राजनीतिराष्ट्रीय

कांग्रेस के पूर्व संसद के बिगड़े बोल, पीएम मोदी की भस्मासुर से की तुलना

कर्नाटक में कांग्रेस से पूर्व सांसद वीएस उग्रप्पा ने पीएम मोदी (PM Modi) की तुलना भस्मासुर से की है। उन्होंने कहा कि सरकार बच्चों के भविष्य के साथ खेल रही है। मैं पहले भी कह चुका हूं कि मोदी भस्मासुर की तरह हैं। गुजरात चुनाव में पीएम मोदी को रावण, दुर्योधन के बाद अब भस्मासुर बताया गया है।

इससे पहले कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने पीएम मोदी (PM Modi) पर निशाना साधते हुए रावण तक का जिक्र किया। मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, पीएम मोदी हर वक्त अपनी बात करते हैं। हर मुद्दे पर कहते हैं कि मोदी की सूरत को देखकर वोट दें। खड़गे ने सवाल किया, ‘तुम्हारी सूरत कितनी बार देखें।

पार्षद चुनाव में तुम्हारी सूरत देखें, एमएलए चुनाव (विधानसभा) में भी तुम्हारी सूरत देखें, एमपी चुनाव (लोकसभा) में भी तुम्हारी सूरत देखें। हर जगह आपका ही चेहरा देखें, कितने चेहरे हैं आपके, क्या आपके रावण की तरह 100 मुख हैं क्या?

राजनाथ सिंह ने किया रेल ओवरब्रिज का लोकार्पण

खड़गे ने कहा कि पीएम मोदी (PM Modi) काम पर कुछ नहीं बोलते। बीजेपी में सिर्फ जुमले हैं। ये जुमले ऐसे बोलते हैं कि झूठ के ऊपर झूठ। ये सिर्फ झूठ बोलते हैं। कहते थे सालाना 2 करोड़ रोजगार देंगे। क्या गुजरात में किसी को रोजगार मिला? खड़गे ने कहा कि पीएम मोदी को उद्घाटन करने की आदत है। कोई भी चीज किसी ने तैयार की हो, उसमें चूना लगाकर, कलर लगाकर उद्घाटन करते हैं। फिर कहते हैं कि ये मेरा है। इनके पैदा होने से पहले का भी कोई अहमदाबाद, सूरत में प्रोजेक्ट हो, तो उसमें भी चूना लगाकर कहेंगे कि मैंने उद्घाटन किया।

Related Articles

Back to top button