• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पार्षद के घर से बरामद हुई 30 लाख से अधिक की विदेशी शराब

Writer D by Writer D
20/11/2021
in Main Slider, क्राइम, बिहार, राष्ट्रीय
0
liquor recovered

liquor recovered

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बिहार के विभिन्न जिलों में जहरीली शराब से हुई मौत के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दिए गए कड़े निर्देश का बेगूसराय में जबरदस्त असर देखा जा रहा है। जिला प्रशासन एवं जिला पुलिस प्रशासन के कड़े तेवर पर बेगूसराय में प्रत्येक दिन भारी मात्रा में विदेशी शराब के साथ-साथ देसी शराब भी बरामद किया जा रहा है।

बीते 24 घंटे के दौरान बेगूसराय पुलिस ने बेगूसराय के करीब सभी थानों में शराब कारोबार के खिलाफ सघन अभियान चलाया गया। जिसमें 40 लाख से भी अधिक का शराब बरामद करने के साथ-साथ बड़े पैमाने पर देसी शराब की भठ्ठी भी ध्वस्त की गई है। सबसे बड़ी कार्रवाई रिफाइनरी ओपी क्षेत्र के हरपुर में हुई। जहां उत्पाद विभाग ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर मोसादपुर पंचायत के वार्ड संख्या-11 के नवनिर्वाचित वार्ड पार्षद रूपेश कुमार उर्फ टेनी के घर से करीब 30 लाख रुपये बाजार मूल्य का 2,728 लीटर विदेशी शराब बरामद किया है।

इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी, लेकिन मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। लोहिया नगर ओपी पुलिस ने पर्ल हाउस में वाह पुलिया के नीचे पानी में छुपा कर रखे गए दो कार्टून विदेशी शराब बरामद किया है। जबकि साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के दियारा इलाके में छापेमारी कर देसी शराब की भट्टी ध्वस्त की गई तथा पांच सौ लीटर देसी शराब नष्ट किया गया।

वीरपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने भारी मात्रा में शराब के साथ एक कारोबारी को गिरफ्तार करने के साथ कुख्यात अपराधी के घर से तीन पिस्टल भी बरामद किया है। गढ़हारा ओपी क्षेत्र में भी पुलिस ने अंग्रेजी शराब के साथ एक कारोबारी को गिरफ्तार किया है। एसपी अवकाश कुमार ने बताया कि प्रशासन की पूरी टीम शराब कारोबार के विरुद्ध एक्शन मोड में जुटी हुई है, आज भी साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के दियारा इलाके में बड़ी कार्रवाई कर पांच सौ लीटर शराब नष्ट किया गया है।

Flipkart अब घर-घर पहुंचाएगा दवाएं, इन कंपनियों को मिलेगी कड़ी टक्कर

जेल में बंद शराब कारोबारी के इशारे पर बेगूसराय में बड़े पैमाने पर शराब का कारोबार हो रहा है तथा शराबबंदी के बाद पांच सौ से भी अधिक लोग करोड़पति बन चुके हैं। उत्पाद विभाग के अधिकारियों का इनपुट मानें तो जेल में बंद अपराधी तथा बाहर घूम रहे सफेदपोश कारोबारी शराब का सिंडिकेट चलवा रहे हैं।

Tags: begusarai newsbihar newscrime newsliquor recoveredNational news
Previous Post

Flipkart अब घर-घर पहुंचाएगा दवाएं, इन कंपनियों को मिलेगी कड़ी टक्कर

Next Post

स्वच्छता सर्वेक्षण में लखनऊ ने लगाई लंबी छलांग,राजनाथ ने दी बधाई

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

यूपी के चार शहरों में दौड़ेगी भारत टैक्सी, ड्राइवर ही होगा अपनी कमाई का मालिक

23/09/2026
Main Slider

नंदा-सुनंदा महोत्सव में शामिल हुए CM धामी, प्रदेश की सुख-शांति की कामना

22/09/2026
उत्तराखंड

सरकारी परिसंपत्तियों की मैपिंग और जियोफेंसिंग दो माह में करें पूरी: मुख्य सचिव

22/09/2026
उत्तराखंड

उत्तराखंड के 98 शहरों का होगा कायाकल्प, 2041-45 के विजन पर तैयार होंगी महायोजनाएं

22/09/2026
Main Slider

नियुक्ति पत्र पाकर बोले चयनित शिक्षक, पारदर्शी प्रक्रिया से मिला रोजगार, CM के प्रति जताया आभार

22/09/2026
Next Post
Rajnath Singh

स्वच्छता सर्वेक्षण में लखनऊ ने लगाई लंबी छलांग,राजनाथ ने दी बधाई

यह भी पढ़ें

GPS

जीपीएस युक्त वाहनों के प्रयोग से यूपी में खाद्यान्न उठान में बढ़ी पारदर्शिता

02/01/2026
A friend was called on Eid and murdered.

आओ तुम्हें कुर्बानी दिखाते हैं…, ईद पर बुला दोस्त को कर दिया हलाल

30/05/2026
neet counselling

पहले राउंड की काउंसलिंग के लिए आज से रजिस्ट्रेशन शुरू

27/10/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version