• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पूर्व सांसद उमाकांत यादव समेत 7 को उम्रकैद, 27 साल GRP सिपाही पर बरसाई थी गोलियां

Writer D by Writer D
08/08/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, जौनपुर
0
Umakant Yadav

Umakant Yadav

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

जौनपुर।  27 वर्ष पुराने बहुचर्चित जीआरपी सिपाही हत्याकांड में जौनपुर की कोर्ट ने पूर्व सांसद उमाकांत यादव ( Umakant Yadav) समेत 7 लोगों को उम्रकैद की सजा सुनाई है। खुटहन विधानसभा से तीन बार विधायक और मछली शहर से एक बार सांसद रह चुके उमाकांत यादव, उनके ड्राइवर राजकुमार यादव सहित 7 लोगों को 6 अगस्त को दोषी करार दिया गया था।

जानकारी के अनुसार, 4 फरवरी 1995 को जौनपुर के शाहगंज रेलवे स्टेशन पर जीआरपी सिपाही अजय सिंह की हत्या के मामले में पूर्व सांसद उमाकांत यादव ( Umakant Yadav) और उनके गनर समेत सात लोगों पर दोष सिद्ध हुआ था। घटना के समय उमाकांत यादव मौजूद थे।

यह था पूरा मामला

मामला 4 फरवरी 1995 का है। शाहगंज स्टेशन मास्टर कार्यालय प्लेटफार्म नंबर एक पर बेंच पर बैठने की बात को लेकर कुछ लोग झगड़ा हो गया। उसमें उमाकांत का ड्राइवर राजकुमार भी शामिल था। सूचना पर जीआरपी चौकी के सिपाहियों ने राजकुमार को हिरासत में लिया। इसकी खबर उमाकांत तक पहुंची तो 7 लोगों (गनर बच्चू लाल स्टेनगन (कार्बाइन), पीआरडी जवान सूबेदार, धर्मराज, महेंद्र और सभाजीत) के साथ मौके पर पहुंच गए।

ड्राइवर को छुड़ाने के लिए जीआरपी पुलिसकर्मियों पर अंधाधुंध गोलियां बरसाईं। जिसमें जीआरपी सिपाही अजय सिंह की मौत हो गई, जबकि सिपाही लल्लन सिंह, रेलवे कर्मचारी निर्मल वाटसन और यात्री भरतलाल गोली लगने से जख्मी हो गए।

सपा नेता की कार को ट्रक ने 700 मीटर तक घसीटा, दो बार मारी टक्कर

आरोपियों ने जीआरपी चौकी के मालखाने को लूटने की कोशिश की थी। सीबीसीआईडी ने मामले की जांच की। साक्ष्यों और गवाहों को देखते हुए अपर सत्र न्यायाधीश (MP-MLA कोर्ट) शरद कुमार त्रिपाठी ने शनिवार को उमाकांत यादव समेत 7 आरोपियों को दोषी करार दिया था।

ऐसा रहा पॉलिटिकल करियर

आजमगढ़ के पूर्व सांसद रमाकांत यादव के भाई बाहुबली पूर्व सांसद उमाकांत यादव खुटहन विधानसभा (अब शाहगंज विधानसभा) से 3 बार विधायक और मछलीशहर लोकसभा से बीएसपी सांसद रह चुके हैं। बाहुबली उमाकांत यादव जेल में रहकर बीजेपी उम्मीदवार केशरी नाथ त्रिपाठी को 2004 का लोकसभा चुनाव हराकर पहली बार सांसद बने थे।

Tags: crime newsformer mp Umakant YadavJaunpur news
Previous Post

CWG: बैडमिंटन में भारत की गोल्डन हैट्रिक, सात्विक-चिराग की जोड़ी ने जीता गोल्ड

Next Post

टेबल टेनिस स्टार अचंथा शरत कमल ने जीता गोल्ड, भारत को दिलाया 22वां स्वर्ण

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

भाजपा विधायक को पाकिस्तानी नंबर से धमकी, जांच में जुटी पुलिस

30/09/2026
Main Slider

महंत अवेद्यनाथ ने सामाजिक समता से हिंदू समाज को किया एकजुट: मुख्यमंत्री योगी

30/09/2026
उत्तर प्रदेश

अखिलेश पर बृजभूषण का बयान, बढ़ी सियासी चर्चा

30/09/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

म्योहार गांव में रोशन हुई गलियां, बच्चों की गुहार पर लगी स्ट्रीट लाइटें

30/09/2026
UP Police Constable
Main Slider

सिपाही भर्ती : बारिश से बदला PET शेड्यूल, 8 अक्टूबर को होगी परीक्षा

30/09/2026
Next Post
Sharath Kamal

टेबल टेनिस स्टार अचंथा शरत कमल ने जीता गोल्ड, भारत को दिलाया 22वां स्वर्ण

यह भी पढ़ें

Dead Body

पेड़ से लटका मिला युवक का शव

03/06/2023
om prakash rajbhar

विपक्षी पर्चा दाखिल कर बर्बाद कर रहे हैं पैसा, भाजपा जितेगी 80 सीट : ओम प्रकाश राजभर

19/04/2024
Rurban Mission scheme

प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों के आर्थिक विकास में सहायक बनी रूर्बन मिशन योजना

11/08/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version