• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अनंतनाग में मुठभेड़ में चार आतंकी ढेर, सर्च ऑपरेशन जारी

Writer D by Writer D
24/02/2021
in Main Slider, क्राइम, जम्मू कश्मीर, राष्ट्रीय
0
terrorists encounter

terrorists encounter

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में शालगुल वन क्षेत्र में बुधवार को आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ हुई। जिसमें सुरक्षाबलों ने 4 आतंकियों को मार गिराया है।

बताया गया है कि आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में एक विशेष सूचना के आधार पर सुरक्षाबलों द्वारा इलाके में घेराबंदी करने और तलाशी अभियान शुरू करने के बाद मुठभेड़ हुई। जिसमें सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है।

आसपास के इलाके में और आतंकियों की मौजूदगी की आशंका के चलते फिलहाल जंगल में सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन जारी है।

अचानक लापता हुए महोबा के ADM राम सुरेश वर्मा, अलाधिकारियों में मचा हड़कंप

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने चार आतंकवादियों के मारे जाने की पुष्टि करते हुए कहा कि ये आतंकी किस संगठन से संबंधित थे, फिलहाल इसकी पहचान नहीं हो पाई है। सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन जारी है। आतंकियों की पहचान की जा रही है। एहतियात के तौर पर पूरे अनंतनाग जिले में इंटरनेट सेवाओं को बंद कर दिया गया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार विश्वसनीय सूत्रों से उन्हें शालगुल के जंगलों में कुछ संदिग्ध आतंकवादियों के देखे जाने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही जम्मू-कश्मीर पुलिस की एसओजी सेना की तीन आरआर और सीआरपीएफ का दल शालगुल के जंगलों में पहुंच गया। आतंकियों की तलाश के लिए सुरक्षाबलों ने तलाशी अभियान शुरू कर दिया। वहीं जंगल में छिपे आतंकियों ने जब सुरक्षाबलों को अपने नजदीक आते देखा तो उन्होंने उन पर गोलियां चलाना शुरू कर दी।

दो डंपरों में भीषण भिड़ंत, एक ड्राइवर के दोनों पैर बुरी तरह से जख्मी

जवाबी कार्रवाई के बीच सुरक्षाबलों ने आतंकियों को आत्मसमर्पण करने के लिए कहा परंतु उन्होंने गोलीबारी जारी रखी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि आतंकियों को आत्मसमर्पण करने के लिए कहा गया था परंतु उन्होंने उनकी बात को अनसुना कर गोलीबारी जारी रखी। करीब तीन से चार घंटे तक चली इस मुठभेड़ में सुरक्षाबल चारों आतंकियों को मार गिराने में कामयाब रहे। उन्होंने बताया कि फिलहाल जंगल में उनका तलाशी अभियान जारी है। जैसे यह सुनिश्चित हो जाता है कि जंगल में और कोई आतंकी मौजूद नहीं है। ऑपरेशन को समाप्त कर दिया जाएगा

Tags: Anantnag EncounterFour terrorists killedindian armyJammu-Kashmir newsNational news
Previous Post

अचानक लापता हुए महोबा के ADM राम सुरेश वर्मा, अलाधिकारियों में मचा हड़कंप

Next Post

काजोल ने अजय देवगन को दी खास अंदाज में वेडिंग एनिवर्सरी की शुभकामनाएं

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

बाढ़ प्रभावित इलाकों में सफाई अभियान तेज, योगी सरकार का जलनिकासी और स्वास्थ्य सुरक्षा पर जोर

12/10/2026
उत्तराखंड

उत्तराखंड मंत्रिमंडल ने प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्ष के सेवाकाल पर धन्यवाद प्रस्ताव पारित किया

12/10/2026
उत्तराखंड

हरिद्वार में कैबिनेट के 13 प्रस्तावों पर लगी मुहर, ऋषिकुल में बनेगा प्राच्य शोध संस्थान

12/10/2026
उत्तराखंड

उत्तराखंड में ग्रामीण सड़क कनेक्टिविटी को मिलेगी रफ्तार, PMGSY-IV के तहत ₹2,708 करोड़ के प्रस्तावों पर बनी सहमति

12/10/2026
Main Slider

कुंभ-2027 का शंखनाद: धामी ने लॉन्च किया लोगो, वेबसाइट और गीत

12/10/2026
Next Post
अजय देवगन काजोल

काजोल ने अजय देवगन को दी खास अंदाज में वेडिंग एनिवर्सरी की शुभकामनाएं

यह भी पढ़ें

Petrol price

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कटौती, जानिए आपके शहर का रेट

17/09/2020
Tractor-Bus Collision

अनियंत्रित ट्रक की टक्कर से बेटा व चचेरे भाई की मौत, पिता घायल

13/05/2021
CM Yogi

यह अलंकरण आडवाणी के ”राष्ट्र प्रथम” की भावना का सम्मान है : सीएम योगी

31/03/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version