• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

राहुल गांधी ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, कोविड-19 पर दिये चार सुझाव

Writer D by Writer D
07/05/2021
in Main Slider, ख़ास खबर, नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय
0
rahul gandhi

rahul gandhi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखकर कोविड-19 के सभी स्वरूपों का वैज्ञानिक पद्धति से पता लगाने, नए म्यूटेशन (स्वरूप) पर सभी टीकों की उपयोगिता, सभी नागरिकों का तेजी से टीकाकरण और पारदर्शी रूप से दुनिया को सभी निष्कर्षों से अवगत कराने का आग्रह किया है।

भारत में कोविड -19 की दूसरी लहर के बीच कांग्रेस नेता का प्रधानमंत्री का यह दूसरा पत्र है। पत्र में राहुल गांधी ने कहा, ‘‘मैं आपको एक बार फिर पत्र लिखने के लिए विवश हुआ हूं क्योंकि हमारा देश कोविड सुनामी की गिरफ्त में बना हुआ है। इस तरह के अप्रत्याशित संकट में भारत के लोग आपकी सबसे बड़ी प्राथमिकता होने चाहिए। मैं आपसे आग्रह करता हूं कि आप देश के लोगों को इस पीड़ा से बचाने के लिए जो भी संभव हो, वह करिए।”

कोरोना काल में किसी बकाएदार की नहीं कटेगी बिजली : श्रीकांत

राहुल गांधी ने केंद्र पर कोरोना और टीकाकरण को लेकर स्पष्ट रणनीति नहीं होने का आरोप लगाते हुए कहा कि इससे देश आज अत्यधिक खतरनाक स्थिति में पहुंच गया है। उन्होंने कहा कि यह देखते हुए कि दुनिया के हर छह लोगों में से एक व्यक्ति भारतीय है। एक वैश्वीकृत और परस्पर जुड़ी दुनिया में भारत की जिम्मेदारी को समझना महत्वपूर्ण है।

उन्होंने कहा कि इस महामारी से अब यही पता चला है कि हमारा आकार, आनुवांशिक विविधता और जटिलता से भारत में इस वायरस के लिए बहुत ही अनुकूल माहौल मिलता है कि वह अपने स्वरूप बदले तथा अधिक खतरनाक स्वरूप में सामने आए।

राहुल ने आशंका व्यक्त करते हुए कहा कि वर्तमान में हम जिस दोहरी और ट्रिपल म्यूटेंट की समस्या से जूझ रहे हैं, वह केवल शुरुआत हो सकती है। मुझे डर है कि वायरस का बेकाबू प्रसार न केवल भारत के लिए विनाशकारी होगा, बल्कि बाकी दुनिया के लिए भी विनाशकारी होगा।

सपा नेता के बैटरी फैक्ट्री में लगी भीषण आग, लाखों का हुआ नुकसान

राहुल ने इस दौरान कमजोर तबकों के लोगों को वित्तीय मदद और खाद्य सामाग्री उपलब्ध कराने का भी आग्रह किया है। उन्होंने प्रधानमंत्री को कोरोना के खिलाफ लड़ाई में पूरा सहयोग देने का भरोसा दिलाया है।

Tags: india news national news hindi newsrahul gandhirahul gandhi in coronarahul gandhi wrote a letter
Previous Post

शिल्पा शेट्टी के घर पर कोरोना ने किया हमला, सोशल मीडिया पर दी जानकारी

Next Post

नगर विकास मंत्री ने नगर पंचायत अध्यक्षों, अधिशासी अधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक

Writer D

Writer D

Related Posts

money plant
Main Slider

मनी प्लांट घर पर होने के बाद भी नहीं हो रहा लाभ, तो हो सकती है ये वजह

03/05/2026
Animals
Main Slider

इन जानवरों को खिलाने-पिलाने से दूर होती हैं जीवन की बाधाएं, मजबूत होते हैं ये ग्रह

03/05/2026
kalava
Main Slider

कितने दिन के बाद बदलना चाहिए कलावा, जानें इसके पीछे की धार्मिक मान्यता

03/05/2026
dark chin
Main Slider

ठुड्डी का कालापन कर रहा है शर्मिंदा, निजात पाने के लिए आजमाए ये उपाय

03/05/2026
Toner
Main Slider

इस चीज से मिलेगा कोरियन जैसा निखार, जानें बनाने का तरीका

03/05/2026
Next Post
Ashutosh Tandon

नगर विकास मंत्री ने नगर पंचायत अध्यक्षों, अधिशासी अधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक

यह भी पढ़ें

fraudster arrested

PM आवास योजना के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह के सरगना को STF ने किया गिरफ्तार

03/03/2021
CM Dhami

सीएम धामी ने दीपावली पर लोगों से लीं शुभकामनाएं और दिया सम्मान

23/10/2022
jumped from the plane

चलते प्लेन से युवक ने लगा दी छलांग, वजह जान कर रह जाएंगे दंग

27/06/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version