• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

राम मंदिर निर्माण के लिए नींव खुदाई का कार्य शुरू, खोदे जा रहे हैं 50 फुट गहरे गड्ढे

Writer D by Writer D
20/01/2021
in Main Slider, अयोध्या, उत्तर प्रदेश
0
ram mandir nirman

ram mandir nirman

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

राम मंदिर निर्माण के लिए नींव की खुदाई का कार्य प्रारंभ हो चुका है। यह कार्य बीते 15 जनवरी से राम जन्मभूमि परिसर में चल रहा है। राम मंदिर  को दीर्घायु कैसे बनाया जाए, मंदिर 1000 वर्षों तक कैसे सुरक्षित रहे, इस पर कार्यदायी संस्था एलएनटी और टाटा कंसल्टेंसी व आईटी सेक्टर के तमाम इंजीनियर लगे हुए हैं।

जमीन के नीचे खंभों की पाइलिंग कर उस पर मंदिर निर्माण करने की तकनीक फेल हो गई है। जिसके बाद अब मंदिर निर्माण हार्ड स्टोन से होगा। इसके लिए नींव के अंदर पुरानी पद्धति से लगभग 50 फुट गहरे गड्ढे खोदे जाएंगे जिनमें नींव के लिए मिर्जापुर के स्पेशल पत्थरों का इस्तेमाल होगा। इसके ऊपर मंदिर का निर्माण कार्य प्रारंभ होगा।

नाइट्रो डायनेमिक्स झांसी में करेगी 600 करोड़ का निवेश, एक हजार लोगों को देगी रोजगार

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय की मानें तो इस काम में देश की नौ इंजीनियरिंग इंस्टीट्यूट के टॉप इंजीनियर काम कर रहे हैं। उन्होंने इस पद्धति को स्वीकार किया है। सूत्रों की मानें तो गुरुवार को अयोध्या में भवन निर्माण समिति के चेयरमैन नृपेन्द्र मिश्रा के सामने मंदिर की नींव की डिजाइन पेश की जाएगी। इस पर ट्रस्ट के पदाधिकारियों के साथ नृपेंद्र मिश्रा बैठक भी करेंगे। इसके लिए नृपेंद्र मिश्रा अयोध्या पहुंचे हैं। गुरुवार को राम मंदिर निर्माण को लेकर अयोध्या के सर्किट हाउस में अहम बैठक होनी है जिसमें पहले कारीदायी संस्था के इंजीनियर और ट्रस्ट के पदाधिकारी भी शामिल होंगे।

चंपत राय ने कहा कि राम मंदिर के नींव के निर्माण की तैयारियां चल रही हैं। शीघ्र ही नींव का निर्माण कार्य सबके सामने आएगा। उन्होंने कहा कि देश के इंजीनियर और इंजीनियरिंग दुनिया में अव्वल दर्जे की है। इंजीनियरों ने राम मंदिर निर्माण के लिए चार विकल्प सोचकर पहले से रखा था। अब जो हो रहा है वो सबसे अच्छा और सर्वोत्कृष्ट हो रहा है। पहली पद्धति, खंभों की पाइलिंग सितंबर माह में ही असफल हो चुकी है।

पूर्व प्रधान को गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस टीम पर हमला, दरोगा व कांस्टेबल घायल

उन्होंने कहा कि देश की नौ इंजीनियरिंग इंस्टीट्यूट इस दिशा में काम कर रही हैं। राम मंदिर की आयु लंबी हो, इसका समाधान उन्होंने खोज लिया है। जितने हिस्से में मंदिर का निर्माण हो रहा है उतने ही हिस्सों में निर्माण कार्य प्रारंभ हो चुका है। नींव की खुदाई का कार्य 15 जनवरी से शुरू हो चुका है।

Tags: ayodhya newsram mandir nirmanram mandir nirman newsup news
Previous Post

नाइट्रो डायनेमिक्स झांसी में करेगी 600 करोड़ का निवेश, एक हजार लोगों को देगी रोजगार

Next Post

तीन साल के मासूम का अपहरण, मानव तस्करी की आशंका

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

भृगु आश्रम का विकास पौराणिक विरासत को सम्मान- जयवीर सिंह

12/10/2026
उत्तर प्रदेश

ललकारकर भागने वाले को भगोड़ा कहते हैं, ओपी राजभर ने अखिलेश पर बोला तीखा हमला

12/10/2026
उत्तर प्रदेश

महापुरुषों और महिलाओं का अपमान सपा की पुरानी पहचान, अमरपाल मौर्य का अखिलेश यादव पर तीखा प्रहार

12/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की शादी अनुदान योजना से ओबीसी परिवारों को राहत, 53 हजार से अधिक को मिली सहायता

12/10/2026
Main Slider

बाढ़ प्रभावित इलाकों में सफाई अभियान तेज, योगी सरकार का जलनिकासी और स्वास्थ्य सुरक्षा पर जोर

12/10/2026
Next Post
kidnapping

तीन साल के मासूम का अपहरण, मानव तस्करी की आशंका

यह भी पढ़ें

Akhilesh Yadav

शिक्षक ही भविष्य के निर्माता, सत्ता में आए तो बंद स्कूल खोलेंगे: अखिलेश यादव

05/09/2026
coal scam

Coal Scam: कोयला घोटाले के मुख्यारोपी अनूप माझी सीबीआई के सामने पेश हुए

30/03/2021
Sambhal violence: Now DIG jail suspended

आर्केस्ट्रा पर डांस करने वाला दरोगा निलंबित

03/06/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version