• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

ओडिशा विस के पूर्व अध्यक्ष महेश्वर मोहंती का निधन

Writer D by Writer D
07/11/2023
in ओडिशा, राजनीति, राष्ट्रीय
0
Maheshwar Mohanty

Maheshwar Mohanty

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

भुवनेश्वर। बीजू जनता दल (बीजद) के वरिष्ठ नेता एवं ओडिशा विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष महेश्वर मोहंती (Maheshwar Mohanty ) का मंगलवार तड़के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वह 67 वर्ष के थे। उनके परिवार में उनकी पत्नी और दो पुत्र हैं।

श्री मोहंती (Maheshwar Mohanty ) की तबीयत बिगड़ने और हल्के मस्तिष्काघात का पता चलने के बाद उन्हें गत 31 अक्टूबर को अस्पताल में भर्ती कराया गया था , जहां उन्होंने आज 03:25 बजे अंतिम सांस ली।

पेशे से वकील रहे श्री मोहंती ने 1995 से 2014 तक लगातार पांच बार पुरी विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया था। वह बीजद उम्मीदवार के रूप में चार बार और एक बार जनता दल के उम्मीदवार के रूप में विधानसभा के लिए चुने गए थे।

श्री मोहंती (Maheshwar Mohanty )पहली बार 1995 में जनता दल के टिकट पर ओडिशा विधानसभा के लिए चुने गए और उसके बाद 2000, 2004, 2009 और 2014 में बीजद उम्मीदवार के रूप में निर्वाचित हुए थे। लंबे राजनीतिक करियर के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण पदों पर सेवाएं दी। वह 2004 से 2008 तक ओडिशा विधानसभा के अध्यक्ष रहे। उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन के दौरान पंचायती राज, पर्यटन और संस्कृति, योजना और समन्वय, कानून और राजस्व और आपदा प्रबंधन विभागों का दायित्व संभाला था।

श्री मोहंती 1994 से श्री मंदिर प्रबंध समिति के सदस्य भी रहे हैं। उन्होंने कनाडा में 50वें राष्ट्रमंडल संसदीय सम्मेलन 2004 और फिजी में 51वें राष्ट्रमंडल संसदीय सम्मेलन 2005 में भाग लिया था। उन्होंने अमेरिका, ब्रिटेन, जर्मनी, ऑस्ट्रेलिया, फ्रांस समेत 15 देशों का दौरा किया था।

पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि श्री मोहंती का अंतिम संस्कार पुरी के स्वर्गद्वार में होगा। कई राजनीतिक नेता और शुभचिंतक दिवंगत आत्मा को अंतिम श्रद्धांजलि देने के लिए आज सुबह अस्पताल पहुंचे। उनके पार्थिव शरीर को पहले अस्पताल से विधानसभा और फिर पार्टी कार्यालय ले जाया जाएगा, जहां मुख्यमंत्री नवीन पटनायक और पार्टी के कई नेता अंतिम संस्कार के लिए पुरी में उनके आवास पर ले जाने से पहले दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि देंगे।

Tags: Maheshwar MohantyNational newsodisha news
Previous Post

धनतेरस पर इस शुभ मुहूर्त में करें पूजा, भगवान धन्वंतरि की बरसेगी कृपा

Next Post

PET 2023 की आंसर-की जारी, इस डेट तक दर्ज करा सकेंगे आपत्ति

Writer D

Writer D

Related Posts

Niti Extreme Ultra Run
Main Slider

नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन : फिट इंडिया और सीमांत पर्यटन को नई उड़ान देने की पहल

31/05/2026
Main Slider

मुख्यमंत्री ने बालिकाओं के साथ प्रधानमंत्री के मन की बात के 134 वें संस्करण को सुना

31/05/2026
Main Slider

विकसित भारत 2047 के निर्माण में उच्च शिक्षा की अहम भूमिका : पुष्कर सिंह धामी

31/05/2026
Plantation
Main Slider

1900 से अधिक नर्सरियों में तैयार किए जा रहे 52.44 करोड़ पौधे

30/05/2026
Rajnath Singh
Main Slider

नौसेना शौर्य वाटिका का लोकार्पण, राजनाथ सिंह बोले- सीएम योगी के नेतृत्व में बदली यूपी की पहचान

30/05/2026
Next Post
answer key

PET 2023 की आंसर-की जारी, इस डेट तक दर्ज करा सकेंगे आपत्ति

यह भी पढ़ें

Pilibheet Encounter

यूपी में 3 खालिस्तानी आतंकी एनकाउंटर में ढेर, पुलिस चौकी पर ग्रेनेड से किया था हमला

23/12/2024
Road Accident

रफ्तार का कहर! ऑटो से टकराया तेज रफ्तार हाइवा, सात लोगों की मौके पर मौत

22/07/2022
CM Dhami

युवाओं को स्वयं में लीडरशिप का विकास करना होगा: सीएम धामी

03/02/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version