• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

युवक की हत्या के आरोप में चार लोग गिरफ्तार

Writer D by Writer D
21/03/2024
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, बांदा
0
Murder

Murder

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बांदा। उत्तर प्रदेश में बांदा जिले के कोतवाली देहात थाना क्षेत्र में बुधवार को पुलिस ने एक दोस्त की हत्या (Murder) के आरोपी चार युवकों को गिरफ्तार कर जेल भेज भेज दिया।

पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल ने बताया कि बिसंडा थाना क्षेत्र का निवासी मनोज उर्फ बबली की आशीष उर्फ पिंटू , राज पटेल व रामेश्वर गर्ग नामक युवकों से मित्रता थी। वे आम लोगों को बैंकों से केसीसी लोन दिलाने का काम कमीशन लेकर एक साथ करते थे। जिसमें मनोज उर्फ बबली कमीशन की रकम के बंटवारे में गड़बड़ी को लेकर नाराज था और धीरे धीरे आपसी विवाद गहरा गया था।

मनोज को रास्ते से हटाने के लिए योजनाबद्ध होकर समझौते के नाम पर मनोज को बांदा नगर के जरैली कोठी में एक किराए के कमरे में गत 6 मार्च को बुलाया गया और वही एक अन्य और साथी वीरेंद्र की मदद से चारों लोगों ने एक राय होकर गला कसकर व सिलौटी से सीने में वार कर मनोज की हत्या (Murder) कर दी और रात्रि में उसके शव को एक बोलेरो में ले जाकर कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के जौरही गांव के खेतों में फेंक दिया था। जिसे पुलिस ने अगले दिन 7 मार्च को बरामद कर किया। शव की शिनाख्त हुई। बाद में उसका पोस्टमार्टम कराया. जिसमें हत्या की पुष्टि होने से पुलिस ने अज्ञात लोगों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर विवेचना शुरू की।

पुलिस अधीक्षक में बताया कि इस हत्या (Murder) की घटना का अनावरण करने हेतु एसओजी , सर्विलांस और कोतवाली देहात की टीमों का गठन किया गया था। जिसके बाद आज बुधवार को घटना का सफल अनावरण कर पुलिस ने हत्या आरोपी युवक चित्रकूट जिले के पहाड़ी थाना क्षेत्र के. कुचारन गांव निवासी. आसेंद्र उर्फ पिंटू पटेल , कर्वी नगर कोतवाली क्षेत्र के रगौली गांव निवासी रामेश्वर गर्ग , शंकर बाजार मोहल्ला निवासी वीरेंद्र उर्फ हलाले और बांदा जिले के मरका थाना क्षेत्र के पिंडारन गांव निवासी राज पटेल को गिरफ्तार कर जेल भेजा।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के पास से मृतक का मोबाइल फोन ,हत्या में प्रयुक्त बोलेरो व एक गमछा और तमंचा व कारतूस आदि भी बरामद किया। पुलिस अधीक्षक ने घटना का सफल अनावरण करने वाली टीम को 25000 रुपये का पुरस्कार देने की भी घोषणा की।

Tags: banda newscrime newsup news
Previous Post

पुलिस टीम पर हमला करने वाले छह लोग गिरफ्तार

Next Post

बाघ के हमले में युवक की मौत, दो दिन से था लापता

Writer D

Writer D

Related Posts

Rooftop Solar
उत्तर प्रदेश

बड़ी उपलब्धिः देश के प्रतिष्ठित 2 गीगावाट रूफटॉप सोलर क्लब में उत्तर प्रदेश हुआ शामिल

17/06/2026
UPSTDC
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार का बड़ा तोहफा, श्रद्धालु हर शुक्रवार-शनिवार-रविवार को कर पाएंगे अपनी पसंद की धार्मिक यात्रा

17/06/2026
Poison-Free Food
उत्तर प्रदेश

मेगा कैंपेन चलाकर घर-घर पहुंचाया जाएगा ‘जहर मुक्त भोजन’

17/06/2026
Jewellery Park
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार का व्यापारियों को उपहार, मेरठ में 800 करोड़ से बनेगा ज्वैलरी पार्क

17/06/2026
Six women killed in horrific road accident
Main Slider

तेज रफ्तार ट्रैक्टर बने काल, छह महिलाओं की मौत

17/06/2026
Next Post
tiger

बाघ के हमले में युवक की मौत, दो दिन से था लापता

यह भी पढ़ें

attacked on police team

डांस पार्टी को बंद करवाने पहुंची पुलिस पर हमला, नौ आरोपी गिरफ्तार

04/04/2021
Maid

बेटी के साथ दुष्कर्म करने वाला वहशी गिरफ्तार

15/03/2023
Bahraich violence

बहराइच हिंसा में योगी सरकार का बड़ा एक्शन, जिला सूचना अधिकारी को हटाया

17/10/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version