• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

चार लाख के गांजे के साथ चार तस्कर गिरफ्तार

Writer D by Writer D
10/09/2023
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, महोबा
0
Four arrested in cashier murder case

Four arrested in cashier murder case

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

महोबा। उत्तर प्रदेश में महोबा जिले के श्रीनगर क्षेत्र में शनिवार को पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करों के एक अन्तर्राजयीय गिरोह के चार सदस्यों को दबोच (Arrested) कर उनके पास से करीब चार लाख रुपये कीमत का गांजा बरामद किया है।

पुलिस अधीक्षक अपर्णा गुप्ता ने यहां बताया कि सीमावर्ती मध्य प्रदेश की ओर से मादक पदार्थो की तस्करी होने की मिल रही सूचनाओं पर सक्रिय पुलिस ने सुबह सघन चेकिंग अभियान चलाकर एक बोलेरो कार को सूरा चौकी के पास पकड़ा। जिसकी तलाशी में भारी मात्रा में गांजा बरामद किया गया। यह गांजा छत्तीसगढ़ से तस्करी करके लाया जा रहा था। तस्करों द्वारा उक्त सूखे गांजा को काफी मजबूती से एक.एक किलोग्राम की पेकिंग में बोलेरो कार की सीटों के भीतर बहुत सलीके से छिपाकर रखा गया था। जिसे साधारणतया खोज पाना और पकड़ा जाना बेहद मुश्किल था।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि बरामद किए गए गांजा का वजन 62 किलोग्राम है जिसकी कीमत चार लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस द्वारा बोलेरो में पकड़े गए चारो तस्कर पवन कुशवाहा ,कंधीलाल, पुष्पेंद्र यादव और पवन महोबा मुख्यालय के सत्तीपुरा इलाके के निवासी है।

पुलिस की पूछताछ में इन युवकों ने मादक पदार्थो की तस्करी में गत काफी समय से संलिप्त होने की जानकारी दी है। वे छत्तीसगढ़ से गांजा तस्करी करके लाते थे और उसे मध्य प्रदेश व उत्तर प्रदेश के विभिन्न इलाकों में फैले अपने एजेंटों के माध्यम से विक्रय करते थे।

इन तस्करों की निशानदेही पर पुलिस ने बुलेरो कार से गाड़ी की तीन अलग-अलग नम्बर प्लेट भी बरामद की है। छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश एवं उत्तर प्रदेश के परिवहन रजिस्ट्रेशन नम्बर की इन फर्जी प्लेटो को उनके द्वारा सम्बंधित राज्य में गाड़ी पहुचने पर इस्तेमाल किया जाता था। एसपी ने बताया कि मामले में अभियोग पंजीकृत करके पुलिस ने तस्करों को जेल भेज दिया है।

Tags: crime newsmahoba news
Previous Post

ग्रामीण की धारदार हथियार से हत्या

Next Post

भ्रष्टाचार के आरोप में तकनीकी सहायक गिरफ्तार

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

आत्मनिर्भरता, नवाचार तथा विकास के नए प्रतिमान स्थापित कर रहा भारत: मुख्यमंत्री

25/10/2026
Main Slider

वाराणसी में पीएम का मेगा कार्यक्रम, ‘विंग्स ओवर गंगा’ में दिखेगा एयरफोर्स का शौर्य

25/10/2026
OTS
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की ओटीएस योजना को व्यापक जनसमर्थन, 1.71 लाख आवेदन मिले

24/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की पहल: दिव्यांग बच्चों की शिक्षा को बेहतर बनाने के लिए शिक्षकों को दिया प्रशिक्षण

24/10/2026
उत्तर प्रदेश

CM योगी ने नमो घाट पर एयर शो की तैयारियों का लिया जायजा

24/10/2026
Next Post
Arrested

भ्रष्टाचार के आरोप में तकनीकी सहायक गिरफ्तार

यह भी पढ़ें

CM Dhami

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शीतकालीन पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए किया ट्रेकिंग

05/01/2025
LAC पर तैनात किए विध्वंसक टैंक destroyer tank deployed on LAC

भारत माइनस 40 डिग्री में भी देगा चीन को मुंहतोड़ जवाब, LAC पर तैनात किए विध्वंसक टैंक

27/09/2020
Share Market

शेयर बाजार हुए गुलजार, सेंसेक्स 233 अंक उछला

18/05/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version