• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

हनीट्रेप गैंग का भंडाफोड़, महिला समेत चार गिरफ्तार

Writer D by Writer D
18/02/2023
in इटावा, उत्तर प्रदेश, क्राइम
0
Arrested

Arrested

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

इटावा। जिले के फ्रेंड्स कॉलोनी इलाके में पुलिस ने शुक्रवार को हनीट्रेप का शिकार बना कर अवैध रुप से धन उगाही करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए एक महिला समेत चार अपराधियो को गिरफ्तार (Arrested) करने का दावा किया है।

यह गिरोह भोले भाले लोगों को सोशल मीडिया प्लेटफामोँ के जरिये फंसाकर ब्लेक मेलिंग करता था। गैंग का खुलासा करने वाली पुलिस टीम को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने 20 हजार रूपये का इनाम देने की घोषणा की है।

एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि हनीट्रैप गैंग से जुड़ी हुई एक महिला समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है । इस गैंग के सदस्य अश्लील वीडियो फोटो के जरिए लोगों को ठगने का काम किया करते है। एक शख्स से यह गैंग पांच से 15 लाख रूपये तक की वसूली कर चुका है । अब तक इस गैंग ने सात लोगों के साथ में ठगी की वारदात को अंजाम दिया है। गैंग के कई सदस्य फरार माने जा रहे हैं । पुलिस की गहनता से जांच जारी है । उम्मीद की जा रही है कि बहुत ही जल्दी गैंग के अन्य सदस्यों की भी गिरफ्तारी कर ली जाएगी।

श्री वर्मा ने बताया कि नौ फरवरी को उदयवीर सिंह नामक शख्स ने पुलिस से शिकायत की थी कि छह फरवरी को उनके फोन पर एक महिला ने कॉल कर उन्हे रामनगर स्थित अपने मकान में बुलाया। नशीला पदार्थ मिली चाय पिला दी । एक घंटे बाद होश आया तो स्वास्थ्य ठीक न लगने के कारण वहॉ से चला आया। आठ फरवरी को उसके व्हाट्सएप पर महिला ने खुद के साथ मेरी आपत्तिजनक फोटो भेजी। इसके उपरान्त महिला ने दुष्कर्म का आरोप लगाकर अभियोग पंजीकृत कराने की धमकी देते हुए 15 लाख रुपये की मांग की।

मामले की जांच क्षेत्राधिकारी नगर को सौंपी गई। जॉच में तथ्य सही पाये जाने पर थाना फ्रेण्ड्स कालोनी पर मुकदमा पंजीकृत किया गया। पुलिस ने योजनाबद्ध तरीके से ब्लैकमेलिंग कर पैसै लेने आ रही एक महिला और उसके तीन साथियों को थाना फ्रेण्ड्स कालोनी क्षेत्र के रेलवे कालोनी से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्तों की तलाशी लेने पर उनके कब्जे से दो मोबाइल फोन बरामद किये गये। जिनमे वादी के आपत्तिजनक फोटो व वीडियो मिली ।

गिरफ्तार आरोपियों ने बताया कि वे लोग मिलकर भोले-भाले व्यक्तियों को अपने जाल में फंसा कर नशीला पदार्थ पिलाकार बेहोशी की हालत में महिला के साथ आपत्तिजनक फोटो व वीडियो लेकर हनीट्रैप का शिकार बनाते है। हनीट्रैप के शिकार लोगो को झूठे मुकदमा में फंसाने की धमकी देकर धन उगाही करते है ।

गिरफ्तार ‌अभियुक्तों में महिला के अलावा मानवीर सिंह उर्फ कल्लू , विक्रान्त उर्फ रजत यादव , गोपी यादव उर्फ नितिन शामिल हैं। इन अभियुक्तों में से मानवीर के ‌खिलाफ जालौन औरैया में कई मामले दर्ज हैं।

Tags: crime newsEtawah news
Previous Post

ट्रेन की चपेट में आने से रेलवे कीमैन की मौत

Next Post

तीन बच्चों की मां ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
Main Slider

विकास के लिए प्रदेश का कोना-कोना मथ रहे मुख्यमंत्री योगी, अनवरत पांचवें महीने सहारनपुर पहुंचे

01/07/2026
VB-G Ram Ji Act implemented
उत्तर प्रदेश

वीबी-जी राम जी एक्ट लागू होने से यूपी के मजदूरों को हर रोज मिलेंगे न्यूनतम 300 रुपये

01/07/2026
Katarniaghat
उत्तर प्रदेश

पर्यटन सत्र 2025-26 में 12 हजार से अधिक पर्यटकों ने किया कतर्नियाघाट का दीदार

01/07/2026
CM Yogi launches 'Digi Rover' special campaign
उत्तर प्रदेश

तकनीक के माध्यम से भूमि की पैमाइश पहले की तुलना में अधिक सटीक, पारदर्शी और विश्वसनीय होगी : सीएम योगी

01/07/2026
yogi-modi
उत्तर प्रदेश

कानपुर-कबरई ग्रीनफील्ड हाईवे को मंजूरी मिलने पर सीएम योगी ने पीएम मोदी का जताया आभार

01/07/2026
Next Post
Suicide

तीन बच्चों की मां ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

यह भी पढ़ें

Rahul Gandhi

‘…. अब आटा 40 रूपए लीटर’, राहुल गांधी की फिसली जुबान तो जमकर हुए ट्रोल

04/09/2022
fire in fabric factory

कपड़ा फैक्ट्री में धमाके के बाद लगी भीषण आग में एक की मौत, चार की हालत गंभीर

04/09/2021
Three girls died due to suffocation

दर्दनाक! खेल-खेल में कार में बंद हुई तीन मासूम बच्चियां, दम घुटने से मौत

15/04/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version