• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पाकिस्तान के कई गांवों पर तालिबान का कब्जा, पाक के 4 सैनिकों की मौत

Writer D by Writer D
07/09/2023
in अंतर्राष्ट्रीय
0
Taliban

Taliban

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के लिए तालिबान (Taliban) अब गले की फांस बनता जा रहा है। तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान यानी की TTP ने पाकिस्तान के खिलाफ खुली जंग छेड़ दी है। अफगानिस्तान से सटे तोरखम बॉर्डर टर्मिनल पर पाकिस्तानी सेना और TTP के बीच भीषण गोलीबारी हो रही है। अब तक पाकिस्तान के 4 सैनिकों की मौत हो चुकी है। वहीं, कई PAK सैनिकों को बंधक बनाने की बात भी सामने आई है। एहतियात के तौर पर पाकिस्तान ने तोरखम बॉर्डर को सील कर दिया है।

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के चित्राल जिले में TTP ने बड़े पैमाने पर पाकिस्तान की सेना के खिलाफ अटैक शुरू कर दिया है। तहरीक-ए-तालिबान यानी TTP के एक कमांडर ने अफगानिस्तान की मीडिया को बताया कि उन्होंने पाकिस्तान के कई गांवों पर कब्जा कर लिया है। फिलहाल वह खराब इंटरनेट की समस्या से जूझ रहे हैं और इंटरनेट ठीक होते ही कब्जे की तस्वीरें भी साझा करेंगे।

इधर, TTP के प्रवक्ता मुहम्मद खुरासानी ने बयान जारी कर बॉर्डर क्षेत्र में रहने वाले लोगों से शांत रहने की अपील की है। खुरासानी ने कहा है कि उनकी लड़ाई पाकिस्तान की सुरक्षा एजेंसियों और सरकार के खिलाफ है। वह आम लोगों को किसी तरह का नुकसान नहीं पहुंचाएंगे।

इस शहर ने खुद को घोषित किया ‘दिवालिया’, पीएम ने कहा बेहद- चिंताजनक स्थिति

पाकिस्तान ने इस मुठभेड़ में 4 सैनिकों की मौत की बात कबूली है। पाकिस्तानी सेना की मीडिया विंग ISPR ने कहा है कि पाकिस्तान की ओस्ताई सुरक्षा जांच चौकी पर TTP ने हमला किया, जिसमें दो PAK सैनिकों की मौत हो गई, जबकि जंजीरीत जांच चौकी पर भी TTP ने हमले को अंजाम दिया और वहां भी दो सैनिक मारे गए।

इस मुठभेड़ में पाकिस्तान के चार जवान भी घायल हुए हैं, जिनका चित्राल स्काउट्स अस्पताल में इलाज चल रहा है। पाकिस्तान का दावा है कि उसकी सेना ने गोलीबारी में TTP के 12 लड़ाकों को ढेर कर दिया। बड़ी तादाद में लड़ाके घायल भी हुए हैं।

Tags: # world newsdurandu lineinternational NewsoakistanTaliban
Previous Post

इस शहर ने खुद को घोषित किया ‘दिवालिया’, पीएम ने कहा बेहद- चिंताजनक स्थिति

Next Post

Moon Sniper: जापान ने चंद्रमा के आंगन में भेजा ‘SLIM’, इतने महीने की यात्रा करेगा लैंडर

Writer D

Writer D

Related Posts

Suicide Attack
Main Slider

विस्फोटक से लदी ऑटो बनी ‘चलता-फिरता बम’, धमाके में 8 लोगों के चिथड़े उड़े

12/05/2026
Main Slider

Met Gala 2026 : Karan Johar ने ग्लोबल डेब्यू में बिखेरा बॉलीवुड फैशन का जलवा

06/05/2026
Main Slider

SelectUSA Summit 2026 : भारतीय कंपनियों ने किया 20.5 अरब डॉलर का रिकॉर्ड निवेश

06/05/2026
Stress causes memory loss
Main Slider

तनाव बढ़ती उम्र में याददाश्त को पहुंचा सकता है नुकसान

04/05/2026
kailash mansarovar
Main Slider

कैलाश मानसरोवर यात्रा मार्ग पर नेपाल का दावा अनुचित, भारत ने बातचीत की जताई तैयारी

04/05/2026
Next Post
SLIP

Moon Sniper: जापान ने चंद्रमा के आंगन में भेजा 'SLIM', इतने महीने की यात्रा करेगा लैंडर

यह भी पढ़ें

शिवराज सिंह चौहान

भारतीय जनता पार्टी अपना वादा पूरा करने वाली पार्टी है : शिवराज

18/10/2020
Akhilesh

उत्तर प्रदेश ‘ईज डूइंग’ अपराध प्रदेश बना : अखिलेश यादव

04/05/2022
टीचर्स डे

टीचर्स डे पर गूगल ने बनाया ये विशेष डूडल, शिक्षकों के प्रति इस तरह जताया सम्मान

05/09/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version