Main Sliderउत्तर प्रदेशगाजियाबाद

भूमि अधिग्रहण मामले में सीएम योगी का एक्शन, गाजियाबाद की पूर्व DM सस्पेंड

गाजियाबाद। भूमि अधिग्रहण में अनियमितता पर सीएम योगी आदित्यनाथ (CM Yogi)  ने बड़ी कार्यवाही की है। सीएम ने आईएएस निधि केसरवानी (former DM Nidhi kesarvani)  को सस्पेंड (Suspend) कर दिया है। तत्कालीन जिलाधिकारी गाजियाबाद (former DM Nidhi kesarvani) को निलंबित करते हुए विभागीय कार्यवाही के निर्देश दिए हैं।

निधि केसरवानी (former DM Nidhi kesarvani) इस समय केंद्र में तैनात

साथ ही पूरे मामले को भारत सरकार को संदर्भित करने के आदेश दिए हैं। निधि केसरवानी (former DM Nidhi kesarvani) इस समय केंद्र सरकार में तैनात हैं। आईएएस अधिकारी के खिलाफ भूमि अधिग्रहण मामले में गड़बड़ी का आरोप है।

मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा बुधवार को एक ट्वीट में इसकी जानकारी देते हुए बताया गया, ‘‘भ्रष्टाचार के विरूद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति के अनुरूप मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गाजियाबाद की तत्कालीन जिलाधिकारी को निलंबित करते हुए विभागीय कार्यवाही शुरू करने हेतु प्रकरण भारत सरकार को संदर्भित करने के आदेश दिए हैं।”

 

सीएम योगी ने यमकेश्वर मंदिर में जलाभिषेक कर की पूजा-अर्चना

सीएम ने कहा कि जांच रिपोर्ट उपलब्ध होने के बावजूद क्रियान्वित ना करने वाले नियुक्त विभाग के अफसरों पर भी कार्यवाही होगी। इसी क्रम में मुख्यमंत्री ने अनुभाग अधिकारी और समीक्षा अधिकारी को भी तत्काल प्रभाव से सस्पेंड किया है।

इसके साथ ही अनुसचिव नियुक्ति विभाग के खिलाफ विभागीय कार्यवाही और जांच के निर्देश दिए हैं। सीएम योगी ने दोषियों के खिलाफ FIR दर्ज कराने के आदेश दिए हैं।

दोनों राज्य के मुख्यमंत्री ने गोरखनाथ राजकीय महाविद्यालय कार्यक्रम में किया प्रतिभाग

Related Articles

Back to top button