• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पूर्व सीएम जगन्नाथ पहड़िया का निधन, प्रदेश में आज राजकीय शोक घोषित

Writer D by Writer D
20/05/2021
in Main Slider, राजनीति, राजस्थान, राष्ट्रीय
0
Former CM Jagannath Pahadia dies

Former CM Jagannath Pahadia dies

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

राजस्थान के पहले दलित मुख्यमंत्री जगन्नाथ पहाड़िया का कोरोना से निधन हो गया। वे 93 वर्ष के थे। दिल्ली के एक निजी अस्पताल में उनका कई दिनों से कोविड का उपचार चल रहा था। उनकी पत्नी भी दिल्ली के अस्पताल में भर्ती हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा सहित विभिन्न राजनीतिक दलों ने पहाड़िया के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्वीट कर लिखा कि ‘प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री जगन्नाथ पहाड़िया जी के निधन की खबर बेहद दुखद है। श्री पहाड़िया ने मुख्यमंत्री के रूप में, राज्यपाल के रूप में, केंद्रीय मंत्री के रूप में लम्बे समय तक देश की सेवा की, वे देश के वरिष्ठ नेताओं में से थे। श्री पहाड़िया हमारे बीच से कोविड की वजह से चले गए, उनके निधन से मुझे बेहद आघात पहुंचा है।’

उन्होंने कहा प्रारम्भ से ही उनका मेरे प्रति बहुत स्नेह था, उनके जाने से मुझे व्यक्तिगत क्षति हुई है। ईश्वर से प्रार्थना है शोकाकुल परिजनों को इस कठिन समय में सम्बल दें एवं दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने भी पहाड़िया के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

राजस्थान सरकार की तरफ से कहा गया है कि गुरुवार दोपहर 12:00 बजे राज्य मंत्री परिषद की बैठक होगी। इसमें पूर्व मुख्यमंत्री जगन्नाथ पहाड़िया के निधन पर शोक व्यक्त किया जाएगा। राज्य सरकार की घोषणा के मुताबिक पहाड़िया के सम्मान में एक दिन का राजकीय शोक रहेगा। इस दौरान राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा. इसके अलावा सभी सरकारी कार्यालयों में 20 मई का अवकाश रहेगा। पहाड़िया की अंत्येष्टि राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा।

दरअसल पहाड़िया राजस्थान के पहले दलित मुख्यमंत्री थे। 15 जनवरी 1932 को जन्मे पहाड़िया 6 जून 1980 से जुलाई 1981 तक 11 महीने राजस्थान के सीएम रहे थे। पहाड़िया को 1957में सबसे कम उम्र में सांसद बनने का अवसर मिला था। जब वे सांसद चुने गए तब उनकी उम्र 25 साल 3 माह थी। पंडित नेहरू, दिल्ली में उनसे पहली मुलाकात में ही प्रभावित होकर उन्हें कांग्रेस का टिकट दिया था।

बाद में इंदिरा गांधी और फिर संजय गांधी के बेहद करीबी होने की वजह से उन्हें राजस्थान का मुख्यमंत्री बनने का अवसर मिला था। लेकिन वह मुख्यमंत्री पद पर लंबे समय तक नहीं रह पाए। मुख्यमंत्री बनने से पहले 1965 में जगन्नाथ पहाड़िया राज्यसभा से सांसद चुने गए थे इंदिरा गांधी के मंत्रिमंडल में उन्हें मंत्री बनने का भी मौका मिला था। 1989 में उन्हें बिहार का राज्यपाल बनाया गया था। 2009 से 2014 तक हरियाणा के राज्यपाल रहे थे। जगन्नाथ पहाड़िया के निधन से राजस्थान में कांग्रेस ने सबसे वरिष्ठ नेता को खो दिया है।

Tags: Former CM Jagannath Pahadia diesrajasthan news
Previous Post

आज है मासिक दुर्गाष्‍टमी, मनचाहा फल पाने के लिए इस विधि से करें देवी की पूजा

Next Post

नहीं बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, फटाफट चेक करें अपने शहर के रेट

Writer D

Writer D

Related Posts

Raksha Bandhan
Main Slider

रक्षाबंधन पर राखी में कितनी गांठ लगाएं? जानें 3 गांठ का धार्मिक महत्व

22/08/2026
Green Tea
Main Slider

रक्षाबंधन पर भाई का मुंह मीठा करने के लिए बनाएं काजू हलवा

22/08/2026
Monsoon Dishes
Main Slider

बारिश के मौसम को बनाएं और भी मजेदार, ट्राई करें ये टेस्टी डिश

22/08/2026
CM Vishnudev Sai
छत्तीसगढ़

चमोली टनल हादसे पर CM साय का बड़ा ऐलान, मृत मजदूरों के परिवारों को मिलेंगे 5-5 लाख

21/08/2026
UP-Japan cooperation in women and child welfare
Main Slider

महिला-बाल कल्याण में यूपी-जापान सहयोग की नई संभावनाओं पर मंथन

21/08/2026
Next Post
petrol

नहीं बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, फटाफट चेक करें अपने शहर के रेट

यह भी पढ़ें

Mahant Narendra Giri

मंत्रोच्चार के बीच भू समाधि में लीन हुए महंत नरेंद्र गिरि

22/09/2021
Deep Narayan

पूर्व सपा विधायक नहीं दे सके 23 करोड़ का हिसाब, मुकदमा दर्ज

02/08/2022
राफेल विमान Rafale aircraft

राफेल विमान के भारतीय वायु सेना में शामिल होने पर महेंद्र सिंह धोनी ने कही ये बड़ी बात

10/09/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version