• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कोल्ड स्टोर में बॉयलर फटने से चार लोगों की मौत, सीएम योगी ने लिया संज्ञान

Writer D by Writer D
24/02/2023
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, मेरठ
0
Cold Store Accident

Boiler Explosion

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मेरठ। जनपद में शुक्रवार दोपहर को एक कोल्ड स्टोर में बॉयलर फटने (Boiler Explosion) से बड़ा हादसा हो गया। इससे कोल्ड स्टोरेज की छत उड़ गई। जिसमें बड़ी संख्या में मजदूर दब गए। इस हादसे में अभी तक चार लोगों के मरने की पुष्टि हुई है। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच कर राहत कार्यों में जुटे हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने इस हादसे का संज्ञान लेते हुए अधिकारियों को राहत कार्य चलाने के निर्देश दिए और घायलों का समुचित उपचार कराने को कहा है।

मेरठ जनपद के दौराला क्षेत्र में जनशक्ति कोल्ड स्टोर में शुक्रवार को बॉयलर फटने (Boiler Explosion) से गैस रिसाव हुआ और छत पूरी तरह से उड़ गई। छत के मलबे में लगभग 50 मजदूरों के दबने की आशंका है। यह कोल्ड स्टोर सरधना से बसपा के पूर्व विधायक चंद्रवीर सिंह का बताया जा रहा है। कुछ मजदूर छत और दीवार के मलबे में दबे हुए हैं तो कई मजदूर गैस रिसाव से बेहोश बताए जा रहे हैं। पुलिस और फायर ब्रिगेड की गाड़ियां तत्काल मौके पर पहुंच गई।

डीएम दीपक मीणा, एसएसपी रोहित सिंह सजवाण, एडीएम सिटी दिवाकर सिंह, एसपी सिटी पीयूष सिंह, सीएमओ डॉ. अखिलेश मोहन ने मौके पर पहुंच कर राहत और बचाव कार्य शुरू कराए। केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. संजीव बालियान, सरधना के पूर्व विधायक संगीत सोम भी मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। अधिकारियों के निर्देश पर घायलों को मलबे से निकाल कर अस्पतालों में भेजा जा रहा है। जेसीबी के जरिए मलबे को हटाया जा रहा है। एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने अभी तक इस हादसे में चार लोगों के मरने की पुष्टि की है।

मुख्यमंत्री ने लिया हादसे का संज्ञान

प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दौराला में कोल्ड स्टोर में हुए हादसे का संज्ञान लिया है। उन्होंने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर जिला प्रशासन के अधिकारियों को उनके समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं। साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है। मुख्यमंत्री ने एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमों को मौके पर जाकर राहत कार्य संचालित करने के निर्देश दिए हैं।

Tags: merrut news
Previous Post

सात लाख करोड़ के बजट का ईंधन बनेंगे GST, आबकारी, स्टांप और वाहन कर

Next Post

राजू पाल हत्याकांड के मुख्य और इकलौते गवाह की हत्या, अतीक अहमद पर आरोप

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

गन्ने से बासमती तक, खेती की चुनौतियों पर मेरठ में हुआ मंथन

24/09/2026
Main Slider

सीएम योगी का उपहार: लखनऊ में दस लाख लोगों को मिलेगा अपना घर

24/09/2026
उत्तर प्रदेश

नशे के खिलाफ योगी सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति, लगातार तेज हुई कार्रवाई

24/09/2026
उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश को ग्लोबल सोर्सिंग हब के रूप में स्थापित करने की दिशा में UPITS 2026: भूपेंद्र चौधरी

24/09/2026
Main Slider

उत्तराखण्ड की जनता स्थायित्व और विकास चाहती है : मुख्यमंत्री

24/09/2026
Next Post
Raju Pal Murder

राजू पाल हत्याकांड के मुख्य और इकलौते गवाह की हत्या, अतीक अहमद पर आरोप

यह भी पढ़ें

rakhi sawant

राखी सावंत को धोखा देना पड़ा भारी, पति आदिल को पुलिस ने किया गिरफ्तार

07/02/2023
Dead Bodies

कुएं में मिला किशोरी का शव, हत्या की आशंका

03/07/2022
Colonel Vaibhav Anil Kale

UN ने गाजा में भारतीय सेना के पूर्व अधिकारी की हत्या पर जताया दुख, भारत से माफी मांगी

15/05/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version