• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अवैध शराब बना रहे चार आरोपी गिरफ्तार

Writer D by Writer D
18/03/2022
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, प्रतापगढ़
0
arrested

arrested

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

प्रतापगढ़। जिले के फतनपुर थाना क्षेत्र में होली त्यौहार के अवसर पर अंग्रेजी और देसी शराब माफियाओं द्वारा नकली और अवैध शराब (liquor) बनाकर बेचने के मामले का खुलासा पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल ने गुरुवार को किया। नकली और अवैध देसी अंग्रेजी शराब के साथ चार आरोपितों को गिरफ्तार (arrested) किया गया है और इनके पास से लाखों रुपए कीमत के केमिकल बरामद किए गए हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों को जेल भेज दिया है।

भारी मात्रा में अंग्रेजी/देसी शराब, रेक्टिफाईड स्प्रिट, खाली शीशी, ढक्कन, रैपर, नकली क्यूआर कोड व अन्य उपकरण तथा एक बोलेरो गाड़ी जिसमें तीन पेटी अंग्रेजी शराब लदी हुई, बरामद किया गया। प्रतापगढ़ के थाना फतनपुर पुलिस व आबकारी टीम द्वारा थानाक्षेत्र फतनपुर के ग्राम गोसेपुर में शीतला प्रसाद पटेल के मकान में से शीतला प्रसाद पटेल सहित चार व्यक्तियों को नकली शराब बनाते हुए गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार किए गए आरोपितों ने पुलिस द्वारा पूछताछ में बताया गया कि पैसा कमाने की लालच में आकर नकली शराब बना रहे थे।

ताकि होली त्योहार पर बिक्री करके कुछ पैसा कमा लें। बताया गया कि हम लोग रेक्टिफाईड स्प्रिट में पानी मिलाकर देशी शराब बनाते हैं तथा अंग्रेजी शराब के बारे में बताया कि सस्ते कीमत की अंग्रेजी शराब को मंहगी ब्राण्ड की शराब की बोतलों में भरकर ऊंची कीमत में बेचते हैं। मौके से जो रैपर व बार कोड बरामद हुआ है, वह नकली है। बोलेरो गाड़ी के सम्बन्ध में अभियुक्तों ने बताया कि इसी गाड़ी का प्रयोग शराब बेचने हेतु करते हैं।

गिरफ्तार आरोपितों में शेष कुमार पटेल पुत्र शीतला प्रसाद पटेल, आकाश पटेल पुत्र विनय कुमार पटेल, वीरेन्द्र सरोज पुत्र पूर्णमासी सरोज गोसेपुर और शीतला प्रसाद पटेल पुत्र खेतार निवासी गोसेपुर, रामापुर थाना फतनपुर जनपद प्रतापगढ़ शामिल हैं। इनके पास रेक्टिफाईड स्प्रिट 150 लीटर,नकली अंग्रेजी शराब 227 बोतल जिन पर विभिन्न ब्राण्ड का रैपर लगा हुआ है।

नकली देसी शराब 40 क्वार्टर, नकली क्यू-आर कोड एक बण्डल, भारी मात्रा में खाली शीशी, ढक्कन, कैप व अन्य उपकरण और एक बोलेरो गाड़ी नं0 यूपी 33 यू 5672 शामिल है। आबकारी निरीक्षक आनन्द कुमार और प्रभारी निरीक्षक रविन्द्र कुमार तिवारी की टीम ने सभी की गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Tags: crime newspratapgarh newsup news
Previous Post

पांच वाहन चोर गिरफ्तार, तीन कार के साथ ही बुलेट लोडर भी बरामद

Next Post

अवैध शराब के तस्कर बाप-बेटे गिरफ्तार

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

आत्मनिर्भरता, नवाचार तथा विकास के नए प्रतिमान स्थापित कर रहा भारत: मुख्यमंत्री

25/10/2026
Main Slider

वाराणसी में पीएम का मेगा कार्यक्रम, ‘विंग्स ओवर गंगा’ में दिखेगा एयरफोर्स का शौर्य

25/10/2026
OTS
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की ओटीएस योजना को व्यापक जनसमर्थन, 1.71 लाख आवेदन मिले

24/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की पहल: दिव्यांग बच्चों की शिक्षा को बेहतर बनाने के लिए शिक्षकों को दिया प्रशिक्षण

24/10/2026
उत्तर प्रदेश

CM योगी ने नमो घाट पर एयर शो की तैयारियों का लिया जायजा

24/10/2026
Next Post
arrested

अवैध शराब के तस्कर बाप-बेटे गिरफ्तार

यह भी पढ़ें

Cyber Fraud

साइबर क्राइम विभाग को जल्द मिलेगा अपना प्रशासनिक भवन

14/04/2023
Azam Khan

सपा सांसद आजम खान का ऑक्सीजन लेवल गिरा, ICU में किए गए शिफ्ट

10/05/2021
Norovirus

HMPV पर केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव ने राज्यों को दिए कई निर्देश, वायरस को लेकर कही ये बात

07/01/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version