• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

राजनाथ सिंह ने किया रेल ओवरब्रिज का लोकार्पण

Writer D by Writer D
02/12/2022
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
Rajnath Singh

Rajnath Singh

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। रक्षामंत्री व लखनऊ से सांसद राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) ने शुक्रवार को लखनऊ में बंगला बाजार से बिजनौर जाने वाले मार्ग पर रेल ओवरब्रिज का लोकार्पण किया। यह रेल ओवरब्रिज लखनऊ नगर वासियों के लिए अत्यधिक सुविधाजनक एवं उपयोगी साबित होगा। यह उपरिगामी सेतु चार लेन चौड़ा और 1180.90 मीटर लम्बा है। इसकी कुल लागत 122 करोड़ रू0 आयी है जिसमें रेलवे लाइन के ऊपर के अंश की लागत लगभग 12 करोड़ रू0 है।

यह रेल ओवरब्रिज आलमनगर-उतरठिया (बाईपास) रेलवे लाइन के ऊपर बना है और रेल क्रासिंग संख्या 5सी/2-ई-डीओएच के नाम से जाना जाता है। लोकार्पण के बाद इस सेतु को आवागमन के लिए खोल दिया गया है।

लोकार्पण के अवसर पर केन्द्रीय मंत्री कौशल किशोर, उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, प्रदेश के लोक निर्माण विभाग के मंत्री जितिन प्रसाद और लखनऊ की महापौर संयुक्ता भाटिया उपस्थित रहीं।

इस सेतु के बन जाने से पुरानी जेल रोड की ओर से आकर शहीद पथ, अम्बेडकर विश्वविद्यालय, ट्रांसपोर्टनगर, रमाबाई अम्बेडकर मैदान जाने वाले लोगों के लिए अत्यधिक सुविधाजनक मार्ग साबित होगा। शहीद पथ के अण्डरपास से होकर दायीं ओर यह एअरपोर्ट और कानपुर हाईवे के लिए भी वैकल्पिक मार्ग के रूप में कार्य करेगा। इससे बारा बिरवा चौराहे को भी जाम से राहत मिलेगी।

यह ऐसे समय में प्रारम्भ हो रहा है जब एअरपोर्ट के आगे से लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेस वे का निर्माण कार्य प्रारम्भ होने जा रहा है जिसमें सेन्ट्रल डिवाइडर पर खम्भे बनाकर उनके ऊपर 6 लेन की एक्सेप्रेसवे बनाई जानी है। इसके निर्माण के दौरान लखनऊ-कानपुर हाईवे में आवागमन को बंगला बाजार-बिजनौर-जुनाबगंज होकर निकलने का बाईपास उपलब्ध रहेगा।

प्रदेश को स्वच्छ बनाए रखने के लिए सभी नागरिक निभाए अपनी जिम्मेदारी: एके शर्मा

लोकार्पण के अवसर पर बोलते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि यह सातवां फ्लाईओवर लोकार्पित किया गया है। शहीद पथ से एअरपोर्ट को जोड़ने वाले और राजाजीपुरम में रानी लक्ष्मी बाई अस्पताल के निकट से चलकर आर0डी0एस0ओ0 फ्लाईओवर को जोड़ने वाले उपरिगामी सेतु का निर्माण कार्य अगले 1 से 2 माह में पूरा हो जायेगा।

इनके अतिरिक्त सीतापुर हाईवे पर आई0आई0एम0 तिराहे की ऊपर लगभग 2 कि0मी0 लम्बे और इंजीनियरिंग कालेज से मुंशीपुलिया के मध्य खुर्रमनगर चौराहे के ऊपर लगभग 1.5 कि0मी0 लम्बे उपरिगामी सेतु और सेक्टर-25 इन्दिरानगर चौराहे के पास से प्रारम्भ होकर मुंशी पुलिया चौराहे से पालीटेक्निक चौराहे तक एलीवेटेड रोड का कार्य प्रगति पर है जिसके अगले वर्ष अंत तक पूरा हो जायेगा।

इस अवसर पर सरोजनीनगर विधायक राजेश्वर सिंह,एमएलसी मुकेश शर्मा, महानगर भाजपा महामंत्री सुनील यादव, दिवाकर त्रिपाठी सांसद प्रतिनिधि, के.पी. सिंह ओएसडी रक्षा मंत्री, डॉ राघवेंद्र शुक्ला पीआरओ रक्षा मंत्री, महानगर महामंत्री त्रिलोक सिंह अधिकारी, पुष्कर शुक्ला, राम अवतार कनौजिया उपस्थित रहे।

Tags: Lucknow NewsRajnath singh
Previous Post

यहां लगा हुक्का बार पर बैन, रद्द होंगे रेस्तरां के लाइसेंस

Next Post

कांग्रेस के पूर्व संसद के बिगड़े बोल, पीएम मोदी की भस्मासुर से की तुलना

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

4030 आंबेडकर प्रतिमा स्थलों का होगा विकास, योगी सरकार ने जारी किए 403 करोड़ रुपये

25/09/2026
उत्तर प्रदेश

‘दलित-पिछड़ों को अछूत मानते हैं अखिलेश’, ओमप्रकाश राजभर ने सपा की रथयात्रा पर साधा निशाना

25/09/2026
Main Slider

वाहन चोरी की जगह वाहन मैन्युफैक्चरिंग और चेन स्नैचिंग की जगह बन रहे मेडिकल डिवाइस पार्क: अमित शाह

25/09/2026
उत्तर प्रदेश

Hurun List में यूपी के 11 नए नामों की एंट्री, धनकुबेरों की संख्या बढ़कर हुई 46

25/09/2026
Main Slider

यूपी के उत्पादों पर बढ़ा दुनिया का भरोसा, निर्यात दो लाख करोड़ के पार: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

25/09/2026
Next Post
pm modi

कांग्रेस के पूर्व संसद के बिगड़े बोल, पीएम मोदी की भस्मासुर से की तुलना

यह भी पढ़ें

CM Vishnu Dev Sai

मुख्यमंत्री से छत्तीसगढ़ पिछड़ा वर्ग कल्याण आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष एवं सदस्यों ने की मुलाकात

12/08/2024
Imprisonment

हत्या मामले में दोषियों को 10-10 साल का सश्रम कारावास

12/08/2023
CM Dhami

CM धामी ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को त्वरित समाधान के दिए निर्देश

01/08/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version