• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

Atlas Cycle के पूर्व अध्यक्ष ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में छिपा है बड़ा राज

Writer D by Writer D
03/09/2024
in Business, Main Slider, क्राइम, नई दिल्ली, राष्ट्रीय
0
Former president of Atlas Cycle committed suicide

Former president of Atlas Cycle committed suicide

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। एटलस साइकिल (Atlas Cycle) के पूर्व अध्यक्ष सलिल कपूर (Salil Kapoor) ने मंगलवार को डॉक्टर एपीजे अब्दुल कलाम लेन स्थित अपने आवास पर आत्महत्या कर ली है। दिल्ली पुलिस ने जानकारी दी है कि सलिल ने अपने घर में खुद को गोली मारकर खुदकुशी की है। मौके पर एसएफएल की टीम पहुंची गई है और जांच में जुट गई है। पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। इसमें कुछ लोगों पर उत्पीड़न का आरोप लगाया गया है।

सलिल कपूर (Salil Kapoor) के शव को पुलिस ने कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। पुलिस ने आत्महत्या की धारा में मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है।

बताया जा रहा है कि सलिल ने इस नोट में कुछ लोगों को मानसिक और आर्थिक रूप से परेशान करने का आरोप लगाया है। फिलहाल पुलिस ने इस बारे में कोई जानकारी शेयर नहीं की है। पुलिस के अनुसार आत्महत्या की धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है। मृतक के परिजनों से पूछताछ कर आगे की जांच की जा रही है। बताया जा रहा है क‍ि खुद को गोली मारने से पहले वह अपने घर की तीसरी मंज‍िल पर बने मंद‍िर में बैठे और कनपटी पर प‍िस्‍टल लगाकर गोली चला दी।

Salil Kapoor, a former president of Atlas Cycles, died allegedly by suicide at his Lutyen’s Delhi home in Aurangzeb Lane on Tuesday afternoon. He was 65.https://t.co/zASVbsTOvA

Shared by Indian Express android app
Click here to download https://t.co/9QTvlvdjy7

— Mahender Singh Manral (@mahendermanral) September 3, 2024

खून से लथपथ मिले थे सलिल

पुलिस के अनुसार सलील कपूर औरंगजेब लेन में रहते थे। 65 वर्षीय सलील की तीन मंजिला अपने मकान के ग्राउंड फ्लोर पर खून से लथपथ लाश पड़ी मिली थी। परिजनों ने इस बारे में पुलिस को सूचना दी थी। उन्हें एम्स अस्पताल में ले जाया गया था, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि अपने सुसाइड नोट में साहिल ने पांच लोगों के नाम लिखे हैं, जो उन्हें तंग कर रहे थे। हालांकि फिलहाल पुलिस घटनास्थल से मिले सुसाइड नोट की जांच कर रही है।

पत्नी ने फांसी लगाकर दी थी जान

जानकारी के अनुसार साल 2015 में सलील कपूर पर दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने 9 करोड़ की धोखाधड़ी में 2 एफआईआर दर्ज की थीं। इससे पहले 2020 में उनकी पत्नी नताशा कपूर ने भी फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली थी। बताया जा रहा है कि उन्होंने अपने सुसाइड नोट में लिखा था कि वह अपनी जिंदगी से खुश नहीं है।

Tags: atlas cyclecrime newsdelhi newsnaional newssahil kapoor
Previous Post

दीपोत्सव के दौरान 4 दिनों तक अलौकिक आभा से दमक उठेगा अयोध्या धाम

Next Post

महाकुंभ के दौरान साफ सफाई की बेहतर व्यवस्था हो, अभी से कार्ययोजना बनाकर कार्य करें: एके शर्मा

Writer D

Writer D

Related Posts

Devshayani Ekadashi
Main Slider

कामिका एकादशी पर राशि अनुसार करें इन चीजों का दान, पापों से मिल जाएगी मुक्ति

09/08/2026
Panchamrit
Main Slider

सावन में पंचामृत से करें भोलेनाथ का अभिषेक, पूर्ण करेंगे सभी मनोकामनाएं

09/08/2026
CM Bhagwant Mann has recommended granting parole to Jagtar Singh Hawara.
पंजाब

जगतार सिंह हवारा को पैरोल दिलाने के लिए CM मान ने राज्यपाल को लिखा पत्र

08/08/2026
CM Dhami
Main Slider

तीसरी बार सरकार बनाने के संकल्प, धामी बोले- झूठ और भ्रम का दें मुंहतोड़ जवाब

08/08/2026
CM Dhami
उत्तराखंड

ऋषभ पंत के उत्तराखंड में घर बनाने के लिए मदद मांगने पर धामी ने कहा, हरसंभव सहयोग मिलेगा

08/08/2026
Next Post
AK Sharma

महाकुंभ के दौरान साफ सफाई की बेहतर व्यवस्था हो, अभी से कार्ययोजना बनाकर कार्य करें: एके शर्मा

यह भी पढ़ें

Gold

धनतेरस पर मात्र 30 सेकेंड में घर बैठे खरीदें प्योर सोना, जानें तरीका

02/11/2021
Firing

सैनिक ने घरवालों पर चलाई गोली, 9 बच्चे समेत 13 लोगों की मौत

24/07/2023
UPSIDA

2022-23 में रिकॉर्ड 1148 इकाइयों को धरातल पर लाया UPSIDA

10/05/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version