• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बारिश के बावजूद विदेशी श्रद्धालुओं ने शुरू की ब्रज मंडल परिक्रमा

Writer D by Writer D
10/10/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, मथुरा
0
Braj Mandal Parikrama

Braj Mandal Parikrama

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मथुरा। भारी बारिश के बावजूद 1600 से ज्यादा विदेशी श्रद्धालुओं ने सोमवार को वृंदावन से ब्रज मंडल परिक्रमा (Braj Mandal Parikrama) की शुरुआत की।

इस्कॉन मंदिर के जनसंपर्क निदेशक विमल कृष्ण दास ने बताया कि बारिश भी विदेशी श्रद्धालुओं की श्रद्धा को डिगा नहीं सकी और कुल 1600 विदेशी श्रद्धालुओं ने सोमवार से दो समूहों में ब्रज मंडल परिक्रमा (Braj Mandal Parikrama) शुरू कर दी।  उन्होंने बताया कि इनमें से 1500 श्रद्धालुओं के बड़े समूह द्वारा की जाने वाली परिक्रमा परंपरागत होगी, जबकि वरिष्ठ नागरिकों की श्रेणी में आ चुके 175 विदेशी श्रद्धालुओं की परिक्रमा मंदिरों तक ही सीमित रहेगी।

उन्होंने बताया कि बड़ा समूह पैदल ही परिक्रमा करके कार्तिक मास (10 अक्टूबर से आठ नवंबर) में 84 कोस (250 किलोमीटर से ज्यादा) क्षेत्र में घूमेगा। यह समूह रोजाना लगभग 10 किलोमीटर की यात्रा करेगा और शाम को पड़ाव पर विश्राम करने के बाद अगली सुबह फिर यात्रा शुरू करेगा। विश्राम के दौरान श्रद्धालुओं को सन्यासियों के प्रवचन सुनने का अवसर भी मिलेगा।

मुलायम के निधन पर निरस्त हुआ इंडियन रोड कांग्रेस में सांस्कृतिक कार्यक्रम

इस्कॉन मंदिर के अधिकारियों के मुताबिक, परिक्रमा कर रहे श्रद्धालु अपनी इस यात्रा के दौरान दीपावली, अन्नकूट, गोवर्धन पूजा और गोपा अष्टमी मनाएंगे तथा एकादशी का व्रत भी रखेंगे।

कार्तिक मास के दौरान श्रद्धालुओं के दोनों समूह जाप, तप तथा अन्य धार्मिक गतिविधियां कर भगवान कृष्ण को अर्पण करेंगे। दोनों ही समूहों की परिक्रमा वृंदावन में संपन्न होगी।

Tags: Braj Mandal Parikramamathura news
Previous Post

मुलायम के निधन पर निरस्त हुआ इंडियन रोड कांग्रेस में सांस्कृतिक कार्यक्रम

Next Post

शिक्षा खेतों और गांव तक पहुंचे: राज्यपाल गुरमीत सिंह

Writer D

Writer D

Related Posts

India-Israel Water Project
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार का जल प्रबंधन मॉडल बदलेगा बुंदेलखंड की कृषि व्यवस्था, खेतों तक पहुंचेगी इजराइली तकनीक

10/09/2026
Yogi government is taking digital education to every home
Main Slider

डिजिटल शिक्षा को घर-घर पहुंचा रही योगी सरकार, पीएम ई-विद्या पर एक मंच में मिलेंगे पढ़ाई के जरूरी संसाधन

10/09/2026
Dinesh Pratap SIngh
उत्तर प्रदेश

‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ जैसी पवित्र योजना पर राहुल गांधी का सवाल उठाना मातृशक्ति का अपमान : दिनेश प्रताप सिंह

10/09/2026
Shahjahanpur once again tops in CM dashboard ranking
उत्तर प्रदेश

सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में एक बार फिर शाहजहांपुर अव्वल, रामपुर को मिला दूसरा स्थान

10/09/2026
Integral University showcases youth talent
उत्तर प्रदेश

युवाओं के नवाचार को योगी सरकार का प्रोत्साहन, यूपी राइज से हुनर को मिल रहा मंच

10/09/2026
Next Post
Governor Gurmeet Singh

शिक्षा खेतों और गांव तक पहुंचे: राज्यपाल गुरमीत सिंह

यह भी पढ़ें

sharad pawar

शरद पवार के गॉल ब्लैडर से देर रात निकाला गया स्टोन, हालत स्थिर

31/03/2021
Five people burnt alive in a fire at a furniture shop

हिंदू कॉलेज परिसर में छात्र को जिंदा जलाने की कोशिश, हालत गंभीर

09/01/2026
Ashok Leyland's electric vehicle plant opens in Lucknow

लखनऊ में हिंदुजा ग्रुप की कंपनी अशोक लेलैंड का इलेक्ट्रिक वाहन संयंत्र शुरू

09/01/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version