• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

खड़े ट्रक में भिड़ी बस के उड़े परखच्चे, चार श्रमिकों की मौत

Writer D by Writer D
14/06/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, कुशीनगर, क्राइम
0
collision

truck-bus collision

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कुशीनगर। बिहार के मधेपुरा से पंजाब के पटियाला में धान की रोपनी के लिए मजदूरों को लेकर जा रही बस (पीबी 30एन 8878) के हाटा नगर के समीप नेशनल हाइवे पर बालू लदे खड़े ट्रक से भिड़ (Collision)जाने से बस के परखच्चे उड़ गए।

दुर्घटना में दो मजदूरों की मृत्यु मौके पर हो गई और एक दर्जन से अधिक घायल हो गए। हादसा रात दो बजे हुआ। आसपास लोग तेज आवाज सुनकर दुर्घटनास्थल पर पहुंचे।

पुलिस ने सभी घायलों को सीएचसी हाटा पहुंचाया। चिकित्सक ने पूरन सादा (18) निवासी बराही थाना, जिला मधेपुरा बिहार तथा धीरेन (18) निवासी बेलारी जिला मधेपुरा को मृत घोषित कर दिया। अस्पताल ले जाते जाते समय सुशील (30) पुत्र सुकन निवासी बराही, मधेपुरा और हृदय (50) निवासी बराही थाना मधेपुरा ने दम तोड़ दिया। दुर्घटना मे ठेकेदार राजेश, राजकुमार, विकास सादा, विजय सादा सहित एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। बस मे लगभग 80 लोग सवार थे। सभी मजदूर और ठेकेदार मधेपुरा जिले के ही निवासी हैं।

दो कारों की आमने-सामने भिड़ंत, 9 लोग गम्भीर घायल

कोतवाल राजेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि दुर्घटना की जानकारी मिलते ही घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। अभी तहरीर नहीं मिली है।

सभी मजदूर रोजी-रोटी के लिए रोपनी करने जा रहे थे। ठेकेदार ने बताया कि हर वर्ष खेती के सीजन में जाते हैं और वहां मजदूरी करते हैं। कुछ दिन बाद वापस घर लौटते हैं।

Tags: accident newskushinagar newsroad accidentup news
Previous Post

आज शुभ योग में करें वट पूर्णिमा व्रत, मिलेगा अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद

Next Post

श्रद्धा कपूर के भाई को मिली जमानत, ड्रग्स केस में गिरफ्तार हुए थे सिद्धांत कपूर

Writer D

Writer D

Related Posts

AK Sharma
उत्तर प्रदेश

आमजन की समस्याओं का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें सुनिश्चित: एके शर्मा

16/07/2026
Loot
उत्तर प्रदेश

बिजली विभाग के जेई से लूट, कैश और दो मोबाइल लेकर चलते ऑटो से फेंका

16/07/2026
Ram Mandir
Main Slider

राम मंदिर चढ़ावा मामले में चौंकाने वाला मोड़, SIT रिपोर्ट ने उठाए बड़े सवाल

16/07/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

प्रधानमंत्री के नेतृत्व में काशी बनेगी विश्वस्तरीय धार्मिक, सांस्कृतिक एवं आर्थिक नगरी: केशव मौर्य

16/07/2026
Jarjish Ansari
Main Slider

श्रीकृष्ण को ‘नमाजी’ बताने वाले मौलाना के बयान पर बवाल, संतों ने पाकिस्तान भेजने की उठाई मांग

16/07/2026
Next Post
siddhant kapoor

श्रद्धा कपूर के भाई को मिली जमानत, ड्रग्स केस में गिरफ्तार हुए थे सिद्धांत कपूर

यह भी पढ़ें

हेरोइन के साथ युवक धराया

09/12/2020
LPG cylinder

आम आदमी को बड़ा झटका, गैस सिलेंडर पर खत्म हुई सब्सिडी

03/06/2022
Table Tennis

CWG: Table Tennis में भारत ने जीता गोल्ड, लगातार दूसरी बार चैंपियन बनी मेंस टीम

02/08/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version