• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

किसान को लूटने वाले चार बदमाश मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार, एक बदमाश घायल

Writer D by Writer D
01/11/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, नोएडा
0
arrested

arrested

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नोएडा। दनकौर थाना क्षेत्र में 27 अक्टूबर को किसान से एक लाख रुपये लूटने वाले चार बदमाशों को पुलिस ने रविवार की शाम को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। इस दौरान पुलिस की ओर से चलाई गई गोली से एक बदमाश घायल हो गया। उसे पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है, जबकि अन्य तीन बदमाशों से पुलिस पूछताछ कर रही है।

सहायक पुलिस उपाधीक्षक (ग्रेटर नोएडा) विशाल पांडेय ने बताया कि दनकौर में 27 अक्टूबर को बैंक से रुपये निकालने के बाद किसान सोहन पाल घर जा रहा था। इस दौरान बदमाशों ने किसान का पीछा कर बैंक से कुछ दूर पर चपरगढ़ कट से पहले हथियार के बल पर किसान से एक लाख रुपये लूट लिए थे।

घटना में शामिल बदमाशों की तलाश में पुलिस जुटी हुई थी। रविवार को पता चला कि किसान से लूट करने वाले बदमाश किसी अन्य आपराधिक वारदात को अंजाम की फिराक में है। सूचना पर पुलिस ने चेकिंग शुरू कर दी। दनकौर इलाके में पुलिस ने संदिग्ध युवकों को रोकने की कोशिश की। पुलिस को देखकर बदमाश पुलिस से बचने के लिए भागने लगे और पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक बदमाश के पैर में गोली लग गई, जिससे वह घायल हो गया।

विशाल पांडे ने बताया कि घायल युवक की पहचान सुमित निवासी अलीगढ़ के रूप में हुई है, जबकि वारदात में शामिल तीन अन्य बदमाशों की पहचान दीपक निवासी दनकौर, जितेंद्र निवासी ककोड़ बुलंदशहर और दीपक निवासी अलीगढ़ के रूप में हुई है।

पुलिस ने बदमाशों के पास से किसान से लूटे गए रुपयों में से 58500 रुपये, दो तमंचा, कारतूस और घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद की है। घायल बदमाश सुमित के खिलाफ पूर्व में भी लूट व अन्य आपराधिक मामले दर्ज हैं और सुमित पूर्व में जेल भी जा चुका है।

Tags: crime newsNoida newsup news
Previous Post

आंख में मिर्ची झोंक स्वर्ण व्यापारी से ढाई लाख के गहनों की लूट

Next Post

अवैध शराब के साथ दो को दबोचा, भेजा जेल

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami
Main Slider

बिना पर्ची-खर्ची 34 हजार युवाओं को मिली नौकरी, युवा अग्निवीर संवाद में बोले सीएम धामी

17/07/2026
PM Modi
Main Slider

प्रधानमंत्री मोदी के हरियाणवी लहजे के कायल हुए जींदवासी

17/07/2026
AK Sharma
उत्तर प्रदेश

वर्षाकाल में नागरिकों को नहीं होनी चाहिए कोई असुविधा: एके शर्मा

17/07/2026
CM Dhami
Main Slider

अग्निवीरों के भविष्य को सुरक्षित बनाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री धामी

17/07/2026
Rahul Gandhi-Akhilesh Yadav
Main Slider

150 सीटों की मांग पर अड़ी कांग्रेस, जीत के फॉर्मूले पर अड़ी सपा

17/07/2026
Next Post
Illegal Liquor

अवैध शराब के साथ दो को दबोचा, भेजा जेल

यह भी पढ़ें

यूपी पॉलीटेक्निक की ऑनलाइन प्रवेश परीक्षा UP Polytechnic's Online Entrance Examination

यूपी पॉलीटेक्निक की ऑनलाइन प्रवेश परीक्षा में अभ्यर्थियों थर्मल स्क्रीनिंग के बाद इंट्री

15/09/2020
Stubble

काम आई योगी सरकार की सख्ती और प्रोत्साहन की नीति, 46 फीसद घटीं पराली जलाने की घटनाएं

02/10/2024
Atal Bihari Vajpayee

धार्मिक पर्यटन का बड़ा केंद्र बनकर उभरेगा अटल जी का बटेश्वर

20/12/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version