• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

BJP छोड़ सपा में आए पूर्व विधायक बृजेश प्रजापति भेजे गए जेल, जानें पूरा मामला

Writer D by Writer D
14/09/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, बांदा
0
Brajesh Prajapati

Brajesh Prajapati

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बांदा। समाजवादी पार्टी में शामिल हुए बीजेपी के पूर्व विधायक बृजेश प्रजापति (Brajesh Prajapati) के खिलाफ 25 लाख की धनराशि न देने पर मारपीट करने और जान से मारने की धमकी का मामला दर्ज हुआ था। इस मुकदमे में कोर्ट में हाजिर न होने पर उन्हें 5 समर्थकों के साथ जेल भेज दिया गया। घटना के समय बृजेश प्रजापति बीजेपी के विधायक थे। इसी वर्ष हुए विधानसभा चुनाव में बीजेपी छोड़कर सपा में शामिल हो गए थे।

बांदा के तत्कालीन खनिज अधिकारी ने बृजेश (Brajesh Prajapati) के खिलाफ केस दर्ज कराया था। मामले की अगली सुनवाई 30 अगस्त को होगी। जानकारी के मुताबिक, तत्कालीन खनिज अधिकारी शैलेंद्र सिंह ने बृजेश प्रजापति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोप था कि 9 अगस्त 2018 को सर्किट हाउस में बुलाकर पूर्व विधायक बृजेश प्रजापति ने 25 लाख रुपए की मांग की थी। रुपए न देने पर उनके साथ मारपीट की गई और जान से मारने की धमकी भी दी गई थी।

इस मामले में पुलिस ने उनके खिलाफ मारपीट, अवैध वसूली और सरकारी कार्य में बाधा आदि संगीन धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया था। BJP में रहते हुए मामला ठंडे बस्ते में रहा। लेकिन जैसे ही बृजेश ने स्वामी प्रसाद मौर्य के साथ सपा जॉइन किया तो उनकी मुश्किलें बढ़नी शुरू हो गईं।

हालांकि इस केस में उच्च न्यायालय से कुछ दिन स्टे भी बताया जा रहा है। लेकिन तमाम दलीलों के बाद कोर्ट ने बृजेश को पेश होने के निर्देश दिए थे। लेकिन वह कोर्ट में वह पेश नहीं हुए। सोमवार को बृजेश ने अपने समर्थकों संग कोर्ट में सरेंडर कर दिया, जिसके बाद MP MLA की कोर्ट ने बृजेश और उसके 5 समर्थकों को जेल भेज दिया।

30 किमी तक मचाया खूनी तांडव, पुलिस ने जारी किया हमलावरों की तस्वीर

बता दें, बृजेश (Brajesh Prajapati) विधानसभा चुनाव के पहले स्वामी प्रसाद मौर्य के साथ BJP छोड़ सपा जॉइन कर चुके हैं। उन्होंने तिंदवारी से 2022 में समाजवादी पार्टी से चुनाव लड़ा था और हार गए थे। इसके पहले 2017 से 2022 तक बृजेश भाजपा से तिंदवारी के विधायक भी रहे। बृजेश ने आरोप लगाया कि सरकार उनके साथ द्वेष भावना से कार्रवाई कर रही है। सरकार चाहती है कि बृजेश सपा छोड़ BJP में वापस आ जाए। उन्होंने कहा, ”खनिज अधिकारी ने फर्जी आरोप लगाकर केस दर्ज कराया था। हमें न्यायपालिका में पूरा भरोसा है। न्याय होगा। मैं BJP में होता तो शायद से सब ना होता।”

Tags: banda newsBrajesh Prajapati
Previous Post

30 किमी तक मचाया खूनी तांडव, पुलिस ने जारी किया हमलावरों की तस्वीर

Next Post

गायक पवनदीप ने मुख्यमंत्री धामी से की शिष्टाचार भेंट

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

UPITS-2026 में सिंगारी इंडस्ट्रीज ने 15 देशों के साथ किए 201 करोड़ रुपये से अधिक के एमओयू

29/09/2026
अमरोहा

UPITS-2026 में अमरोहा के शहद-कुकीज का जलवा, इटली-ओमान और नीदरलैंड के खरीदारों ने दिए बड़े ऑर्डर

29/09/2026
उत्तर प्रदेश

UPITS: गन्ने की नई उन्नत किस्में बनाएंगी किसानों को समृद्ध

29/09/2026
Main Slider

ईट राइट समिट में उप मुख्यमंत्री का संदेश—“जैसा खाओ अन्न, वैसा बने मन”, स्वस्थ भोजन अपनाएं

29/09/2026
उत्तर प्रदेश

UPITS में काशी के स्वाद का जलवा, 100 किलो से ज्यादा बिकी लौंगलता और तिरंगा बर्फी

29/09/2026
Next Post
CM Dhami

गायक पवनदीप ने मुख्यमंत्री धामी से की शिष्टाचार भेंट

यह भी पढ़ें

Volcanic eruption

छह हजार साल में पहली बार आइसलैंड के ज्वालामुखी में हुआ विस्फोट

21/03/2021
rahul gandhi

राहुल गांधी ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, कोविड-19 पर दिये चार सुझाव

07/05/2021
murder

मामूली विवाद के चलते युवक की पीट-पीटकर हत्या, तीन लोग हिरासत में

10/04/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version