• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

एक ही बाइक पर सवार छह लोग हाईवे पर गिरे, चार लोगों को ट्रक ने रौंदा

Writer D by Writer D
15/02/2022
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, सीतापुर
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

महोली। उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले में आज लापरवाही के चलते एक दर्दनाक हादसा (Accident) हो गया जहां एक ही परिवार के चार लोगों की मौके पर मौत (Death) हो गई।

सीतापुर जिले के थाना इमलिया सुल्तानपुर इलाके में मंगलवार सुबह एक बाइक पर सवार होकर जा रहे छह लोग हाईवे पर अचानक बाइक समेत गिर गए। इस बीच पीछे से आ रहे ट्रक ने चार लोगों को कुचल दिया (crushed to death by truck) । हादसे में चारों की दर्दनाक मौत (Death) हो गई। मरने वालों में पिता और उसकी दो बेटियां, मृतक का साला शामिल है। जबकि बाइक सवार मां-बेटी बाल-बाल बच गई।

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत

सूचना पाकर इमलिया सुल्तानपुर और महोली की पुलिस मौके पर पहुंची। जांच पड़ताल करने के बाद पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि कार्रवाई की जा रही है। एसओ सुल्तानपुर ने बताया कि पिसावां इलाके के मूड़ाकला निवासी नीरज (35) अपनी पत्नी, तीन बेटी, साले के साथ बाइक पर सवार होकर मंगलवार की सुबह जिला मुख्यालय से महोली की ओर जा रहे थे, इस बीच इमलिया सुल्तानपुर इलाके में नेशनल हाईवे पर हेमपुर रेलवे क्रॉसिंग को पार करते ही अचानक बाइक का संतुलन बिगड़ गया और सभी लोग सड़क पर गिर गए।

कानपुर बस हादसा: आरोपी ड्राइवर गिरफ्तार, कई वाहनों और राहगीरों को रौंदा था

बताया जाता है कि, इसी बीच पीछे से आ रहे ट्रक ने चार लोगों को कुचल दिया। हादसे में नीरज, उसकी तीन साल की बेटी किरन, 5 साल की साधना, साला महोली इलाके के सरैया निवासी रोहित (30) गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलावस्था में सभी को अस्पताल ले जाने की तैयारी की जा रही थी, लेकिन मौके पर ही चारों लोगों ने दम तोड़ दिया। जबकि बाइक सवार मृतक नीरज की पत्नी और एक 2 साल की बेटी बाल-बाल बच गई है। हालांकि, उसे मामूली चोटें आई हैं।

हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गया। सूचना पाकर इमलिया सुल्तानपुर और महोली की पुलिस मौके पर पहुंची। जांच पड़ताल करने के बाद पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।एसओ इमलिया सुल्तानपुर ने बताया कि एक बाइक पर 6 लोग सवार थे।

यह लोग किसी कार्यक्रम से घर जा रहे थे। हादसे के बाद चालक फरार हो गया है। बताया कि रेलवे क्रॉसिंग के आगे निकलते ही निर्माण कार्य होने की वजह से धूल अधिक होने से बाइक का संतुलन बिगड़ गया। बाइक की डिग्गी पर बैग भी रखा हुआ था।

Tags: accident newsroad accidentsitapur newsup news
Previous Post

कांग्रेस प्रदेश कॉर्डिनेटर प्रियंका किशोर सहित कई दिग्गजों ने थामा बीजेपी का दामन

Next Post

प्रोफेसर ने श्रीराम-सीता की जगह लगाई अपनी और पत्नी की तस्वीर, छात्रों ने लिया विरोध

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

गन्ने से बासमती तक, खेती की चुनौतियों पर मेरठ में हुआ मंथन

24/09/2026
Main Slider

सीएम योगी का उपहार: लखनऊ में दस लाख लोगों को मिलेगा अपना घर

24/09/2026
उत्तर प्रदेश

नशे के खिलाफ योगी सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति, लगातार तेज हुई कार्रवाई

24/09/2026
उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश को ग्लोबल सोर्सिंग हब के रूप में स्थापित करने की दिशा में UPITS 2026: भूपेंद्र चौधरी

24/09/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार ने नई जेलों के निर्माण और क्षमता विस्तार से ओवरक्राउडिंग पर लगाया ब्रेक

24/09/2026
Next Post
Shri Ram-Sita

प्रोफेसर ने श्रीराम-सीता की जगह लगाई अपनी और पत्नी की तस्वीर, छात्रों ने लिया विरोध

यह भी पढ़ें

Three thugs were arrested and sent to jail

चार तस्कर गिरफ्तार, अफीम और डोडा चूरा बरामद

01/08/2023
prisoner escaped

जेल से फरार हुआ कैदी, 20 घंटे बाद मिला, ऐसे दिया था गार्ड्स को चकमा

07/06/2021

CM योगी पर अखिलेश ने कसा तंज- वह बीजेपी के सदस्य नहीं, इसलिए घर भेज दिया

15/01/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version