• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पूर्व सीएम हरीश रावत नहीं कर पाए मतदान, ये कांग्रेस नेता भी वोट देने से चूके

Writer D by Writer D
14/02/2022
in Main Slider, उत्तराखंड, चुनाव 2022, राजनीति, राष्ट्रीय
0
Harish Rawat

Harish Rawat

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नैनीताल। उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में जहां हर एक वोट की कीमत बहुत मायने रखती है। खासकर उम्मीदवारों के लिए जो मतदाताओं से एक-एक वोट को अपने पक्ष में देने की गुहार लगाते हैं, लेकिन नैनीताल जनपद में कई उम्मीदवार स्वयं न केवल खुद को वोट दे पाए, बल्कि कई मतदान ही नहीं कर पाए।

इस सूची में पहला नाम प्रदेश के पूर्व सीएम एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत (Harish Rawat) का है, जो जनपद की लालकुआं विधानसभा सीट से उम्मीदवार हैं, परंतु उनका नाम देहरादून की धरमपुरा विधानसभा की नामांकन सूची में है। इस कारण वह मतदान ही नहीं कर पाए।

इसी तरह कांग्रेस पार्टी के दूसरे वरिष्ठ नेता यशपाल आर्य भी ऊधमसिंह नगर जनपद की बाजपुर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने और नाम हल्द्वानी विधानसभा में होने के कारण अपने लिए मतदान नहीं कर पाए। अलबत्ता उनके पुत्र नैनीताल के निवर्तमान विधायक संजीव आर्य ने बताया कि संभवतया वह सुबह हल्द्वानी में मतदान कर बाजपुर को निकले हों। अलबत्ता उनके द्वारा मतदान किए जाने की पुष्ट सूचना नहीं है।

पूर्व सीएम हरीश रावत को वोट देते हुए वोटर का फोटो वायरल

इसी तरह स्वयं संजीव आर्य भी हल्द्वानी में नाम होने और नैनीताल से चुनाव लड़ने के कारण खुद के लिए मतदान नहीं कर पाए। अलबत्ता, उन्होंने बताया कि नैनीताल की सभी 42 विधानसभाओं का निरीक्षण करने के उपरांत वह हल्द्वानी के छड़ायल स्थित अपने बूथ पर मतदान करने जा रहे हैं।

नैनीताल विधानसभा के एक अन्य, बसपा के उम्मीदवार राजकमल सोनकर भी हल्द्वानी से होने की वजह से खुद के लिए मतदान नहीं कर पाए। इसी तरह रामनगर से कांग्रेस उम्मीदवार डॉ. महेंद्र सिंह पाल भी नैनीताल से होने और रामनगर सीट से लड़ने की वजह से मतदान नहीं कर पाए।

गंगा को बाजार बनाने की कोशिश करने वालों की जमानत जब्त करायें : हरीश रावत

रामनगर से सल्ट चुनाव लड़ने को भेजे गए कांग्रेस उम्मीदवार रणजीत सिंह रावत भी रामनगर विधानसभा क्षेत्र के मतदाता होने की वजह से मतदान नहीं कर पाए। इसी तरह कांग्रेस के टिकट पर गंगोलीहाट सीट से मैदान में उतरे हल्द्वानी विधानसभा के निवासी खजान चंद्र गुड्डू भी मतदान नहीं कर पाए।

Tags: UK Assembly Election 2022UK Election 2022UK Elections 2022Uttarakhand Assembly Election 2022Uttarakhand chunav 2022uttarakhand election 2022उत्तराखंड चुनावउत्तराखंड चुनाव 2022उत्तराखंड विधानसभाउत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022
Previous Post

वोट की चोट से जोरदार तमाचा मारने की आवश्यकता : सीएम योगी

Next Post

UP Election: फर्जी वोट डाल रही 4 महिलाओं सहित 6 लोग गिरफ्तार

Writer D

Writer D

Related Posts

UPI
Business

UPI पेमेंट पर MDR चार्ज टला, दिवाली तक राहत

13/10/2026
Main Slider

हादसा, हत्या या आत्महत्या? लखनऊ में होटल की 10वीं मंजिल से गिरकर युवती की मौत

13/10/2026
पंजाब

बंदी सिंहों की रिहाई पर CM मान का भरोसा, हर कानूनी रास्ता अपनाएगी सरकार

13/10/2026
Main Slider

68 हजार ग्राम प्रहरियों को कैशलेस इलाज के साथ अब 3500 रुपये मानदेय

13/10/2026
पंजाब

पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले झोटा की हत्या

13/10/2026
Next Post
fake votes

UP Election: फर्जी वोट डाल रही 4 महिलाओं सहित 6 लोग गिरफ्तार

यह भी पढ़ें

AK Sharma

किसी भी राज्य का शहर मुखौटा होता हैं, सुंदरता देखकर ही बाहरी व्यक्ति आकर्षित होता है: एके शर्मा

07/12/2022
arrested

मामूली बात पर बेटे की गोली मारकर की हत्या, आरोपी पिता पहुंचा जेल

20/04/2021
Puri Jagannath

46 साल के बाद आज खोला जाएगा पुरी जगन्नाथ का रत्न भंडार, यहां सांप करते है रखवाली

14/07/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version