• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

केरल के पूर्व मुख्यमंत्री का निधन, पीएम मोदी बोले- हमने एक विनर्म और समर्पित नेता खो दिया

Writer D by Writer D
18/07/2023
in राजनीति, राष्ट्रीय
0
Oommen Chandy

Oommen Chandy

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

तिरुवनंतपुरम। केरल के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ओमन चांडी (Oommen Chandy) का निधन हो गया है। उनके परिवार के साथ-साथ केरल कांग्रेस अध्यक्ष के. सुधाकरन ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी। वह 79 वर्ष के थे। ओमन चांडी लंबे समय से बीमार चल रहे थे।

सुधाकरन ने ट्वीट किया कि उस राजा की कहानी जिसने प्रेम की शक्ति से दुनिया पर विजय प्राप्त की, उसका मार्मिक अंत हुआ। मैं एक दिग्गज ओमन चांडी के निधन से बहुत दुखी हूं। उन्होंने अनगिनत व्यक्तियों के जीवन को प्रभावित किया और उनकी विरासत हमेशा हमारी आत्माओं में गूंजती रहेगी।

वहीं, कांग्रेस केरल ने कहा कि चांडी (Oommen Chandy) काफी समय से ठीक नहीं चल रहे थे और इलाज के लिए बेंगलुरु में रह रहे थे। चांडी को सभी पीढ़ियों और सभी वर्गों द्वारा प्यार किया जाता है। कांग्रेस केरल ने ट्वीट किया कि हमारे सबसे प्रिय नेता और पूर्व सीएम ओमन चांडी को विदाई देते हुए बेहद दुख हो रहा है। ओमन चांडी, केरल के सबसे लोकप्रिय और उदार नेताओं में से एक थे। सभी वर्ग के लोग चांडी सर को पसंद करते थे। कांग्रेस परिवार उनके नेतृत्व और योगदान को याद करेगा।

पीएम मोदी ने निधन पर जताया दुख

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी ट्वीट कर ओमान चांडी (Oommen Chandy) के निधन पर दुख व्यक्त किया है। पीएम मोदी ने लिखा कि ‘ओमान चांडी जी के निधन से दुखी हूं। हमने एक विनम्र और समर्पित  नेता खो दिया है, जिन्होंने अपना जीवन सार्वजनिक सेवा के लिए समर्पित कर दिया और केरल की प्रगति के लिए काम किया। मुझे उनके साथ अपनी विभिन्न बातचीत याद है, खासकर जब हम दोनों ने हमारे संबंधित राज्यों के मुख्यमंत्रियों के रूप में काम किया और बाद में जब मैं दिल्ली चला गया। इस दुख की घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और समर्थकों के साथ हैं। उनकी आत्मा को शांति मिले।’

Tags: kerala newsNational newsoommen chandy
Previous Post

एटीएस के DSP और दरोगा को बदमाशों ने मारी गोली, अस्पताल में भर्ती

Next Post

PM मोदी और CM योगी को जान से मारने की धमकी, आरोपी ने कहा- 26/11 जैसे हमले को हो जाओ तैयार’

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami
Main Slider

सौर ऊर्जा से स्वरोजगार की नई राह, उत्तराखंड में 1132 प्लांट से 210 मेगावाट उत्पादन

10/08/2026
CM Dhami
Main Slider

बेली ब्रिज बहने की घटना का मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान, निचले क्षेत्रों में विशेष सतर्कता के निर्देश

10/08/2026
Bailey bridge
उत्तराखंड

तमकनाला में बेली ब्रिज बहा, मलारी मार्ग पर आवाजाही बंद; मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान

10/08/2026
CM Dhami
उत्तराखंड

15 अक्टूबर तक उत्तराखंड की सभी सड़कें हों गड्ढामुक्त, सीएम धामी ने जिलाधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

10/08/2026
CM Dhami inspected the approach road of Nanda Ki Chowki bridge
Main Slider

नंदा की चौकी पुल की एप्रोच रोड का सीएम धामी ने किया निरीक्षण, 12 घंटे में पूरा हुआ पुनर्निर्माण

10/08/2026
Next Post
PM Modi-CM Yogi

PM मोदी और CM योगी को जान से मारने की धमकी, आरोपी ने कहा- 26/11 जैसे हमले को हो जाओ तैयार'

यह भी पढ़ें

गिरफ़्तार

मंच से SP की वर्दी उतरवाने की धमकी देने वाले दो सगे भाई गिरफ्तार, मानहानि का केस दर्ज

04/11/2020
Paddy

योगी सरकार ने निर्धारित की धान क्रय नीति, 72 घंटे में होगा भुगतान

15/09/2021
massive fire

फैक्ट्री में लगी भीषण आग, दमकल की 26 गाड़ियों ने पाया काबू

29/06/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version