• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर समिट के लिए मंत्रियों का विदेश दौरा शुरू

Writer D by Writer D
09/12/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
UP GIS

UP GIS

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में फरवरी 2023 में आयोजित होने जा रहे यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2023 ( UP GIS) की सफलता के लिए गुरुवार से राज्य सरकार के मंत्रियों का विदेश दौरा शुरू हो गया।

उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी व लोक निर्माण मंत्री जितिन प्रसाद, एसीएस नवीन सहगल एवं अन्य अधिकारियों की टीम के साथ आज दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट से फ्रैंकफर्ट, जर्मनी के लिए रवाना हुए। दोनों मंत्री फ्रैंकफर्ट में नौ दिसम्बर को आयोजित रोड शो (Road Show) में शामिल होंगे। रोड शो में मंत्री नन्दी और मंत्री जितिन प्रसाद जर्मनी के निवेशकों को उत्तर प्रदेश में निवेश के लिए आमंत्रित करेंगे।

मंत्री नन्दी ने कहा कि रोड शो में निवेशकों से वार्ता कर नए भारत का ग्रोथ इंजन बन रहे नए उत्तर प्रदेश में निवेश के लिए आमंत्रित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जर्मनी से उत्तर प्रदेश का व्यवसायिक संबंध काफी बेहतर रहा है, जिसे ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के जरिए और भी अधिक प्रगाढ़ व मजबूत बनाने का प्रयास किया जाएगा।

नन्दी ने कहा कि ग्लोबल इनवेस्टर्स समिट 2023 ( UP GIS)  से 10 लाख करोड़ रूपए का निवेश उत्तर प्रदेश में आने जा रहा है। इस निवेश से युवाओं के लिए अपने प्रदेश में ही लाखों रोजगार के अवसर सृजित होंगें।

नौ दिसम्बर को फ्रैंकफर्ट जर्मनी में आयोजित रोड शो में सम्मिलित होने के बाद मंत्री नन्दी और मंत्री जितिन प्रसाद 12 दिसम्बर को ब्रसेल्स बेल्जियम और 14 दिसम्बर को स्टॉकहोम स्वीडन में आयोजित रोड शो में शामिल होंगे।

मंत्री ने बताया कि नौ दिसम्बर को आयोजित रोड शो में डिफेंस और एयरोस्पेस, सिविल एविएशन और एमआरओ, लॉजिस्टिक्स, इलेक्ट्रॉनिक्स, आईटी, स्टार्टअप, डाटा सेंटर, हैंडलूम और टैक्सटाइल, एग्रो एलाइड, टूरिज्म और फिल्म, इलेक्ट्रिक व्हीकल, फार्मा और हेल्थ केयर, एजुकेशन स्किल डेवलपमेंट क्षेत्र में निवेश पर चर्चा होगी।

Tags: up gisup gis 2023up news
Previous Post

50 लीटर अवैध शराब के साथ दो गिरफ्तार

Next Post

गति पकड़ रहा टेलीमेडिसिन सेवाओं का विस्तार

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami
Main Slider

बिना पर्ची-खर्ची 34 हजार युवाओं को मिली नौकरी, युवा अग्निवीर संवाद में बोले सीएम धामी

17/07/2026
PM Modi
Main Slider

प्रधानमंत्री मोदी के हरियाणवी लहजे के कायल हुए जींदवासी

17/07/2026
AK Sharma
उत्तर प्रदेश

वर्षाकाल में नागरिकों को नहीं होनी चाहिए कोई असुविधा: एके शर्मा

17/07/2026
CM Dhami
Main Slider

अग्निवीरों के भविष्य को सुरक्षित बनाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री धामी

17/07/2026
Rahul Gandhi-Akhilesh Yadav
Main Slider

150 सीटों की मांग पर अड़ी कांग्रेस, जीत के फॉर्मूले पर अड़ी सपा

17/07/2026
Next Post
telemedicine

गति पकड़ रहा टेलीमेडिसिन सेवाओं का विस्तार

यह भी पढ़ें

waxing

वैक्सिंग के बाद निकलने वाले छोटे दानों से हैं परेशान, आजमाए ये नुस्खें

29/08/2025
PM Modi

जहां लैंडर उतरा, उस जगह का नाम शिव शक्ति होगा: पीएम मोदी

26/08/2023

‘केयूर शेठ का इनिशिएटिव ‘बप्पा का मान, आपका सम्मान’ बहुत इम्पोर्टेन्ट है’ , मुनमुन दत्ता

13/09/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version