• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का 25 साल पुराना मकान बिका, इतने करोड़ में डॉक्टर ने खरीदा

Writer D by Writer D
22/10/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, कानपुर
0
Ram Nath Kovind

Ram Nath Kovind

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कानपुर। पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद (Ram Nath Kovind) ने कानपुर का अपना घर बेच दिया। दयानंद विहार स्थित इस घर को 1 करोड़ 80 लाख में बेचा है। अब इस घर में डॉक्टर दंपती श्रीति बाला और डॉक्टर शरद कटियार रहेंगे। शुक्रवार को पावर ऑफ अटॉर्नी के जरिए कानपुर में मकान की रजिस्ट्री हुई है।

पूर्व राष्ट्रपति (Ram Nath Kovind) ने घर की पावर ऑफ एटॉर्नी आनंद कुमार के नाम की थी। उन्होंने ही कानपुर में रजिस्ट्री की है। राष्ट्रपति रहने के दौरान कोविंद और उनकी पत्नी सविता कोविंद इस घर में आती रहीं हैं। घर के बाहर रामनाथ कोविंद की नेमप्लेट भी लगी है। 25 साल पहले जब कोविंद वकील थे, तब उन्होंने इस घर को खुद बनवाया था। तब वह काफी समय तक इस घर में रहे थे।

286 स्क्वायर मीटर में बना है यह मकान

इंद्रानगर दयानंद विहार के एम ब्लॉक स्थित इस मकान का नंबर-42 है। HIG साइज का यह मकान पूर्व राष्ट्रपति के ही नाम था। 286 स्क्वायर मीटर में बने घर में ड्राइंग रूम, 3 कमरे, वॉशरूम, बाथरूम, किचन और एक पीछे की तरफ सर्वेंट क्वार्टर है। घर सिर्फ एक फ्लोर में बना है।

कोविंद का कार्यकाल खत्म होने के बाद प्रोटोकॉल और परंपरा के तहत उन्हें दिल्ली में बंगला मिला है। उनका परिवार अब वहीं रहेगा। इस घर को खरीदने वाले डॉक्टर शरद कहते हैं कि यह मेरा सौभाग्य है। ईश्वर ने कृपा की कि मुझे इस मकान में रहने का अवसर मिलेगा।

पूर्व राज्यसभा सदस्य रहे रामनाथ कोविंद के राष्ट्रपति बनते ही उनके इस घर को भी सुरक्षा घेरे में ले लिया गया था। प्रोटोकॉल के तहत पुलिस की एक कंपनी उनके आवास पर तैनात रहती थी। उनके आवास के चलते यह क्षेत्र VIP दर्जा रखता था।

वे इसे पूर्व राष्ट्रपति की कृपा मानते हुए इसे प्रॉपर्टी के जरिए से न देखने का अनुरोध करते हैं। कीमत भी वह खुद नहीं बताते हैं। वह दिल्ली में कोविंद से भेंट के बाद उनकी सरलता और सज्जनता की बार-बार प्रशंसा करते हैं। शरद और श्रीति बाला बिल्हौर में श्रीश नर्सिंग होम के नाम से प्राइवेट हॉस्पिटल चलाते हैं और कान्हा-श्याम में रहते हैं।

5 साल में सिर्फ एक बार घर आईं सविता कोविंद

राष्ट्रपति बनने के बाद रामनाथ कोविंद इस घर में कभी नहीं आए। हालांकि, उन्होंने कानपुर का सबसे ज्यादा दौरे किए। रामनाथ कोविंद अपनी गांव की जमीन पूर्व में ही दान दे चुके हैं। जहां स्कूल और सामाजिक कार्यों के लिए बारातघर बना है। कानपुर में उनका एक मात्र मकान बचा था, जिसे अब उन्होंने डॉक्टर दंपती को बेच दिया है। कोविंद के राष्ट्रपति बनने के बाद उनकी पत्नी सिर्फ एक बार कानपुर के दौरे में इस घर में आई थीं।

Tags: kanpur newsRam Nath Kovind
Previous Post

काशीपुर में बना दीपोत्सव, सीएम धामी ने 51000 दीपों की श्रृंखला की प्रज्ज्वलित

Next Post

पिता ने बेटे की गोली मारकर कर दी हत्या

Writer D

Writer D

Related Posts

cm yogi
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार ने भर्ती प्रक्रिया को बनाया स्मार्ट, ओटीआर से बढ़ेगी पारदर्शिता

14/07/2026
The aroma of UP's herbal tea reached America and Europe
उत्तर प्रदेश

यूपी की हर्बल टी की सुगंध पहुंची अमेरिका-यूरोप

14/07/2026
Vishwa Yuva Kaushal Diwas
उत्तर प्रदेश

विश्व युवा कौशल दिवस पर बुधवार को लखनऊ में सजेगा कौशल, रोजगार और नवाचार का महाकुंभ

14/07/2026
Launch of the Bhuli programme
Main Slider

‘भुली’ कार्यक्रम का शुभारंभ: उत्तराखंड की 150 महिला उद्यमियों को मिलेगा तकनीकी, वित्तीय और विपणन सहयोग

14/07/2026
cm dhami-PM Modi
Main Slider

केंद्र से उत्तराखंड को ₹451.63 करोड़ की बड़ी सौगात, पूंजीगत विकास परियोजनाओं को मिलेगी रफ्तार

14/07/2026
Next Post
murder

पिता ने बेटे की गोली मारकर कर दी हत्या

यह भी पढ़ें

Corona

देश में कोरोना के 3.43 लाख से ज्यादा नए मामले, 3.44 लाख मरीज रोगमुक्त

14/05/2021

स्वदेशी उत्पादों की चमक देख चीन अपना माथा फोड़ लेगा : सीएम योगी

19/10/2021
Arrested

अवैध असलहे और कारतूस समेत तीन बदमाश गिरफ्तार

07/02/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version