• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

होली के बाद घाघरा में नहाने गए चार बच्चे डूबे, एक की मौत

Writer D by Writer D
29/03/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, लखीमपुर खीरी
0
Four children drowned in the pond

Four children drowned in the pond

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखीमपुर खीरी जिले में होली खेलने के बाद चार बच्चे घाघरा नदी में नहाने चले गए। नहाते-नहाते चारों गहरे पानी में चले गए। इनमें से एक बच्चे की तेज बहाव में फंस जाने से मौत हो गई है, वहीं अन्य तीन शोर मचा रहे बच्चों की आवाज सुन ग्रामीणों ने बचा लिया है। हादसा ईसानगर कोतवाली इलाके के बिरसिंहपुर गांव का है। ईसानगर इंस्पेक्टर संजय त्यागी ने बताया तीनों बच्चे सुरक्षित हैं। हालत भी सामान्य है।

ईसानगर कोतवाली इलाके के बिरसिंहपुर गांव के शहाबुद्दीन पुरवा घाट पर चार बच्चे घाघरा नदी में नहाने चले गए। इनमें 12 वर्षीय मोहित पुत्र छोटेलाल चौरसिया अपने साथियों 11 वर्षीय गुड्डू पुत्र रम्परकाश, 12 साल के अजय पुत्र प्रकाश रैदास निवासी नकहिया, सुमित पुत्र रामेश्वर वाल्मीकि के साथ होली में रंग खेलने के बाद घाघरा नदी में नहाने चले गए।

नहाते-नहाते चारों गहरे पानी में उतर गए। तैर न पाने के चलते चारों बहने लगे। चारों ने शोर मचाया तो आसपास के लोग जब तक बचाने पहुंचे। तब तक मोहित गहरे पानी में फंसकर डूब गया. तीन बच्चों को ग्रामीणों ने किसी तरह बचा लिया है।

उत्तराखंड: विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचन्द ने क्षेत्रवासियों संग उड़ाया गुलाल

ईसानगर कोतवाल संजय त्यागी ने बताया कि होली के रंग के बाद बच्चे खेल-खेल में घाघरा नदी में नहाने गए। तभी हादसा हो गया। बचाए गए तीनों बच्चों ने पूरी कहानी बताई है। तीनों की हालत ठीक है। प्राथमिक चेकअप के लिए अस्पताल भेजा जा रहा।

कहते हैं कि मौत जब आती है तो कुछ ना कुछ संयोग बन ही जाता है। ऐसा ही हुआ ईसानगर कोतवाली के बिरसिंहपुर गांव में जहां 12 साल का अजय गांव के ही पांचू के घर रिश्तेदारी में आया था। यहां होली का रंग खेलने के बाद इन सभी चारों बच्चों ने घाघरा नदी में नहाने की योजना बना डाली। नदी का रोमांच इन्हें नदी तक खींच ले गया।

सोपोर: आतंकी गोलीबारी में PSO समेत दो की मौत, 4 पुलिसकर्मी निलंबित

घर पर बिना बताए यह बच्चे नदी में नहाने चले गए। पर इन्हें क्या पता था कि पानी और रोमांच उनकी मौत बनकर आ जाएगा। मोहित की मौत हो गई।

Tags: crime newsup news
Previous Post

तेज रफ्तार ने बुझा दिए दो घरों के चिराग, कस्बे में दौड़ी शोक की लहर

Next Post

सड़क हादसे में बाइक सवार दो लोगों की मौत, तीन की हालात गंभीर

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

सपा में नए चेहरों की एंट्री, अखिलेश बोले- पूरब से पश्चिम तक हलचल

26/10/2026
Main Slider

बड़े मियां और छोटे मियां को घुसपैठियों से प्यार, गरीबों के हक पर डाल रहे डाका: CM योगी

26/10/2026
Main Slider

आशीष मिश्रा को सुप्रीम कोर्ट से राहत, दिवाली पर घर जाने की मिली अनुमति

26/10/2026
उत्तर प्रदेश

लखनऊ में पार्किंग विवाद पर खूनी खेल, फायरिंग में तीन की मौत

26/10/2026
Main Slider

राहुल गांधी के काफिले के पीछे भिड़ीं गाड़ियां, एसआईटी करेगी हादसे की जांच

26/10/2026
Next Post
Road Accident

सड़क हादसे में बाइक सवार दो लोगों की मौत, तीन की हालात गंभीर

यह भी पढ़ें

आयकर विभाग ने रिटर्न भरने की आखिरी तारीख 30 नवंबर की निर्धारित

28/09/2020
Food Processing Industry

यूपी में फूड प्रॉसेसिंग इंडस्ट्री लगाने वालों को योगी सरकार देगी चौतरफा राहत

02/06/2023
सीएम योगी CM Yogi

पंचायतें आत्मनिर्भर होंगी तो प्रदेश और देश भी आत्मनिर्भर होगा: सीएम योगी

29/11/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version