• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

वन विभाग की गलती से लगी थी इतिहास की सबसे भयंकर आग, 60 वर्गमील का जंगल हो गया था खाक

वन विभाग की गलती से लगी थी जंगल में आग

Writer D by Writer D
25/07/2023
in अंतर्राष्ट्रीय
0
Forest Fire

Forest Fire

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

वॉशिंग्टन। अमेरिका में साल 2022 में सेरो पेलाडो में लगी भयंकर आग (Forest Fire)  को लेकर खुलासा हुआ है कि यह आग अमेरिकी वन विभाग की लापरवाही से ही लगी थी।  इस आग में 60 वर्गमील का जंगल जलकर खाक हो गया था और इसमें कई रिहायशी इलाके भी चपेट में आ गए थे। आग की इस घटना की जांच चल रही थी और अब जांच में पता चला है कि इस तबाही के पीछे वन विभाग ही था।

60 वर्गमील से ज्यादा जंगल (Forest) हो गया था खाक

जांच में पता चला है कि वन विभाग के कर्मचारियों ने जंगल के मलबे में आग (Forest Fire) लगाई थी लेकिन आग लगाने के बाद उसकी निगरानी नहीं की। इसी लापरवाही का नतीजा ये हुआ कि सूखा जंगल होने की वजह और हवाओं से यह आग बेकाबू हो गई और 60 वर्गमील से ज्यादा का जंगल चपेट में ले लिया। यह आग न्यू मैक्सिको को लोस अलामोस शहर तक पहुंच गई थी।

एयरहोस्टेस गीतिका सुसाइड केस में गोपाल कांडा को राहत, कोर्ट ने किया बरी

यह अमेरिकी इतिहास की जंगल में आग (Forest Fire) लगने की सबसे बड़ी घटना थी। इसके चलते स्कूल बंद कर दिए गए थे, लोगों के घर और आजीविका तबाह गई थी और बड़े पैमाने पर लोगों को निकालने की तैयारी शुरू हो गई थी। हालांकि समय रहते आग कमजोर पड़ गई और बड़ी तबाही रुक गई थी।

वन विभाग की गलती

अब जांच में वन विभाग की लापरवाही सामने आने पर अमेरिकी नेताओं ने वन विभाग को आड़े हाथों लिया है। न्यू मैक्सिको की गवर्नर मिशेल लुजन ग्रीश्म ने वन विभाग की लापरवाही पर कड़ी नाराजगी जाहिर की। घटना के बाद वन विभाग ने सीख लेते हुए जंगल के मलबे में आग लगाने की घटनाओं की कड़ी निगरानी शुरू कर दी है और इसके लिए कई उपकरणों की खरीद की गई है। साथ ही ड्रोन से आग की निगरानी की जाती है।

सरकार ने बढ़ाया बजट

अमेरिकी सीनेटर मार्टिन हेनरिच ने भी वन विभाग से अपील की है कि वह अपनी जांच और फैसलों को लेकर ज्यादा जिम्मेदार बने। उन्होंने कहा कि जलवायु परिवर्तन की वजह से हमारे जंगलों में आग लगने की घटनाओं में काफी बढ़ोतरी हुई है। अमेरिकी सरकार ने भी वन विभाग के लिए बजट में बढ़ोतरी की है और चेनशॉ और हैवी मशीनरी की खरीद की गई है, जिससे आग की घटनाओं पर काबू पाया जा सके। अमेरिकी कांग्रेस ने बीते दो सालों में वन विभाग के लिए चार बिलियन डॉलर की राशि मंजूर की है।

Tags: # world newsamerica Newsforest fireinternational News
Previous Post

एयरहोस्टेस गीतिका सुसाइड केस में गोपाल कांडा को राहत, कोर्ट ने किया बरी

Next Post

ढाई साल की बच्ची को पागल कुत्ते ने काटा, मौत से पहले मासूम ने 50 लोगों को काटा

Writer D

Writer D

Related Posts

105 Indians missing in Nepal floods.
Main Slider

नेपाल की बाढ़ में फंसे सैकड़ों पर्यटक, 105 भारतीय लापता; रेस्क्यू में जुटे 12 हेलिकॉप्टर

26/08/2026
Fire breaks out in Islamabad hospital, 15 newborns killed
Main Slider

इस्लामाबाद के अस्पताल में आग का कहर, 15 नवजातों की मौत

26/08/2026
Havoc caused by floods in Nepal
Main Slider

नेपाल में बाढ़ का कहर, तेज पानी में बह गया हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट्स

26/08/2026
Massive fire at Russian gas-chemical plant
Main Slider

रूस के गैस केमिकल प्लांट में भीषण आग, 7 की मौत; 9 चीनी कर्मचारी लापता

26/08/2026
Two ships hijacked in the Gulf of Aden
अंतर्राष्ट्रीय

अदन की खाड़ी में दो जहाज हाईजैक, 22 भारतीय समेत 30 क्रू फंसे

21/08/2026
Next Post
Dog Attack

ढाई साल की बच्ची को पागल कुत्ते ने काटा, मौत से पहले मासूम ने 50 लोगों को काटा

यह भी पढ़ें

दिवाली  पर एक्ट्रेस के साथ हुआ हादसा, बाल-बाल बची

05/11/2021
yogi government

लखनऊ सहित यूपी के इन शहरों में अब रात 8 से सुबह 7 बजे तक कर्फ्यू

15/04/2021
पीएम मोदी PM Modi

अलीगढ़ विवि में मोदी

23/12/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version