• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

विदेशी कंपनी को भारतीय संस्कृति और धार्मिक नाम का पेटेंट न दिया जाए : कैट

Writer D by Writer D
20/01/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, झाँसी
0
Confederation of All India Traders (CAT)

Confederation of All India Traders (CAT)

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

भारतीय संस्कृति से जुड़े चिंहों और नामों का ट्रेडमार्क रजिस्ट्रशन कराकर देसी कंपनियों को उक्त नामों का इस्तेमाल करने पर नोटिस जारी करने वाली विदेशी कंपनियों के खिलाफ कॉनफेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) तथा उत्तर प्रदेश व्यापार संगठन ने मोर्चा खोल दिया है।

यहां एक स्थानीय होटल में पत्रकार वार्ता के दौरान बुधवार को इस संबंध में जानकारी देते हुए कैट के राष्ट्रीय मंत्री और उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल के अध्यक्ष संजय पटवारी ने बताया कि वर्ष 2012 में कांग्रेस नीत संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार के समय चीन की कंप्यूटर, लैपटॉप और मोबाइल आदि के क्षेत्र में काम करने वाली कंपनी “ लेनोवो” ने भारत में “ योग ” ट्रेडमार्क रजिस्टर्ड करा लिया। इसके बाद धीरे धीरे कंपनी ने देश में पैर पसारे और अब काफी समय बीत जाने के बाद योग या इससे मिलते जुलते नाम का रजिस्ट्रेशन कराने का प्रयास करने वाली भारतीय कंपनियों को खुले तौर पर इस विदेशी कंपनी द्वारा नोटिस भेजा रहा है ऐसा ही झांसी में कुटीर, लघु और मध्यम उपक्रमों (एमएसएमई) के तहत तीस साल से रजिस्टर्ड एक कंपनी के साथ हुआ। इस कंपनी ने जब दूसरी कंपनी के लिए “ योग्या” इंटरप्राइजेज के नाम से रजिस्ट्रेशन कराया तो रजिस्ट्रेशन हो जाने के बाद लेनोवो कंपनी की ओर से इस ट्रेडमार्क के रजिस्ट्रेशन को लेकर नोटिस भेजा है।

नसीमुद्दीन सिद्दीकी  और राम अचल राजभर की जमानत याचिका पर 22 जनवरी को सुनवाई

लेनोवो की ओर से योग से मिलते जुलते नाम का ट्रेडमार्क रजिस्ट्रेशन कराने के लिए नोटिस देकर आपत्ति दर्ज करायी गयी है और इसे वापस लेने अन्यथा की स्थिति में अंतरराष्ट्रीय अदालत में घसीटे जाने की धमकी दी जा रही है। योग्या कंपनी के निदेशक संतोष सूरी ने बताया कि उनकी कंपनी 30 वर्षों से एमएसएमई के तहत रजिस्टर्ड है और ट्रांसफार्मर के पार्ट्स बनाने का काम करते ही तथा और 16 देशों में व्यापार करती है।

कैट के राष्ट्रीय मंत्री ने कहा कि कोई भी विदेशी कंपनी इस तरह हमारे ही देश में हमारी संस्कृति से जुडे नामों का ट्रेडमार्क रजिस्ट्रेशन हासिल कर देसी कंपनियों को धमकाने का यह मामला बेहद गंभीर है। झांसी की इस कंपनी विशेष से जुड़ा मामला स्थानीय है लेकिन इस तरह के मामले देश भर से आगे भी आ सकते हैं और इससे यह बात गंभीर और राष्ट्रीय अस्मिता से जुड़ती है। उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल का अध्यक्ष होने के नाते हम इस मामले को कैट के संज्ञान में लाया गया है ।

