेजा जेल

Desk

Desk

Related Posts

Main Slider

नवरात्रि में अखंड ज्योति जलाने जा रहे हैं? जान लें सही दिशा और जरूरी सावधानियां

11/10/2026
Sharadiya Navratri
Main Slider

शारदीय नवरात्रि आज से, हाथी पर सवार होकर आएंगी मां दुर्गा

11/10/2026
राष्ट्रीय

हरियाणा में पुलिस और ग्रामीण आमने-सामने, डिटेन करने पहुंची टीम को घेरा

10/10/2026
Business

ऑनलाइन सेल के नाम पर ठगी का जाल, Flipkart-Amazon के फर्जी लिंक से रहें अलर्ट

10/10/2026
पंजाब

पंजाब में सामाजिक सुरक्षा कवच मजबूत, 36.39 लाख लाभार्थियों को मिली वित्तीय मदद

10/10/2026
Next Post
पराली

सहारनपुर : पराली जलाने के आरोप में सात किसान गिरफ्तार कर भेजा जेल

यह भी पढ़ें

electric shock

सीवर टैंक में उतरा करंट, चाचा-भतीजा समेत तीन मजदूरों की मौत

08/06/2024
diwali

दिवाली पर जरूर करना चाहिए ये मंगल कार्य

04/11/2021
टी-20 विश्वकप T20 WC 2021

टी-20 विश्वकप का आयोजन करना भारत के लिए सम्मान का विषय : सौरभ गांगुली

12/11/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version