• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

प्रोजेक्ट्स में मैनपावर बढ़ाएं, काम में तेजी लाएं : मुख्यमंत्री

Writer D by Writer D
21/01/2025
in गोरखपुर, राजनीति
0
CM Yogi

CM Yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा है कि डेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स (विकास परियोजनाओं) में मैनपावर बढ़ाकर काम में तेजी लाई जाए। किसी भी परियोजना की गति सुस्त नहीं होनी चाहिए। हर परियोजना समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूर्ण हो, इसकी जवाबदेही तय होनी चाहिए। इसके साथ यह भी जरूरी है कि हर प्रोजेक्ट के लिए एक नोडल अधिकारी तय करते हुए उनसे साप्ताहिक प्रगति की ली जाए। हर प्रोजेक्ट की जिलाधिकारी या वरिष्ठ अधिकारी पंद्रह दिन पर समीक्षा करें, साथ ही परियोजनाओं की प्रगति को लेकर एक निश्चित अवधि पर जनप्रतिनिधियों के साथ भी बैठक की जाए।

सीएम योगी (CM Yogi) सोमवार को गोरखपुर के एनेक्सी भवन सभागार में जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों के साथ बैठक कर विकास परियोजनाओं और कानून व्यवस्था की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने जीडीए, नगर निगम, लोक निर्माण विभाग, सिंचाई विभाग, जल निगम, गीडा समेत विभिन्न विभागों की परियोजनाओं की अद्यतन प्रगति की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा निर्माण कार्य को समयबद्ध और गुणवत्ता के साथ पूरा करने के लिए एक नोडल अधिकारी को मॉनिटरिंग की जिम्मेदारी सौंपी जाए। नोडल अधिकारी हर सप्ताह की प्रगति की जानकारी जिलाधिकारीको उपलब्ध कराए। उन्होंने कहा कि सभी परियोजनाओं की मॉनिटरिंग करने के लिए जनप्रतिनिधियों की भागीदारी भी होनी चाहिए। अधिकारी समय समय पर जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक कर उन्हें विकास कार्यों की प्रगति से अवगत कराएं, उनसे मिलने वाले सुझावों पर भी ध्यान दें।

जन समस्याओं के निस्तारण में लाएं तेजी

मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने अधिकारियों से कहा कि नागरिकों की समस्याओं के निस्तारण के लिए अधिकारी नियमित और संवेदनशील ढंग से सुनवाई करें। आईजीआरएस और सीएम हेल्पलाइन पर आने वाली शिकायतों का तत्परता से निस्तारण करने के साथ शिकायतकर्ता से फीडबैक भी लें।

उद्यमियों की समस्याओं का हो समाधान

बैठक में मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने कहा कि विगत कुछ वर्षों से गोरखपुर उद्यमियों के लिए पसंदीदा स्थल बनकर उभरा है। अधिकारियों की यह जिम्मेदारी है कि वे उद्यमियों के साथ बैठक कर उनकी समस्याओं का समाधान करें। गीडा में उद्यमियों की समस्याओं को दूर करने और शासन की योजनाओं से लाभान्वित करने के लिए ऑनलाइन मशीनरी को मजबूत किया जाए। मुख्यमंत्री ने बैंकर्स मीट को व्यावहारिक बनाने की हिदायत देते हुए कहा कि जनपद के सीडी रेशियो को 58 प्रतिशत से 75 प्रतिशत करने का लक्ष्य लेकर कार्य किया जाए।

माफिया के खिलाफ जारी रहे सख्त कार्रवाई, बढ़ाएं पैट्रोलिंग

कानून व्यवस्था की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने कहा कि अपराध और अपराधियों के प्रति जीरो टॉलरेंस नीति बरकरार रहनी चाहिए। माफिया के खिलाफ सख्त कार्रवाई का क्रम थमना नहीं चाहिए। सीएम ने गो तस्करों को चिन्हित करने और उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई करने की भी हिदायत दी। उन्होंने पुलिस पैट्रोलिंग और फुट पैट्रोलिंग बढ़ाने और पीआरवी का रिस्पांस टाइम और उत्कृष्ट करने के निर्देश दिए।

नाबालिगों के हाथ में न हो ऑटो, ई रिक्शा की स्टीयरिंग

सीएम योगी vने ट्रैफिक प्रबंधन को और सुदृढ़ करने पर जोर देते हुए कहा कि यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि सड़कों पर गाड़ियां न खड़ी रहें। सभी वाहन तय पार्किंग स्थल पर ही खड़े हों। टेम्पो को भी उनके लिए निर्धारित स्टैंड पर ही खड़ा कराया जाए। यह सुनिश्चित किया जाए कि ऑटो या ई रिक्शा की स्टीयरिंग नाबालिगों के हाथ में न हो। सभी स्ट्रीट वेंडर्स को तय वेंडिंग जोन में व्यवस्थित किया जाए।

मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक में कई जनप्रतिनिधि, प्रशासन, पुलिस और विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

समीक्षा बैठक से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने गोरखपुर में एनेक्सी भवन के प्रथम तल पर बने हैं कान्फ्रेसिंग हाल (सभागार कक्ष) का उद्घाटन किया।

Tags: cm yogi
Previous Post

एग्रीस्टैक से कृषि क्षेत्र में होगी डिजिटल क्रांति की शुरूआत, CM भजनलाल की पहल

Next Post

डिजिटल महाकुम्भ: अपनों को परिजनों से मिल रहा खोया-पाया केंद्र

Writer D

Writer D

Related Posts

Dr. Bhupesh Kumar Goyal appointed Vice-Chancellor of Mahayogi Gorakhnath University.
उत्तर प्रदेश

महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय को मिला नया कुलपति, लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) डॉ. भूपेश कुमार गोयल संभालेंगे कमान

30/07/2026
Sandeep Singh
उत्तर प्रदेश

स्कूल बंद करने के आरोप पर अखिलेश को संदीप सिंह का जवाब, ‘PDA नहीं, Propaganda Delivery by Akhilesh’

29/07/2026
CM Yogi listened to the grievances of 200 people.
उत्तर प्रदेश

हर व्यक्ति की समस्या का समाधान सरकार की प्राथमिकता : मुख्यमंत्री योगी

29/07/2026
CM Yogi
Main Slider

गुरु पूर्णिमा महोत्सव : सीएम योगी ने किया महायोगी गोरखनाथ का विशिष्ट पूजन

29/07/2026
CM Yogi
Main Slider

गुरु पूजन कर शिष्यों को आशीर्वाद देंगे गोरक्षपीठाधीश्वर

28/07/2026
Next Post
lost and found center

डिजिटल महाकुम्भ: अपनों को परिजनों से मिल रहा खोया-पाया केंद्र

यह भी पढ़ें

Kitchen

अपनी रसोई में रखें ये पौधे, घर में होगा धन का आगमन

20/11/2025
स्वप्निल वरूण

भाजपा ने भी आज मुझे अनाथ कर दिया : स्वप्निल वरूण

14/10/2020
मेलानिया भी देने जा रहीं हैं तलाक! Melania is also going to give divorce

डोनाल्‍ड ट्रंप की कुर्सी तो गई , अब पत्‍नी मेलानिया भी देने जा रहीं हैं तलाक!

08/11/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version