• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

चलती ट्रेन से गिरफ्तार किए गए पूर्व IG अमिताभ ठाकुर, इस मामले में हुई कार्रवाई

Writer D by Writer D
10/12/2025
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, लखनऊ, शाहजहांपुर
0
Amitabh Thakur

IPS Amitabh Thakur

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

IPS के पूर्व अधिकारी और आजाद अधिकार सेना के प्रमुख अमिताभ ठाकुर (Amitabh Thakur ) को आज बुधवार को तड़के करीब 2 बजे उत्तर प्रदेश पुलिस की लखनऊ क्राइम ब्रांच ने शाहजहांपुर जंक्शन पर तब गिरफ्तार कर लिया, जब वह लखनऊ सुपरफास्ट एक्सप्रेस से दिल्ली जा रहे थे। इस बीच पुलिस ने अमिताभ ठाकुर और उनकी पत्नी का सोशल अकाउंट X भी सस्पेंड कर दिया। इस बीच लखनऊ पुलिस पूर्व IPS को लेकर सदर कोतवाली देवरिया थाने में पहुंच गई है। कोतवाली परिसर में पत्रकारों के जाने पर रोक लगा दी गई है।

शाहजहांपुर जंक्शन पर ट्रेन जैसे ही रुकी, स्टेशन पर पहले से मौजूद पुलिसकर्मियों ने यूपी के पूर्व आईजी अमिताभ ठाकुर को पहले AC कोच से बाहर निकाला और फिर उन्हें हिरासत में ले लिया। उन्हें देवरिया में दर्ज एक जमीन आवंटन मामले में पूछताछ के लिए ले जाया गया है।

गिरफ्तारी के पीछे क्या वजह

अमिताभ ठाकुर की पत्नी और सामाजिक कार्यकर्ता नूतन ठाकुर के अनुसार, लखनऊ पुलिस ने 3 महीने पहले देवरिया में उन दोनों के खिलाफ जमीन-आवंटन विवाद से संबंधित एक FIR दर्ज की थी। हालांकि उन्होंने यह भी दावा किया कि ठाकुर दंपति ने करीब 25 साल पहले ही विवादित जमीन खाली कर दी थी।

नूतन ने बताया कि उनके पति सरकारी काम से दिल्ली जा रहे थे, तभी सादे कपड़ों में मौजूद अधिकारियों ने शाहजहांपुर स्टेशन से अचानक उन्हें ट्रेन से उतार लिया और उन्हें हिरासत में लिए जाने को लेकर उस समय कोई स्पष्टीकरण नहीं दिया गया।

मामले के बारे में उनका कहना है, साल 1999 में पूर्व IPS अमिताभ जब देवरिया में बतौर SP तैनात थे, तब उन्होंने वहां पर जमीन खरीदी थी। पत्नी नूतन ठाकुर के नाम से इंडस्ट्रियल एरिया में एक प्लॉट लिया था जिनके नाम में एरर हो गया था। इसकी वजह से उन्होंने उस प्लॉट को सरेंडर कर दिया।

करीब 3 महीने पहले संजय शर्मा ने लखनऊ के थाना तालकटोरा में एक केस दर्ज कराया। फिर उस केस को देवरिया ट्रांसफर करा लिया गया। मुझे सिर्फ यही कहना है कि जब सरकार ताकतवर होती है तो वह लोगों को इसी तरीके से परेशान करती है।

हालांकि कुछ देर बाद, लखनऊ के तालकटोरा थाने के प्रभारी की ओर से नूतन ठाकुर को फोन कर गिरफ्तारी की सूचना दी गई। पूर्व पुलिस अफसर की गिरफ्तारी को लेकर उनकी पत्नी को बताया गया कि अमिताभ ठाकुर को औपचारिक रूप से गिरफ्तार कर लिया गया है और पूछताछ के लिए देवरिया ले जाया जा रहा है। गिरफ्तारी की पुष्टि होने से पहले ही नूतन ने सोशल मीडिया पर अपने पति की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई थी।

GRP इंचार्ज अनिल कुमार ने इस गिरफ्तारी को पुष्टि की और बताया कि लखनऊ क्राइम ब्रांच की एक टीम शाहजहांपुर स्टेशन पर इंतजार कर रही थी और ट्रेन आते ही ठाकुर को हिरासत में ले लिया गया।

अधिकारियों ने बताया कि पूछताछ के बाद अमिताभ ठाकुर को देवरिया की एक लोकल कोर्ट में पेश किया जाएगा। कुछ महीने पहले ही देवरिया में दर्ज एफआईआर में पुलिस ने अमिताभ के साथ-साथ उनकी पत्नी नूतन ठाकुर को भी आरोपी बनाया था।

Tags: amitabh thakur
Previous Post

21 हजार देकर बुक करें ये धांसू कार, शुरू हो गई अन-ऑफिशियल बुकिंग!

Next Post

पाकिस्तानी Google पर सबसे ज्यादा सर्च करते हैं ये चीजें… कैटेगरी देख हैरान हो जाएंगे

Writer D

Writer D

Related Posts

Chardham Yatra
Main Slider

चार धाम में पहुंचे 2.38 लाख से अधिक श्रद्धालु

26/04/2026
Ganga Expressway
उत्तर प्रदेश

गंगा एक्सप्रेसवे के साथ उभरेगा ‘इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग हब’, 12 जिलों में 46,660 करोड़ रुपये के निवेश की तैयारी

26/04/2026
School Chalo Abhiyan
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार का बड़ा एक्शन: अब ‘एक भी बच्चा स्कूल से बाहर नहीं रहेगा’, 1 मई से चलेगा विशेष नामांकन अभियान

26/04/2026
CM Yogi
Main Slider

उत्तर प्रदेश यानी सेफ्टी, स्टेबिलिटी एंड स्पीड की गारंटीः मुख्यमंत्री

26/04/2026
cm dhami
Main Slider

मुख्यमंत्री धामी ने सुना प्रधानमंत्री मोदी का ‘मन की बात’ कार्यक्रम, कहा- मिलती है आगे बढ़ने की प्रेरणा

26/04/2026
Next Post
पाकिस्तानियों के दिल में क्या? Google पर सबसे ज्यादा सर्च करते हैं ये चीजें… यहां है जवाब

पाकिस्तानी Google पर सबसे ज्यादा सर्च करते हैं ये चीजें… कैटेगरी देख हैरान हो जाएंगे

यह भी पढ़ें

अपने उत्कृष्ट कार्यों से पुलिस की छवि को और बेहतर बनाना होगा : योगी

14/08/2020
एलडीएम गुडविल क्रिकेट LDM Goodwill Cricket

एलडीएम गुडविल क्रिकेट में टीम अमेजिंग की रोमांचक जीत

28/02/2021

CM पुष्कर ने उत्तराखंड ग्रामीण बैंक के पांच वित्तीय साक्षरता वाहनों को किया फ्लैग ऑफ

20/09/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version