अब यह लड़ाई देश के सबसे बडे व्यापारिक संगठन कैट के माध्यम से लड़ी जायेगी। इस लड़ाई को स्थानीय, प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर पर लड़ा जायेगा। उत्तर प्रदेश के व्यापार मंडल के तत्वाधान में 22 जनवरी को विदेशी कंपनी के विरोध में प्रधानमंत्री को ज्ञापन सौंपा जायेगा और सरकार से मांग की जायेगी कि तत्काल लेनोवो कंपनी के रजिस्ट्रेशन को खत्म किया जाए और भविष्य में किसी भी विदेशी कंपनी को भारतीय संस्कृति और धार्मिक नाम का रजिस्ट्रेशन या पेटेंट नहीं दिया जाए। इस संबंध में दो फरवरी को व्यापार संगठन द्वारा चीन का ध्वज और पुतला दहन किया जायेगा। इस लड़ाई को राष्ट्रीय स्तर पर लड़ा जायेगा।

पीएम मोदी ने की सीएम योगी की तारीफ, कहा- विकास के पथ पर है उत्तर प्रदेश

श्री पटवारी ने कहा कि इस मामले को कैट के माध्यम से प्रधानमंत्री कार्यालय के समक्ष पेश कर आपत्ति दर्ज करा दी गयी है दिल्ली से अब यह आवाज पूरे देश में गूंजने जा रही है। जब सरकार और व्यापारी चीन के सामान का बहिष्कार कर रहे हैं तो ऐसे में कोई विदेशी कंपनी भारतीय नाम को खरीद कर बाहरी मुल्कों को क्या संदेश देना चाहती है। हमारी एक और मांग है कि जितनी भी विदेशी कंपनियों ने किसी भी भारतीय नाम से पेटेंट कराया है उन पेटेंट को रद्द कराया जाए।

सरकार के संज्ञान में यह मामला रखा गया है और हम व्यवस्था के खिलाफ संघर्ष करेंगे। अगर सरकार हमारी बात नहीं मानेगी तो व्यापारी समाज एक बड़ा आंदोलन खड़ा करेगा और यह तब तक चलेगा जब तक सरकार ऐसे पेटेंटों को रद्द नहीं कर देती है और पेटेंट कानूनों में बदलाव नहीं करा देती है।

Tags: Confederation of All India Traders (CAT)Lenovoup news
Previous Post

सपा भी पूरे राज्य में गणतंत्र दिवस पर निकालेगी ट्रैक्टर रैली : अखिलेश यादव

Next Post

देश में 2025 तक सड़क दुर्घटनाएं होंगी आधी : नितिन गडकरी

Writer D

Writer D

Related Posts

'Himala water' will be available in the market from August 15
Main Slider

UCF की नई पहल, 15 अगस्त से बाजार में उतरेगा ‘हिमाला जल’

15/07/2026
Nandini Yojana changed the life of Shakuntala Devi
उत्तर प्रदेश

मोदी-योगी सरकार की नंदनी योजना बनी वरदान, प्रयागराज की शकुंतला देवी हुईं आत्मनिर्भर

15/07/2026
Anand Bardhan
Main Slider

उत्तराखंड में हवाई कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा विस्तार

15/07/2026
Preparations to hold simultaneous Lok Sabha and Assembly elections in 2029 intensified: PP Choudhary
Main Slider

2029 में लोकसभा व विधानसभा चुनाव साथ कराने की तैयारी तेज: पीपी चौधरी

15/07/2026
43.218 km long Varuna Elevated Corridor will be constructed
Main Slider

वरुणा एलिवेटेड कॉरिडोर: वाराणसी को मिलेगी 43 किमी लंबी नई शहरी यातायात व्यवस्था

15/07/2026
Next Post
नितिन गडकरी nitin gadkari

देश में 2025 तक सड़क दुर्घटनाएं होंगी आधी : नितिन गडकरी

यह भी पढ़ें

Explosion in firecracker factory

बिजनौर में पटाखा फैक्ट्री में धमाका, 5 मजदूरों की मौके पर मौत, चार घायल

08/04/2021
Arijit Singh

मैं इसे यहीं रोक रहा हूं… अरिजीत सिंह ने प्लेबैक सिंगर के तौर पर लिया संन्यास

27/01/2026
अजय कुमार लल्लू

प्रधान हत्या कांड : कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू समेत कई नेता नजरबंद

20/08/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version