• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुवंश प्रसाद सिंह की हालत नाजुक, वेंटिलेटर पर रखे गए

Desk by Desk
12/09/2020
in Main Slider, नई दिल्ली, बिहार, राजनीति, राष्ट्रीय, स्वास्थ्य
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। कोरोना संक्रमित पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुवंश प्रसाद सिंह की स्थिति बिगड़ने लगी। इसके बाद उन्हें दिल्ली एम्स में वेंटिलेटर पर रखा गया है। कोरोना संक्रमण के बाद की कुछ दिक्कतों को लेकर अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), दिल्ली में हाल में भर्ती हुए सिंह ने गुरुवार को राजद की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। इस पर लालू ने उनसे कहा था वह जल्द स्वस्थ हों, फिर बैठकर बात करेंगे।

पिता अमरदीप सिंह रनौत कंगना के समर्थन में, बोले -बेटी ने हक के लिए आवाज उठाई है

सिंह के विश्वासपात्र केदार यादव ने शनिवार को फोन पर सामाचार एजेंसी पीटीआई से कहा, ‘उनकी हालत कल रात काफी बिगड़ गई। रात 11 बजकर 56 मिनट पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया। हम उनकी सलामती की दुआ कर रहे हैं। रघुवंश प्रसाद सिंह, पूर्व सांसद रामा सिंह को राजद में शामिल किए जाने की चर्चा से कथित तौर पर नाखुश हैं। उन्होंने 23 जून को तब राजद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था जब वह कोरोना वायरस से संक्रमित होने के कारण पटना एम्स में भर्ती थे।

बता दें कि वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में रामा सिंह ने रामविलास पासवान की पार्टी लोजपा के उम्मीदवार के तौर पर रघुवंश प्रसाद सिंह को वैशाली लोकसभा सीट पर हराया था। दिल्ली एम्स में भर्ती सिंह द्वारा गत गुरुवार को राजद प्रमुख लालू प्रसाद को लिखा गया एक पत्र सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था।

लालू को हाथ से लिखे पत्र में सिंह ने कहा था कि मैं जननायक कर्पूरी ठाकुर की मृत्यु के बाद 32 वर्षों तक आपके पीछे खड़ा रहा, लेकिन अब नहीं।’ उन्होंने पत्र में लिखा कि पार्टी के नेताओं, कार्यकर्ताओं और आमजन ने बड़ा स्नेह दिया। मुझे क्षमा करें।

गोरखपुर जंक्‍शन से पांच स्‍पेशल ट्रेनों का संचालन शुरू, इन गइडलाइन का करना होगा पालन

सिंह के इस पत्र के जवाब में राजद ने चारा घोटाला मामले में सजा काट रहे लालू का पत्र जारी किया जिसमें कहा गया था, ‘प्रिय रघुवंश बाबू, आपके द्वारा कथित तौर पर लिखी एक चिट्ठी मीडिया में चलाई जा रही है। मुझे तो विश्वास ही नहीं होता। अभी मेरे, मेरे परिवार और मेरे साथ मिलकर सिंचित राजद परिवार आपको शीघ्र स्वस्थ होकर अपने बीच देखना चाहता है।

चार दशकों में हमने हर राजनीतिक, सामाजिक और यहां तक कि पारिवारिक मामलों में मिल-बैठकर ही विचार किया है। आप जल्द स्वस्थ हों, फिर बैठकर बात करेंगे। आप कहीं नहीं जा रहे हैं। समझ लीजिए।’

बाहुबली माफिया मुख्तार अंसारी की पत्नी और उनके भाइयों पर पुलिस ने लगाया गैंगस्टर एक्ट

बिहार में सत्ताधारी राजग में शामिल जदयू, भाजपा और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा ने सिंह के राजद छोड़ने के फैसले का स्वागत किया था। जदयू ने कहा था कि अगर वह उनकी पार्टी में शामिल होने का फैसला करते हैं तो उनका स्वागत किया जाएगा। राजद से इस्तीफा देने के बाद सिंह ने 10 सितंबर को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को एक पत्र लिखा था जिसमें मनरेगा में संशोधन सहित कई सुझाव दिए गए थे।

Tags: aiims delhiBihar Assembly ElectionBihar electionbihar election 2020Bihar Hindi SamacharBihar News in Hindibihar vidhansabha chunavLatest Bihar News in HindiRaghuvansh prasad singhबिहार चुनावबिहार विधानसभा चुनाव
Previous Post

गोरखपुर जंक्‍शन से पांच स्‍पेशल ट्रेनों का संचालन शुरू, इन गइडलाइन का करना होगा पालन

Next Post

मायावती बोलीं-सरकार अपने शाही खर्च में कटौतीकर सरकारी व प्राइवेट स्कूलों फीस माफ करे

Desk

Desk

Related Posts

Fire breaks out in school bus full of children
पंजाब

बच्चों से भरी स्कूल बस में लगी आग, ड्राइवर की सूझबूझ से बची 43 मासूमों की जान

22/08/2026
CM Dhami
Main Slider

संत समाज का मार्गदर्शन धर्म, संस्कृति और राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा : मुख्यमंत्री

22/08/2026
CM Dhami
Main Slider

हताश और कुंठा में हैं राहुल गांधी: सीएम धामी

22/08/2026
CM Nayab Saini
राष्ट्रीय

पंजाब के मुख्यमंत्री केवल चुटकुले सुनाकर टाइम पास कर रहे : नायब सिंह सैनी

22/08/2026
CM Bhagwant Mann
Main Slider

पंजाब CM की पत्नी पर 5 करोड़ मांगने का आरोप, NHRC ने सरकार को भेजा नोटिस

22/08/2026
Next Post
मायावती Mayawati

मायावती बोलीं-सरकार अपने शाही खर्च में कटौतीकर सरकारी व प्राइवेट स्कूलों फीस माफ करे

यह भी पढ़ें

CM Yogi

दलीय सीमाओं से उठकर प्रदेश के विकास के लिए सकारात्मक चर्चा का हिस्सा बने विपक्ष: सीएम योगी

02/02/2024
CM Yogi

विधि का शासन ही सुशासन की पहली शर्त, परसेप्शन बदलने में इसकी महत्वपूर्ण भूमिकाः सीएम योगी

13/07/2024
Zulfikar Ahmed Bhutto

90 घंटे चली IT की रेड, मीट कारोबारी ने स्वीकारी 100 करोड़ की अघोषित आय, मायावती से है कनेक्शन

09/11/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version