• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

नगालैंड के पूर्व राज्यपाल अश्वनी कुमार ने की आत्महत्या

Desk by Desk
08/10/2020
in Main Slider, क्राइम, ख़ास खबर, राजनीति, राष्ट्रीय, हिमाचल प्रदेश
0
नगालैंड के पूर्व राज्यपाल अश्वनी कुमार ने की आत्महत्या former-nagaland-governor-ashwani-kumar

नगालैंड के पूर्व राज्यपाल अश्वनी कुमार ने की आत्महत्या

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

 

नई दिल्ली। नगालैंड के पूर्व राज्यपाल अश्वनी कुमार ने बुधवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस सूत्रों के अनुसार शिमला स्थित ब्राकहास्ट में उनके आवास में पूर्व आईपीएस अधिकारी अश्वनी कुमार का शव लटका पाया गया है। उन्होंने यह  कदम क्यूं उठाया, इसकी पुष्ट जानकारी अभी सामने नहीं आई है। हालांकि पुलिस को मिले सुसाइड नोट में अश्वनी कुमार ने बीमारी से तंग आकर जान देने की बात लिखी है।

क्रैकडाउन में वालुस्चा डी सूसा का एक्शन से भरपूर प्रदर्शन आपको प्रभावित कर देगा

उन्होंने लिखा कि जिंदगी से तंग आकर अगली यात्रा पर निकल रहा हूं। मौत के बाद उनके अंग दान कर दिए जाएं। एसपी शिमला मोहित चावला की अगवाई में देर रात पुलिस टीम घटनास्थल पर जुटी रही। एफ एसएल की टीम भी जांच कर रही है। 70 वर्षीय अश्वनी कुमार का जन्म सिरमौर के जिला मुख्यालय नाहन में हुआ था। वह आईपीएस अधिकारी थे और सीबीआई एवं एलीट एसपीजी में विभिन्न पदों पर भी रहे। तीन साल तक सीबीआई के डायरेक्टर रहे थे। वह सीबीआई के पहले ऐसे प्रमुख रहे, जिन्हें बाद में राज्यपाल बनाया गया था।

बिहार के डीजीपी गुप्‍तेश्‍वर पांडेय ने विधायक बनने की चाह में लिया VRS

उन्हें नगालैंड का राज्यपाल नियुक्त किया गया था। हालांकि वर्ष 2014 में उन्होंने पद से त्यागपत्र दे दिया था। इसके बाद वह शिमला में निजी विश्वविद्यालय एपीजी के वाइस चांसलर भी रहे। सीआईडी इस विवि में हुए फर्जी डिग्री मामले की भी जांच कर रही है। प्रदेश पुलिस के उच्च अधिकारी और सीबीआई के अफसर देर शाम उनके निवास स्थान पर पहुंच गए। पूरे क्षेत्र को सील कर दिया गया है।

ड्यूटी पर तैनात गार्ड ने बताया कि शाम 4:40 बजे वह बाहर गए थे। अश्वनी कुमार मार्च 2013 से 2014 तक नगालैंड के राज्यपाल रहे।  वर्ष 2006 से 2008 तक डीजीपी हिमाचल और वर्ष 2008 से 2010 तक सीबीआई निदेशक तैनात रहे।

हमारे लिए तो प्रेरणास्रोत थे अश्वनी कुमार: भंडारी

पूर्व डीजीपी आईडी भंडारी ने कहा कि उनके लिए तो अश्वनी कुमार प्रेरणास्रोत थे। वह बहुत मेहनती थे। वह उनके एसपी भी रहे। उन्होंने 1984 के आसपास उन्हीं के पास ज्वाइन किया था। वह ईमानदार और कर्मठ आदमी थे। यह बहुत ही दुखद बात है।

उनके लिए सदमे की तरह है। पूर्व डीजीपी डीएस मन्हास ने भी उनके इस तरह से शरीर छोड़ने पर बहुत दुख जताया। उन्होंने कहा कि यह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। पूर्व एडीजीपी केसी सडयाल ने भी कहा कि यह बहुत ही दुखद है।

Tags: ashwani kumar committed suicideformar cbi director ashwani kumarFormer nagaland governorHimachal Pradesh Hindi SamacharHimachal Pradesh News in Hindiips ashwani kumarLatest Himachal Pradesh News in HindiShimla Newssuicide shimla
Previous Post

इलियाना डिक्रूज ने उनकी फिजी छुट्टियों कि तस्वीरें की सांझा

Next Post

यूजीसी ने 24 फर्जी विश्वविद्यालयों की सूची जारी की, देखें कौन-कौन हैं लिस्ट में?

Desk

Desk

Related Posts

Coconut Oil
Main Slider

चिपचिपी गर्मी में इन तरीकों से चेहरे पर लाये ग्लो

24/06/2026
Nirjala Ekadashi
Main Slider

निर्जला एकादशी पर भूलकर भी न करें ये गलती, नहीं मिलेगा व्रत का पूरा फल

24/06/2026
Shani Trayodashi
Main Slider

कुंडली में है शनि की ढैय्या का प्रभाव, तो इन बातों का रखें विशेष ध्यान

24/06/2026
Beetroot Barfi
Main Slider

इस के स्वाद पर हर कोई फिदा, नोट करें ये टेस्टी रेसिपी

24/06/2026
Ice
Main Slider

बर्फ के ये फायदे जानकर चौंक जाएंगे आप

24/06/2026
Next Post

यूजीसी ने 24 फर्जी विश्वविद्यालयों की सूची जारी की, देखें कौन-कौन हैं लिस्ट में?

यह भी पढ़ें

archana puran singh husband

अपने समय की बोल्ड एक्ट्रेस रह चुकी है अर्चना पूरन सिंह

26/09/2020
ak sharma

शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण में ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी : एके शर्मा

19/06/2022

यूपी और देश को टीबी मुक्त बनाने के लिए इसकी जिम्मेदारी ग्राम प्रधानों को भी दें: आनंदीबेन पटेल

02/01/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version