• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अंडरआर्म्स के कालेपन की वजह से शर्मिंदा, करें ये उपाय

Writer D by Writer D
16/10/2023
in फैशन/शैली
0
Dark Underarms

dark underarms

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मौसम में बदलाव होने लगा हैं जिसका स्किन पर गहरा प्रभाव पड़ता हैं, खासतौर से अंडरआर्म्स पर। अंडरआर्म्स हमारे शरीर का एक नाजुक अंग है जो भले ही शरीर में छिपा या ढंका हुआ होता है लेकिन इसकी खूबसूरती भी बहुत महत्वपूर्ण होती है। इसकी सही देखभाल ना करने और पसीना आने की वजह से इनमें कालापन (Dark Underarms) आने लगता हैं। कई महिलाएं स्लीवलेस टी-शर्ट, गाउन और ब्लाउज पहनना पसंद करती हैं, लेकिन अंडरआर्म्स के कालेपन की वजह से शर्मिंदा होती हैं। अंडरआर्म्स की त्वचा बेहद संवेदनशील होती है, इसलिए ऐसा कोई भी काम न करें जिससे इसको नुकसान उठाना पड़े। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे घरेलू उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं जो अंडरआर्म्स का कालापन (Dark Underarms) दूर करने में मददगार साबित होंगे। आइये जानते हैं इनके बारे में…

बेकिंग सोडा और हल्दी

एक चम्मच बेसन और एक चम्मच बेकिंग सोडा लें। इसमें दो चुटकी हल्दी पाउडर मिलाकर पानी की मदद से इसे गाढा पेस्ट तैयार करें। अब काले बगलों पर इस पेस्ट को लगाकर सूखने दें। इसके बाद गुनगुने पानी से त्वचा को धो कर साफ करें। इस प्रयोग को दो दिन के अंतराल में एक बार जरूर करें।

बेकिंग पाउडर और सेब का सिरका

बेकिंग पाउडर के साथ सेब का सिरका मिलाने से इसका असर बढ़ जाता है। डार्क अंडरआर्म्स से छुटकारा पाने के लिए 4 चम्मच सेब का सिरके में थोड़ा बेकिंग पाउडर मिला लें। कुछ देर तक अंडरआर्म्स पर इस पेस्ट को लगाकर रखें और फिर पानी से धो लें।

एलोवेरा

स्किन के लिए एलोवेरा बेहद लाभकारी माना गया है। यह अंडरआर्म्स के कालेपन से भी छुटकारा दिला सकता है। दरअसल, एलोवेरा में मौजूद एलोसिन पिगमेंटेशन में सुधार कर सकता है, जिसके माध्यम से कालेपन की समस्या दूर हो सकती है। इसके लिए ताजा एलोवेरा के पत्ते को काटकर उसका जेल निकालें। फिर उस जेल को अंडरआर्म्स पर लगाएं। आप चाहें तो बाजार में मिलने वाले ऑर्गेनिक एलोवेरा जेल को भी इस्तेमाल में ला सकते हैं।

नींबू का रस

नींबू एक नेचुरल ब्लीच है। यह गहरी रंगत को हल्का करने का काम करता है। हर रोज नहाने से पहले अंडर आर्म में नींबू रगड़ें। नहाने के बाद मॉइश्चराइजर इस्तेमाल करना न भूलें। सिर्फ 7-10 दिन यह काम करने से आपको फर्क दिखना शुरू हो जाएगा।

बेसन

बेसन अंडरआर्म्स (Dark Underarms) के नीचे की स्किन का कालापन दूर करने में बेहद उपयोगी है। बेसन, दही और नींबू के रस को मिलाकर एक पेस्ट बनाएं। स्किन को गोरा करने वाले इस घरेलू पैक का इस्तेमाल अंडरआर्म्स के नीचे लगाएं, इसे आधे घंटे तक छोड़ दें और फिर पानी से धो लें। कुछ ही दिनों में निखार साफ नज़र आएगा।

ऑलिव ऑयल

पुराने जमाने में महिलाएं अपनी सुंदरता बढ़ाने के लिए ऑलिव ऑयल का इस्तेमाल करती थीं और आज भी यही करती हैं। एक चम्मच ब्राउन शुगर के साथ एक बड़ा चम्मच जैतून का तेल मिलाए। इसे 1-2 मिनट स्क्रब करें और कुछ मिनट के लिए छोड़ दें। अब इसे पानी से धो लें।

Tags: "Underarmsbeautybeauty tips in hindiblack underarmsblack underarms treatment at homehome remedies to get rid of black underarmstips to get rid of black underarms
Previous Post

नगर विकास मंत्री ने “स्वच्छ त्यौहार, स्वस्थ्य त्यौहार” मनाने का दिया संदेश

Next Post

भूकंप से कांपी उत्तराखंड की धरती, इतनी रही भूकंप की तीव्रता

Writer D

Writer D

Related Posts

Dark Underarms
फैशन/शैली

इन उपायों से दूर करें अंडरआर्म्स का कालापन

20/09/2026
Sunscreen
फैशन/शैली

सनस्क्रीन लगाते वक्त न करें ये गलतियां, स्किन हो जाएगी डैमेज

20/09/2026
Skin Tanning
फैशन/शैली

चेहरे की टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

20/09/2026
Gemstones
Main Slider

राशि अनुसार धारण करें रत्न, जानें कौनसा रहेगा आपके लिए भाग्यशाली

20/09/2026
Papaya
फैशन/शैली

ये फल आपकी खूबसूरती में कर देगा इजाफा, ऐसे करें इस्तेमाल

20/09/2026
Next Post
Earthquake

भूकंप से कांपी उत्तराखंड की धरती, इतनी रही भूकंप की तीव्रता

यह भी पढ़ें

indian oil

इंडियन ऑयल ने पेश किया भारत का पहला 100 ऑक्टेन पेट्रोल

02/12/2020
siraj mehndi

अब तो कांग्रेस हाईकमान जान ले कि कौन पार्टी का वफ़ादार है और कौन गद्दारी कर रहा : सिराज

18/06/2021
arrested

मादक तस्कर को पुलिस ने दबोचा, भारी मात्रा में डायजापाम पाउडर बरामद

06/02/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version