• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

हिन्दू परिवार के साथ हैवानियत, गर्भवती महिला समेत चार की हत्या

Writer D by Writer D
28/11/2024
in अंतर्राष्ट्रीय
0
Four members of a Hindu family brutally murdered

Four members of a Hindu family brutally murdered

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

ढाका। बांग्लादेश (Bangladesh) में अल्पसंख्यक हिंदुओं को लगातार निशाना बनाया जा रहा है। देश में आएदिन हिंदुओं के खिलाफ अत्याचार की खबरें सामने आ रही हैं। ताजा मामला किशोरगंज जिले के भैराब शहर की है, जहां पर एक हिंदू परिवार के चार सदस्यों की बेरहमी से हत्या (Murder) कर दी गयी है। मरने वालों में दो बच्चे और एक गर्भवती महिला भी शामिल है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, भैराब शहर के एक अपार्टमेंट में एक हिंदू परिवार के चार लोग मृत पाए गए। मरने वालों की पहचान 32 वर्षीय जॉनी बिस्वास, उनकी गर्भवती पत्नी और उनके दो बच्चों के रूप में हुई है। स्थानीय पुलिस ने बुधवार को हत्या (Murder) का मामला दर्ज किया।

हालांकि, पुलिस प्रशासन इस सामूहिक हत्याकांड को आत्महत्या साबित करने में जुटा है। पुलिस का दावा है कि जॉनी ने अपनी पत्नी और बच्चों की हत्या करने के बाद आत्महत्या कर ली। इस मामले में जांच की जा रही है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव का माहौल है।

गौरतलब है कि पूर्व पीएम शेख हसीना के बांग्लादेश छोड़ने के बाद उनकी पार्टी के समर्थकों और हिंदू अल्पसंख्यकों को लगातार निशाना बनाया जा रहा है। लोगों को देश छोड़ने के लिए मजबूर किया जा रहा है। बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के प्रमुख मोहम्मद यूनुस अभी तक अल्पसंख्यकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में पूरी तरह असफल नजर आ रहे हैं। शेख हसीना के सत्ता से हटने के बाद बांग्लादेश जमात-ए-इस्लामी सहित चरमपंथी समूह सक्रिय होने की बात कही जा रही है।

Tags: bangladesh newsinternational News
Previous Post

संविधान दिवस पदयात्रा में मुख्यमंत्री सहित मंत्रीगण और विधायक हुए शामिल

Next Post

आज झारखंड के 14वें CM बनेंगे हेमंत सोरेन, आज शपथग्रहण समारोह ये दिग्गज होंगे शामिल

Writer D

Writer D

Related Posts

Blood money worth Rs 34 crore saved an Indian's life.
अंतर्राष्ट्रीय

20 साल जेल, मौत की सजा और फिर वापसी, 34 करोड़ की ब्लड मनी ने भारतीय की बचाई जान

29/05/2026
Iran bombs US airbase
अंतर्राष्ट्रीय

ईरान का महा-इंतकाम: बंदर अब्बास का बदला लेने के लिए अमेरिकी बेस पर भीषण अटैक

28/05/2026
Road Accident
Main Slider

लोहे की छड़ों से लदा ट्रक पलटा, 15 लोगों की मौत

25/05/2026
Hamza Burhan
Main Slider

पुलवामा हमले का मास्टरमाइंड हमजा बुरहान ढेर! पीओके में ‘अज्ञात हमलावरों’ ने गोलियों से भूना

21/05/2026
Ebola Virus
अंतर्राष्ट्रीय

इबोला को लेकर भारत अलर्ट, विदेश से आने वाले यात्रियों के लिए जारी हुई नई एडवाइजरी

21/05/2026
Next Post
Hemant Soren

आज झारखंड के 14वें CM बनेंगे हेमंत सोरेन, आज शपथग्रहण समारोह ये दिग्गज होंगे शामिल

यह भी पढ़ें

Transfer

यूपी में एक दर्जन से अधिक IAS के तबादले, देखें पूरी लिस्ट

04/06/2021
Badan Singh Baddo

माफिया बदन सिंह बद्दो पर पांच लाख का इनाम, चार सालों से है फरार

25/05/2023
murder

मॉडल शॉप के वेटर की पीट-पीटकर हत्या, एक आरोपी गिरफ्तार

01/10/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version