• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

चार साइबर ठग चढ़े पुलिस के हत्थे, 7.40 लाख नकद व एटीएम-असलहे बरामद

Writer D by Writer D
27/10/2022
in उत्तर प्रदेश, कुशीनगर, क्राइम
0
Arrested

arrested

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कुशीनगर। कार्ड बदलकर एटीएम से दूसरों के खाते से नकदी निकालने के माहिर चार साइबर ठगों को गिरफ्तार (Arrested) करने में कुशीनगर पुलिस ने सफलता हासिल की है। ठगों के पास से पांच एटीएम, 7.40 लाख नकदी के साथ अन्य सामान बरामद किया गया है। गिरफ्तार ठगों पर नकबजनी कर चोरी का भी आरोप हैं।

जिला पुलिस कार्यालय में बुधवार को साइबर ठगों की गिरफ्तारी का खुलासा पुलिस अधीक्षक (एसपी) धवल जायसवाल ने किया। उन्होंने बताया कि बीते दो माह पूर्व 28 अगस्त को विद्यावती देवी महाविद्यालय वैष्णवी नगर झरही तमकुहीराज में हुयी नकबजनी की घटना के संबंध में थाना पटहेरवा में पंजीकृत मुकदमा की विवेचना के दौरान स्वाट, सर्विलांस, साइबर व थाना पटहेरवा व तमकुहीराज की संयुक्त पुलिस टीम को यह सफलता मिली।

घटना का सफल अनावरण करते हुए महुअवा कांटा एनएच कट के पास से वारदात में शामिल गोरखपुर का धर्मेन्द्र यादव उर्फ कोईला, सिवान बिहार का साहिल उर्फ कार्तिक, गोरखपुर का सुधीर सैनी व अमन शर्मा को पुलिस ने गिरफ्तार (Arrested) किया है।

अभियुक्तों के पास से मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित चोरी किये सात लाख 40 हजार रुपये नकद, चार मोबाइल फोन, दो असलहा, तीन बाइकें बरामद हुई हैं। पूछताछ में अभियुक्तों ने अन्य कई घटनाओं में शामिल होना स्वीकार किया।

एसपी ने बताया कि अभियुक्तगण का एक संगठित गिरोह है। इनके विरुद्ध आस-पास के जनपदों व बिहार में चोरी, ठगी, मुठभेड़ जैसी घटनाओं के आरोप में विभिन्न थानों में एक दर्जन से अधिक अभियोग पंजीकृत है। सफल अनावरण में प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार सिंह थाना पटहेरवा, प्रभारी निरीक्षक अश्वनी कुमार राय थाना तमकुहीराज, मनोज कुमार पन्त प्रभारी साइबर सेल, निरीक्षक अमित शर्मा की टीम ने उल्लेखनीय भूमिका निभाई।

Tags: crime newskushinagar news
Previous Post

कालीन कारखाने में विदेशी बुनकर की पिटाई

Next Post

पेट्रोल पंप मैनेजर से लूट का पर्दाफाश, तीन लुटेरे गिरफ्तार

Writer D

Writer D

Related Posts

Ram Mandir
Main Slider

राम मंदिर गबन केस: ‘विभीषणों’ पर चला हंटर, अनुकल्प-लवकुश जेल में

25/06/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

तामेश्वरनाथ धाम बनेगा भव्य कॉरिडोर: मुख्यमंत्री योगी

25/06/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

आपातकाल लोकतंत्र का काला अध्याय, कांग्रेस ने सत्ता के स्वार्थ में किया था बाबा साहेब के सपनों पर प्रहार: मुख्यमंत्री योगी

25/06/2026
Pooja Pal
Main Slider

BJP ने किया नई प्रदेश टीम का ऐलान, पूजा पाल को मिली बड़ी जिम्मेदारी

25/06/2026
BSB
उत्तर प्रदेश

छात्रों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता, बीएसबी से संबद्ध विद्यालयों को मुख्यधारा से जोड़ रही योगी सरकार

23/06/2026
Next Post
arrested

पेट्रोल पंप मैनेजर से लूट का पर्दाफाश, तीन लुटेरे गिरफ्तार

यह भी पढ़ें

cm yogi

सीएम योगी ने विधि विधान से की श्रीनाथ जी की पूजा

04/10/2022
Ambedkar Park

अंबेडकर पार्क में बिजली गिरने से हाथी की मूर्ति क्षतिग्रस्त, फर्श में हुआ गड्ढा

11/09/2023
CM Yogi

सीएम योगी ने दिए सख्त निर्देश, धार्मिक स्थलों पर लाउडस्पीकर तत्काल हटाएं

24/05/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version